Today's Horoscope, 10 अक्टूबर 2023: कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए शशि शुक्र योग आने से मिलेगा शुभ फल, जाने अपना राशिफल

Today's Horoscope, 10 अक्टूबर 2023: कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए शशि शुक्र योग आने से मिलेगा शुभ फल, जाने अपना राशिफल

Today's Horoscope, 10 अक्टूबर 2023: कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए शशि शुक्र योग आने से मिलेगा शुभ फल, जाने अपना राशिफल
10 अक्टूबर का राशिफल बता रहा है कि कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज विशेष रूप से लाभकारी होगा। चंद्रमा का संचार सिंह राशि में होने से आज शुक्र के साथ चंद्रमा का युति संबंध बन रहा है, जिससे आज शशि शुक्र योग बन रहा है, जिसे कला योग के नाम से भी जाना जाता है। इस शुभ योग के कारण, गुरु की शुभ दृष्टि के साथ कई अन्य राशियों को भी इसका लाभ मिलेगा। जानें आज का राशिफल।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175


मेष राशि: दिन लाभकारी रहेगा

मेष राशि के पंचम भाव में बना शुभ योग आज मेष राशि जातकों के लिए उनके लव लाइफ को सुखद परिणाम देने के अवसर प्रदान कर रहा है। आज मेष राशि के जातक रोमांटिक और प्यार भरे माहौल में रह सकते हैं, और वे शौक की चीजों की खरीदारी करने में भी संतुष्टी पा सकते हैं। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में भी आपके लिए आज एक लाभकारी और अनुकूल दिन हो सकता है। हालांकि, अगर आप कोई सरकारी क्षेत्र के काम करवाने जा रहे हैं, तो संयमपूर्ण तरीके से काम करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आपको विवाद और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वैसे लोग जो नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी आज अपने प्रभाव और सम्मान में वृद्धि देख सकते हैं।

वृषभ राशि: लुभावने डील से दूर रहें

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए खर्चीला हो सकता है, लेकिन सुख सुविधाओं में वृद्धि का अवसर हो सकता है। आज आप उलझन की स्थिति में रह सकते हैं और कुछ ऐसे खर्च कर सकते हैं जिससे आपका बजट प्रभावित हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आज मन को संयमित रखें और लुभावने डील के चक्कर के झांसे में न आएं। शाम के समय कोई सामाजिक रिश्ता आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। आज आपको अपनी व्यापारिक योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है, जिससे भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है। आज आपको लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। माता की ओर से सुख मिलेगा, लेकिन इनकी सेहत का ध्यान रखना होगा।

मिथुन राशि: परिवार से सहयोग मिलेगा

आज मिथुन राशि के जातक अपनी रचनात्मक और कलात्मक योग्यता का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, आप अपने कार्यक्षेत्र की कुछ उलझनों के साथ थोड़े से दुविधा में रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में, आपको थोड़ा संयम बरतना होगा और गैर आवश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में आज, आपको अपने भाइयों से सहयोग और लाभ मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध मधुर और सुखद रहेंगे। पारिवारिक विषयों पर चिंतन और चर्चा के साथ, हंसी मजाक का माहौल बना रहेगा। आपके रुचि के अनुसार, खाने-पीने का आयोजन भी हो सकता है। कारोबार में लाभ की स्थिति सामान्य रह सकती है।

कर्क राशि: सामाजिक संपर्क से फायदा मिलेगा

कर्क राशि के लिए आज के सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से चंद्रमा का संचार दूसरे घर में, जहां शुक्र भी है, होने से आप आज भौतिक सुख साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। आज, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध और लाभ बढ़ सकते हैं, जिससे आपका प्रभाव भी मजबूत होगा। आज, आपको किसी भी प्रतिद्वंद्वी की आलोचना पर ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपको परेशानी का कारण बन सकता है। आपके किसी रिश्तेदार की शादी के बारे में थोड़ी चिंता हो सकती है, जिससे आप थोड़े से चिंतित रह सकते हैं। आज, आपको अपने बच्चों की उत्कृष्ट कामयाबी के साथ खुशी मिलेगी, और आपको गर्व महसूस होगा।

