Today Horoscope 14 March 2023: चंद्रमा मंगल की राशि में संचार करेगा, जानिए किन राशियों के लिए मंगलवार का दिन शुभ रहेगा

Today Horoscope 14 March 2023: चंद्रमा मंगल की राशि में संचार करेगा, जानिए किन राशियों के लिए मंगलवार का दिन शुभ रहेगा

Today Horoscope 14 March 2023: चंद्रमा मंगल की राशि में संचार करेगा, जानिए किन राशियों के लिए मंगलवार का दिन शुभ रहेगा

14 मार्च मंगलवार को चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर कर रहा है। ऐसे में चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग बनेगा। साथ ही आज पूरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इनके अलावा आज मंगल मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में राहु के साथ रहेगा। इन ग्रहों की स्थिति के बीच कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: दिन मध्यम फलदायी रहेगा

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव होंगे, जिससे आपके साथ के लोगों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपनी अच्छी वाणी और व्यवहार से माहौल को सामान्य करने में सफल रहेंगे। आज घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में कुछ तनाव हो सकता है। आज आप परोपकार के कार्य में खर्च करेंगे। छात्रों को अपने शिक्षकों को अपनी बात समझाने का मौका मिलेगा।

वृष राशि: आज का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा

वृष राशि के लोग आज परिजनों के साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे। दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है, जो आपके बच्चों या भाई-बहनों के भविष्य को लेकर हो सकता है, जिससे आपके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। यदि काफी समय से आपके कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं तो आज उन्हें पूरा करने का समय है। आज ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिसके साथ आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। शाम को आपके किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने के आसार बन रहे हैं।

मिथुन राशि: बदलाव के लिए खास दिन

मिथुन राशि के जातक यदि अपना रोजगार बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा, आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से आज कोई कीमती वस्तु या संपत्ति मिलने की इच्छा पूरी होगी, जिससे आपके परिवार के सभी सदस्य काफी प्रसन्न रहेंगे। छात्र साहित्य और कला के क्षेत्र में भी अपना करियर बनाने का मन बना सकते हैं, जिसमें उन्हें काफ़ी सफलता मिलती नज़र आ रही है। आज आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन फिर भी आप अपने वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे।

कर्क राशि: जल्दबाजी में कोई फैसला न लें

कर्क राशि वालों को आज जल्दबाजी और भावुकता में कोई महत्वपूर्ण फैसला नहीं लेना चाहिए, नहीं तो वह फैसला भविष्य में आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। आज अचानक आपको कोई बड़ी रकम मिल सकती है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ज़रूरतमंद लोगों की यथासंभव मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार से जुड़ी चल रही योजनाओं में गति आएगी। आप अपने पिता की स्वास्थ्य समस्या से परेशान हो सकते हैं, जिसके लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज शाम से लेकर रात तक आप भगवान आदि के दर्शन आदि तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं।

सिंह राशि: खान-पान पर नियंत्रण रखें

सिंह राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहर के खाने-पीने पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आज आपको प्रतिस्पर्धा मिलेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार के लिए दिन सबसे अधिक लाभदायक रहेगा। आज आप अपने कुछ पुराने दोस्तों से भी मिल सकते हैं, इसलिए आप उनके साथ पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यापार के लिए फ़ायदेमंद साबित होगी।

कन्या राशि: सरकारी सहयोग मिलेगा

कन्या राशि के लोगों को आज बिजनेस में सरकारी सहयोग मिलेगा। यदि आपके पारिवारिक जीवन में लंबे समय से कोई समस्या चल रही है तो वह समाप्त होगी। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा, लेकिन परिस्थितियों के चलते आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। पारिवारिक जीवन में शुभ कार्यों से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी पूरे मन से अपनी परीक्षा की तैयारियों में लगे रहेंगे, जिससे उन्हें सफलता मिलेगी।

तुला राशि: आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे

तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आज आय के नए स्रोत बनेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाणी से आज आपको विशेष सम्मान मिलेगा जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। काम की भागदौड़ के चलते सेहत बिगड़ सकती है इसलिए आपको संभलकर रहना होगा। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफ़ा होगा और अपने व्यवसाय के लिए नई योजनाएँ भी बनाएंगे।

वृश्चिक राशि: लव लाइफ शानदार रहेगी

वृश्चिक राशि वालों को आज प्रेम जीवन में कोई तोहफा मिल सकता है। आज शाम के समय किसी दोस्त से मुलाकात आपके सारे बिगड़े काम बन जाएगी, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। परिजनों से मुलाकात होगी, लेकिन ध्यान रहे वाणी पर संयम न रखने के कारण विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। संतान के भविष्य पर भी आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं।

धनु राशि: धन खर्च हो सकता है

धनु राशि के लोग आज घरेलू सामानों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, नहीं तो आपका पैसा कहीं अटक सकता है। आज सरकारी कामकाज में आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। हालांकि अंत में आप इसमें सफल होंगे। विरोधी आज मजबूत रहेंगे, लेकिन चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का किसी रिश्तेदार के कारण तनाव बढ़ सकता है। माता के साथ आज आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बाद में उन्हें मनाने की कोशिश न करें।

मकर राशि: सावधानी से काम लें

मकर राशि के जातक आज कार्यों को करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा चोट लगने की संभावना है। व्यापार के क्षेत्र में अनुकूल लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज किसी दोस्त की मदद से मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। शाम का समय आप धार्मिक कार्यों में बिता सकते हैं। साथ ही घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भी होगी।

कुम्भ राशि: भागदौड़ में दिन व्यतीत होगा

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज की भागदौड़ में व्यतीत हो सकता है। जीवनसाथी के शरीर के किसी हिस्से में दर्द हो सकता है, जिससे आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी और धन भी अधिक खर्च करना पड़ेगा, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना और बेचना चाहते हैं तो उससे पहले प्रॉपर्टी के सभी पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से वाद विवाद होने की संभावना है। शाम को धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

मीन राशि: अधूरे काम पूरे होंगे

मीन राशि के जातकों को आज अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो इसे खरीदने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। कारोबार में तरक्की होगी, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। विद्यार्थियों को मानसिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है और आप किसी पुराने मित्र के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।