Today Horoscope, 15 March 2023: आज सूर्य करेंगे मीन राशि में गोचर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Today Horoscope, 15 March 2023: आज सूर्य करेंगे मीन राशि में गोचर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Today Horoscope, 15 March 2023: आज सूर्य करेंगे मीन राशि में गोचर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

15 मार्च, बुधवार को चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है। साथ ही सूर्य आज मीन राशि में संचार करेंगे ऐसे में सूर्य और बुध की युति भी मीन राशि में हुई है। राशियों की बात करें तो आज पूरे दिन मूल नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में तुला और धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए मीन संक्रांति का दिन कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: आज यात्रा लाभदायक रहेगी

मेष राशि वालों के लिए 15 मार्च दिन बुधवार सामान्य रहेगा। आपके घर में अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज किसी अधिकारी से वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों का मन विचलित रहेगा पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

वृष राशि: व्यापार में सावधानी बरतें

वृष राशि के जातक आज जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। व्यापार में आपको संभलकर रहने की जरूरत है, तभी लाभ की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आज आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। आज आप पूरी ताकत से अपनी बात दूसरों के सामने रख पाएंगे। पारिवारिक संपत्ति को लेकर आज आपके परिवार में वाद-विवाद या मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पिता और वरिष्ठजनों की सलाह से लाभ मिलेगा। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी, कुछ नया करने की इच्छा रहेगी।

मिथुन राशि: कारोबार के लिए दिन शुभ है

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप नई योजनाएं बनाने में अधिक समय व्यतीत करेंगे। कमाई अच्छी रहेगी, कोई कर्ज है तो आज आप उससे छुटकारा पाने या कर्ज के दबाव को कम करने का प्रयास कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी मित्र से आपसी कहासुनी हो सकती है, धैर्य और संयम से काम लें। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें फिलहाल धैर्य रखना चाहिए। फालतू खर्च करने से बचें। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप कोई तोहफा खरीद सकते हैं।

कर्क राशि: धार्मिक कार्यों में दिन व्यतीत होगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शाम से लेकर रात तक अध्यात्म के धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। जिसमें आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे। हालांकि आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आज आपके भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज आप अपने भाई-बहनों को कुछ सलाह दे सकते हैं, जो उनके लिए मददगार साबित होगी। प्रेम जीवन के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

सिंह राशि: राजनीतिक उत्सवों में दिन व्यतीत होगा

सिंह राशि के जातकों के लिए आज शाम से लेकर रात तक का समय किसी राजनीतिक समारोह में व्यतीत होने वाला है। जिससे आपका मन थोड़ा हल्का महसूस करेगा। कार्यक्षेत्र में भी वातावरण काफी अनुकूल रहेगा। आज आपके विरोधी कुछ मजबूत हो सकते हैं। इनसे दूर रहें। आज आप सोच समझकर फैसला लेंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज भाग्य आपका साथ देगा। आज आपके पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।

कन्या राशि: परेशानियों से मुक्ति मिलेगी

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा है। कुछ समय से चली आ रही समस्या आज खत्म होगी। आज आपके सभी पुराने विवाद खत्म होंगे। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी क्योंकि आपके ख़र्चों में कमी आने वाली है। इतना ही नहीं आज आप कोई वाहन खरीदने का भी मन बना सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर आज दुश्मनी बढ़ सकती है। आपके रिश्तेदार आपके सभी कार्यों को पूरा करने के लिए आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें क्योंकि वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाएगी।

तुला राशि: नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के अधिकारों में वृद्धि का रहेगा। आज कुछ मामलों में रिश्तेदारों से शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। कुल मिलाकर आज आपके धन में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ किसी मांगलिक समारोह में जा सकते हैं। छात्रों को अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि : यात्रा के योग बन है 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात होगी जिससे आप काफी समय से मिलने की सोच रहे थे। लेकिन आप इसे नहीं ढूंढ सके। आज आप किसी निकट या दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे घर के सदस्य काफी खुश नजर आएंगे। हालांकि आज आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको पेट की समस्या हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर आज आप काफी चिंतित रह सकते हैं।

धनु राशि: आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी

नई योजनाओं पर काम करने के लिहाज से धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यापार में आज नई योजनाओं की शुरुआत होगी। जो आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। आज आपको काफी आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। शाम से लेकर रात तक आप परिजनों के साथ कुछ खास चर्चा में बिताएंगे। आज आपका दिन काफी हद तक आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में व्यतीत होगा और पूजा-पाठ में आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी।

मकर राशि: लेन-देन में सावधानी बरतें

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने का है। दरअसल आज आपको भाग्य का पूरा साथ नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको किसी पर ज्यादा भरोसा करने की जरूरत नहीं है। हालांकि आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से चिंतित रह सकते हैं। इसलिए अपना ख्याल रखें। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि: कानूनी मामलों में दिन अच्छा रहेगा

कुंभ राशि के जातकों को आज कानूनी मामलों में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जो काम अटके हुए थे वो आज पूरे होंगे। व्यापार के क्षेत्र में आज आप अपनी बात पूरी तरह से दूसरों के सामने रख पाएंगे और लोग आपकी बात मानेंगे जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी धार्मिक समारोह में भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

मीन राशि: धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी

मीन राशि के जातकों का आज धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि रहने वाली है। आप अपने परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं। देखा जाए तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। छात्रों को आज अपने शिक्षकों से काफी ज्ञान प्राप्त होगा। हालांकि आज आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपकी सेहत थोड़ी नरम रहेगी। संतान की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे आपका मन संतुष्ट रहेगा।