सिंह राशि: दिन लाभदायक है

आज, सिंह राशि में शुक्र और चंद्रमा का शुभ योग बना हुआ है, जो इस राशि के लोगों को सुख साधने का अवसर प्रदान करेगा। आज, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में नए लाभकारी अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक और सामाजिक कार्यों में आज इनकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लव लाइफ आज इनके लिए बहुत ही रोमांटिक और रोमांचक हो सकती है। इस दिन, इन्हें अपने जीवनसाथी के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिल सकता है। आज शाम के समय, इन्हें किसी रिश्तेदार के घर जाने का मौका मिल सकता है। धर्म, कर्म, और अध्यात्म के मामले में इनकी रुचि हो सकती है।

​कन्या राशि: फंसा हुआ पैसा मिल सकता है

आज, कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपका दिन अच्छा जा सकता है। जो जातक बीते कुछ दिनों से बीमार थे, उनकी सेहत में आज सुधार हो सकता है। अगर आपके परिवार में कोई समस्या चल रही है, तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रह सकते हैं। शाम के समय, आपको कारोबार में फंसे पैसे का वापस मिल सकता है, जिससे आप खुश हो सकते हैं। लेकिन आज आपका व्यय भी बढ़ रहा है। परिवार की खुशी के लिए आप आज कुछ खरीददारी कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि कारोबार और कार्यक्षेत्र में आज क्रोध पर काबू बनाए रखें।

तुला राशि: प्रगति के रास्ते खुलेंगे

आज का दिन , तुला राशि वालो के लिए लाभकारी रहेगा। आज अपने काम के सिलसिले में निकट अथवा दूर की यात्रा कर सकते हैं। विदेश से कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी और लाभकारी सूचना मिल सकती है। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार करने का निर्णय लिया है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। अपने कारोबार की प्रगति देखकर आप आज उत्साहित रहेंगे, लेकिन अगर आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेनी है, तो बिना झिझक लें, क्योंकि इससे आपके लिए प्रगति के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और सहयोग बना रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

वृश्चिक राशि: प्रभाव बढे़गा 

आज, वृश्चिक राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में कुछ अलग करने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज विपरीतलिंगी सहकर्मियों और अधिकारी वर्ग का आपको समर्थन प्राप्त होगा। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभप्रद रह सकता है। परिवार में संतान से संबंधित किसी विषय को लेकर मन परेशान और निराश हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन प्रभाव में वृद्धि करने वाला होगा। साला साली की ओर से लाभ और खुशी पाएंगे।


धनु राशि: मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं

आज के दिन धनु राशि के जातक मानसिक रूप से उथल पुथल में रह सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है, अगर पहले से बीमार चल रहे हैं तो इनका विशेष रूप से ध्यान रखें। मन में कई तरह के विचार और सवाल आते रहेंगे, जिससे मन परेशान हो सकता हैं। कारोबार में लाभ पाने के लिए आज आपको काफी परिश्रम करना होगा। किसी तकनीकी समस्या की वजह से भी आज आपको परेशानी हो सकती है। अगर परिवार के किसी सदस्य को विवाह संबंधी कोई समस्या है, तो आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसका समाधान पा सकते हैं। आज आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा।

​मकर राशि: सेहत के प्रति सजग रहें

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में संयम और समझदारी से चलना होगा। अगर आप संपत्ति का कोई सौदा करने जा रहे हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा। आपको किसी के प्रभाव में आकर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है। लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है। आज आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद और मनोरंजन में व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि: सुख और लाभ पा सकेंगे

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज परिवार से सहयोग और सम्मान मिल सकता है। पिता के साथ तालमेल बनाकर रखें और इनकी बातों को अनसुना करने की गलती न करें, नहीं तो इनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप पर कोई पुराना कर्ज है, तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से लाभ का मौका मिल सकता है।

मीन राशि: विरोधियों से सतर्क रहें 

मीन राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको जो भी काम आज करेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी। लेकिन आपके विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, इसलिए इनसे सतर्कता जरूर बनाकर रखें। आज आप अपने किसी मित्र या निकट संबंधी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। अगर आपको संतान से जुड़ी किसी समस्या से परेशानी है, तो उसका समाधान भी आपको मिल सकता है। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर फोकस करना होगा, नहीं तो परिणाम से निराश हो सकते हैं।