Today Horoscope, 14 April 2023: मेष संक्रांति पर मिथुन और कर्क राशि को मिल सकती है खुशखबरी, जानें अपना आज का भविष्यफल

Today Horoscope, 14 April 2023: मेष संक्रांति पर मिथुन और कर्क राशि को मिल सकती है खुशखबरी, जानें अपना आज का भविष्यफल

Today Horoscope, 14 April 2023: मेष संक्रांति पर मिथुन और कर्क राशि को मिल सकती है खुशखबरी, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल 14 अप्रैल शुक्रवार को सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में आज सूर्य पहली राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही आज चंद्रमा शनि की राशि मकर में गोचर करेगा और आज उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में आज का दिन मिथुन राशि वालों को लाभ और सुख देने वाला है। कर्क राशि के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। देखिए आज का राशिफल मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए क्या कहता है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिहाज से सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जीवनसाथी का स्नेह और सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपको अपने पुराने रुके हुए काम करने पड़ सकते हैं।

वृष राशि: आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी

आज मेष संक्रांति के दिन सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपने काम के प्रति बेहद सावधान और ईमानदार रहने की जरूरत है। क्योंकि अधिकारियों की नाराजगी की संभावना है। परिवार में भाई-बहनों का स्नेह प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। व्यापार में आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन यह फायदेमंद भी रहेगा। व्यापार गति पकड़ता हुआ नजर आएगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

मिथुन राशि: पद प्रभाव बढ़ सकता है

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज का दिन कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम लेकर आएगा, नौकरीपेशा जातकों के पद में वृद्धि हो सकती है। अधिकारियों के साथ अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखेंगे तो अधिक लाभ होगा। परिवार में आज किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन समझदारी और बड़ों की सलाह से इसे सुलझा लिया जाएगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान और लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा।

आज मेष संक्रांति के दिन कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार में आज नई रणनीति पर काम करेंगे, जिसमें भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा। व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी और खुद के लिए समय निकाल पाएंगे। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान को आज आप कोई तोहफा भेंट कर सकते हैं।

सिंह राशि: धैर्य और सूझबूझ से काम लें

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। इस राशि के छात्र आज अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। परीक्षा की तैयारी में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आज भाई बहनों की कुछ समस्याओं का समाधान भी हो सकता है। पारिवारिक जरूरतों को लेकर आज खर्चे बढ़ सकते हैं। अगर आपको किसी तरह का कर्ज लेना है तो हो सके तो उसे टाल दें। प्रेम जीवन में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, संयम और समझदारी से काम लें।

कन्या राशि: संतान का सहयोग मिलेगा

कन्या राशि के जातकों का सामाजिक दायरा आज बढ़ता नजर आ रहा है। आपके कुछ नए दोस्त भी बनेंगे। परिवार में कोई मुद्दा आज सिर उठा सकता है जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अगर आप किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं को ध्यान से देखें। आज आपके व्यापार में अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। कोशिश करें कि आज के दिन सिर्फ वही काम करें, जिसमें सफलता मिलने की उम्मीद ज्यादा हो। पारिवारिक जीवन में संतान का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि: विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा

तुला राशि के जातकों की किसी चिंता का समाधान होने से आज राहत की सांस लेंगे। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या भी हो सकती है। विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज छोटी मोटी कहासुनी हो सकती है। अगर वह नाराज है तो उसे मनाने की कोशिश करें। आज आर्थिक लाभ होता नजर आ रहा है लेकिन अगर किसी को कर्ज देना है तो इससे बचें।

वृश्चिक राशि: सफलता मिलेगी

ससुराल पक्ष से भी आपको सहयोग मिल रहा है और जो लोग रोजगार के क्षेत्र में हैं उन्हें भी सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज कार्यक्षेत्र में कुछ खास करने की भागदौड़ में समय व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग से आपका तालमेल अच्छा रहेगा। सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ लोगों से मिलना पड़ सकता है। आज आप शाम का समय किसी विवाह, नामकरण आदि मंगलोत्सव में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि: दिन उत्तम है

धनु राशि वालों को आज अपने आंख-कान खुले रखने चाहिए क्योंकि आपके विरोधी आज अधिक सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आलस्य को हावी न होने दें और काम पर पूरा फोकस रखें तभी लाभ होगा। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है। आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे और अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। छात्रों को आज शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जो उनके लिए फायदेमंद रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।

मकर राशि:  सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा ऐसे में आपको जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए। आप भविष्य के लिए किसी कार्ययोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सभी काम समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा अधिकारी नाराज हो सकते हैं। विदेश में नौकरी करने के इच्छुक जातकों को आज इस संदर्भ में प्रयास करना चाहिए, सफलता मिलेगी। शाम को थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि: आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है या जिम्मेदारी में बदलाव हो सकता है। प्रेम जीवन में प्रेम और सहयोग का भाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। अगर आप कहीं पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। घर के लिए आज आप कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं।

मीन राशि: प्रतियोगिता में विजय मिलेगी

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में जीत मिल सकती है। आज कार्यक्षेत्र में मित्रों के रूप में मिलने वाले शत्रुओं से आपको सावधान रहना होगा। आज किसी महिला मित्र से मिलना अच्छा रहेगा, जो आपके अधूरे कार्यों को पूरा करने में आपकी मदद करेगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा।