Today's Horoscope, 16 जून 2023: चंद्रमा और बुध का संयोग, आज इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

Today's Horoscope, 16 जून 2023: चंद्रमा और बुध का संयोग, आज इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

Today's Horoscope, 16 जून 2023: चंद्रमा और बुध का संयोग, आज इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

आज 16 जून को चंद्रमा वृष राशि में दिन रात गोचर कर रहा है। ऐसे में आज वृष राशि में चंद्रमा और बुध का शुभ योग बन रहा है। दोनों मन को प्रभावित करने वाले ग्रह हैं। साथ ही यहां चंद्रमा का अपनी उच्च राशि में होना भी उच्च फल दे रहा है क्योंकि आज चंद्रमा कृतिका और रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव में रहेगा। इन ग्रहों की स्थिति के बीच शुक्रवार को शुक्र के वृष राशि में गोचर करने पर चंद्रमा और बुध मेष और कर्क के अलावा अन्य राशियों के भाग्य खोलेंगे, पढ़ें आज का राशिफल मेष से मीन तक।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: कोई प्रतिकूल समाचार मिल सकता है

मेष राशि वालों का दिन शुभ है। शाम को आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आप उत्साहित रहेंगे। संतान पक्ष से आज कोई प्रतिकूल समाचार मिल सकता है, जिसके बाद आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। आज आपको अपने आसपास नकारात्मकता फैली हुई मिल सकती है, जिससे आपका मन अशांत हो सकता है, लेकिन बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें और दूसरों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो आपके शत्रु भी इस समय का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। . रात परिजनों के साथ बिताएंगे।

वृष राशि: मानसिक शांति मिलेगी

वृष राशि के जातकों का दिन सुख-शांति से बीतेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप कम चिंतित रहेंगे। राजकीय क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। मानसिक शांति मिलेगी। आज कुछ नए अनुबंध मिलने से आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात के समय कुछ अप्रिय लोगों से मिलने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज जमीन जायदाद से जुड़ा आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि: कीमती सामान के चोरी होने का भय है

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, लेकिन यात्रा करते समय सावधानी बरतें क्योंकि आपका कीमती सामान चोरी होने का भय है। छात्रों को आज परीक्षा में सफलता पाने के लिए शिक्षकों के सहयोग की आवश्यकता होगी। रात्रि में आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अपेक्षित सफलता मिलने से संतान प्रसन्न होगी।

कर्क राशि: उत्तम अवसर हाथ आएंगे

कर्क राशि वालों के सितारे आज चमक रहे हैं। अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार में भी आज आप कुछ नई तकनीकों का प्रयोग करेंगे, जिससे भविष्य में आपको सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहना होगा, नहीं तो आपके शत्रु आपको परेशान करने की हर संभव कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपना धैर्य बनाए रखना होगा।

सिंह राशि: आय के नए स्रोत बनेंगे

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिजनों के बीच आज किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन भाइयों की सलाह से शाम तक सब कुछ खत्म हो जाएगा। व्यापार में आज कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी तो वह फाइनल भी हो सकती है, जिससे आपको अच्छा खासा धन भी प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी दूसरी जगह से ऑफर मिल सकता है। यदि आपके शरीर में कोई बीमारी चल रही है तो आज आपके कष्ट बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि: रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

कन्या राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है। आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपका पैसा किसी अच्छे काम में खर्च हो सकता है और आपकी कीर्ति भी बढ़ेगी। रोजगार के क्षेत्र में आज आपको अकल्पनीय सफलता मिलेगी। आज दोपहर के बाद किसी कानूनी विवाद और मामले में आपकी जीत की प्रबल संभावना है, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आज आप दान के काम में भी कुछ धन खर्च करेंगे। आज की शाम आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि: माता से विवाद हो सकता है।

तुला राशि वालों का दिन शुभ है। आज आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा और परिवार के सभी सदस्यों के बीच भी प्रसन्नता बढ़ेगी। अगर आज आप कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार में आज आपके भाई की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। आज शाम के समय माता से आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको किसी निकट या दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपका कुछ धन खर्च होगा।

वृश्चिक राशि: लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन हर काम सोच समझकर करने का है। आज के दिन आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए सेहत के प्रति सावधान रहें। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। आज का दिन आपको अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान देना होगा अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे, इससे आपके जीवनसाथी खुश होंगे और आप उनके लिए कुछ उपहार भी खरीद सकते हैं।

धनु राशि: कोई अटका हुआ काम पूरा होगा

धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिल रहा है। आपके विरोधी भी आज आपकी तारीफ करते नजर आएंगे, इसे देखकर आपको कुछ समय के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आपको सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से पर्याप्त धन प्राप्त होता हुआ दिखाई दे रहा है और इस धन को कहीं निवेश करने से आपको सफलता मिल सकती है।

मकर राशि: आर्थिक मामलों में सफलता के योग हैं

मकर राशि के जातकों के लिए दिन शुभ और सफलता देने वाला है। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को बेहतरीन अवसर मिलेंगे, जिससे वे प्रसन्न नजर आएंगे। दफ्तर में आज आपको सबके सहयोग का लाभ मिलेगा। रात्रि में किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आज का दिन आप माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। अगर आप अपने भाई के साथ कोई पार्ट टाइम बिजनेस करना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

कुम्भ राशि: अच्छी सफलता मिल सकती है

कुंभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिल रहा है और आज किसी मित्र की सलाह से आपका कारोबार फलेगा-फूलेगा। आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में सफल रहेंगे। अगर कोई व्यापार पार्टनरशिप में चल रहा है तो आज उसमें आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। संतान के भविष्य को लेकर आज आप कुछ चिंतित नजर आएंगे। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा, उनके हाथ पैरों में दर्द की समस्या आपकी चिंता बढ़ा सकती है।

मीन राशि: कीमती सामान के चोरी होने की आशंका है।

मीन राशि के जातक आज सोच समझकर ही कोई काम करें। संतान की परीक्षा से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आपको लेना पड़ सकता है, जिसमें आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की जरूरत पड़ेगी। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर कुछ खर्चा हो सकता है। यदि आज आपको यात्रा पर जाना पड़े तो सावधान रहें क्योंकि आपका कोई कीमती सामान चोरी होने की आशंका है। अगर आपको किसी को कर्ज देना है तो संभलकर करें, इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। यदि वैवाहिक जीवन में कई दिनों से कोई बाधा चल रही थी तो वह समाप्त होगी।