Today Horoscope, 15 मई 2023: आज सूर्य और बुध का राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि पर क्या होगा असर

Today Horoscope, 15 मई 2023: आज सूर्य और बुध का राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि पर क्या होगा असर

Today Horoscope, 15 मई 2023: आज सूर्य और बुध का राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि पर क्या होगा असर

सोमवार को चंद्रमा का संचार बृहस्पति की राशि मीन में होगा। साथ ही सूर्य और बुध ग्रह की स्थिति में भी परिवर्तन होने जा रहा है। सप्ताह के पहले दिन सूर्य, बुध और चंद्रमा की यह स्थिति कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है। तो कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होगी

मेष राशि के जातक आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होगी और आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। संतान को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आज राज्य से भी आपको विशेष सम्मान मिल रहा है। भौतिक प्रगति के आसार अच्छे नजर आ रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज शाम तक कोई खास डील फाइनल होगी, जो आपके कारोबार को बुलंदियों पर ले जाएगी।

वृष राशि: नई योजनाओं पर ध्यान देंगे

वृष राशि के व्यवसायी आज नई योजनाओं पर ध्यान देंगे। किसी दिव्य स्थान की यात्रा आज आपको मानसिक शांति देगी। आज दफ्तर का वातावरण अनुकूल रहेगा और सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शिक्षकों की मदद की आवश्यकता होगी। शाम तक आपको उलझनों से मुक्ति मिलेगी, जिससे आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: रुके हुए कार्य पूरे होंगे

मिथुन राशि के जातक आज व्यापार के रुके हुए कार्यों को पूरा करने में काफी समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज वह काम करने का मौका मिलेगा जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। अधिकांश कार्यों में आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, वे आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आज परिवार में कोई खास काम करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे आप मेहनत से समय पर पूरा कर लेंगे।

कर्क राशि: सहयोगी सहयोग करेंगे

कर्क राशि वालों के दफ्तर में आज विचारों के अनुरूप माहौल बनेगा, जिसमें सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसका फल आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। व्यापार के बिखरे हुए कार्यों को पूरा करने की रणनीति बनाएंगे, जिन्हें आप आलस्य को दूर भगाकर ही पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। शाम का समय दोस्तों के साथ घूमने में व्यतीत होगा।

सिंह राशि: योजनाओं में व्यस्त रहेंगे

सिंह राशि के जातक आज संतान के भविष्य की योजनाओं को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे और भागदौड़ अधिक रहेगी जिससे शाम के समय थकान महसूस होगी। व्यस्तता के बीच आप अपने वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे आपका जीवनसाथी खुश नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। रात का समय आप अपने माता-पिता के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर चर्चा करते हुए बिताएंगे।

कन्या राशि: संयम और सावधानी बरतें

कन्या राशि के लोग आज परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा में शामिल हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे। यदि आज किसी मित्र को पैसा उधार देना पड़े तो सोच-समझकर ही करें क्योंकि उसके वापस मिलने की उम्मीद कम ही है। व्यवहार में संयम और सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आसपास के लोगों से अनबन हो सकती है. नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशि: सारे विवाद खत्म होंगे

तुला राशि वालों के कार्य व्यवहार से जुड़े तमाम विवाद आज खत्म हो सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज उसमें आपके हाथ निराशा लग सकती है। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज मन में संतोष का भाव रहेगा। यदि लंबे समय से आपके परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो वह आज आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि: शांति और स्थिरता का आनंद लेंगे

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही मजबूत रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आज आप कम चिंतित रहेंगे क्योंकि लंबे समय से अटका हुआ धन आपके हाथ लग सकता है जिससे परिजनों की सभी मांगें भी आप पूरी करेंगे। घर में सुख, शांति और स्थिरता का आनंद लेंगे। यदि आप अपनी नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकते हैं तो बाद में इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा। काम में नई जान आएगी। शाम को परिजनों के साथ देश भ्रमण पर जा सकते हैं।

धनु राशि: नई चीजों को आजमाएंगे

धनु राशि के लोगों को आज किसी करीबी के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। व्यापार के मामले में यदि आप थोड़ा जोखिम उठाते हैं तो कोई बड़ा मुनाफ़ा होने की संभावना है। व्यवसाय के नए अवसर आपके चारों ओर होंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानने की आवश्यकता है। रोजमर्रा के कामों के अलावा आज आप कुछ नए कामों में हाथ आजमाएंगे, जिससे आपको फायदा भी होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने व्यवहार और वाणी दोनों में सौम्यता रखनी होगी।

मकर राशि: आज अच्छा मुनाफा मिलेगा

मकर राशि के जातक यदि पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो आज के दिन उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आज कई तरह के काम हाथ में लेने से आपका ध्यान भटक सकता है। घर के रोजमर्रा के कामों को निपटाने का कोई सुनहरा मौका मिलेगा और आपको अपने बेटे या बेटी की शादी से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए क्योंकि कुछ रोग उन्हें परेशान कर सकते हैं। अगर ऐसा है तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

कुंभ राशि: जल्दबाजी में कोई फैसला न लें

कुंभ राशि के जातकों को आज सेहत को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि लंबे समय से चली आ रही थकान आज उन्हें परेशान कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ के नए अवसर मिलेंगे, इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। हर काम में हर फैसला सोच-समझकर लें। छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में यश का प्रसार होगा।

मीन राशि: बड़ा लाभ मिलेगा

मीन राशि के योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापार में यदि आज जोखिम उठाना पड़े तो योजना अवश्य बनाएं क्योंकि भविष्य में इसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। अगर कोई परेशान व्यक्ति मिले तो उसकी मदद जरूर करें। आज बुद्धि के प्रयोग से आपको वह सब कुछ मिल सकता है जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी। अपने मधुर और मृदु व्यवहार से परिवार में चल रही परेशानियों को शाम तक आप सुलझा पाएंगे और भाइयों से संबंधों में सुधार आएगा।