Today Horoscope10 March 2023: मीन राशि वालों को आज मिलेगा लाभ, जानिए चंद्रमा के तुला राशि में जाने से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

Today Horoscope10 March 2023: मीन राशि वालों को आज मिलेगा लाभ, जानिए चंद्रमा के तुला राशि में जाने से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

Today Horoscope10 March 2023: मीन राशि वालों को आज मिलेगा लाभ, जानिए चंद्रमा के तुला राशि में जाने से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आज का राशिफल: 10 मार्च शुक्रवार को चंद्रमा कन्या राशि के बाद तुला राशि में गोचर करेगा। जबकि चित्रा नक्षत्र आज प्रभाव में रहेगा। साथ ही कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि की युति होगी। इन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के बीच मीन राशि के जातकों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे

मेष राशि वालों को आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन धीरे-धीरे इनसे निजात मिल जाएगी। घरेलू जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे। आपका काम आज अपने आप होता चला जाएगा। साथ ही आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज शाम को आपकी आपके दोस्तों के साथ छोटी दूरी की यात्रा की सम्भावना बन रही हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृष राशि: लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे

वृष राशि के जातक यदि आज कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज समय बहुत अनुकूल नहीं है। दिन भर के काम जल्दी निपटाकर आज आप शाम का समय परिजनों के साथ बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर कोई काम चल रहा था तो वह आज पूरा हो जाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से कई काम पूरे होंगे। व्यस्तता के बीच आज का दिन प्रेम जीवन के लिए समय निकालेगा।

मिथुन राशि: कर्ज की वसूली हो सकती है

मिथुन राशि वालों को आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मनोबल सातवें आसमान पर होगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। आज माता के साथ मामूली अनबन हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।

कर्क राशि: धार्मिक कार्यों में रुचि दिखाएंगे

कर्क राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी कार्यक्रम के चलते सभी सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे। आज आप धार्मिक कार्य करने में अपनी रुचि दिखाएंगे। व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गए निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। दोस्तों का साथ आपको कई परेशानियों से राहत दिलाएगा। पड़ोसियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। शाम का समय घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगा है तो उसमें सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: प्रसन्नता की लहर दौड़ेगी

सिंह राशि के जातकों का यदि किसी मित्र से पुराना मनमुटाव है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आपके मन में प्रसन्नता की लहर दौड़ेगी। लाइफ पार्टनर के लिए आज आप कोई गिफ्ट ले सकते हैं। नई पहचान मिलने से आज आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च होगा, लेकिन परिवार के लोग मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी।

कन्या राशि: वाद-विवाद हो सकता है

कन्या राशि वालों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, यदि ऐसा नहीं किया गया तो किसी से वाद-विवाद हो सकता है. बड़ों की सेवा और शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। यदि आपके जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हैं तो आज उन्हें मनाने की कोशिश करें, इससे आपके वैवाहिक जीवन में भरपूर प्यार बना रहेगा। आज मित्रों के घर आने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। संध्या समय देव दर्शन में व्यतीत होगा।

तुला राशि: आज धन भी अधिक खर्च होगा

तुला राशि के जातक आज सुबह से ही काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आज आपका धन सामाजिक कार्यों में भी अधिक खर्च होगा, जिससे आपको यश की प्राप्ति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ से आज पारिवारिक अशांति हो सकती है, इसलिए इसका ध्यान अवश्य रखें। शाम के समय कुछ राहत मिली है, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, जिससे आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पुराने निवेशों से आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि: कार्यों में सफलता मिलेगी

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं व अनुबंध आपके पक्ष में हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात के बाद आज आपका समय अच्छा बीतेगा। आपके परिवार में आज सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोग आज दूसरों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहेंगे और वरिष्ठों से भी आपकी तारीफ होगी। आपको आपके पारिवारिक व्यवसाय में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्यों में आपको पूर्ण सफलता मिलेगी।

धनु राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

धनु राशि के जातक आज हर तरह से संतुष्ट नजर आएंगे क्योंकि आज का दिन आपके लिए शुभ और खास रहेगा। आपको हर मामले में सफलता मिलने की सम्भावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। घर में धन-धान्य में वृद्धि होगी और अटके हुए कामों में मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। आज शाम को आप अपने परिजनों के साथ किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं, जिससे परिवार के छोटे सदस्य मौज-मस्ती करते नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।

मकर राशि: आज आपका रुका हुआ धन मिल सकता है

मकर राशि के लोगों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है। जहां एक ओर आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है, वहीं दूसरी ओर व्यापार भी आपको अच्छा मुनाफ़ा देगा। सरकारी अधिकारियों की कृपा से जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई विवाद आज सुलझ जाएगा। शाम के समय आपकी सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज आप अपने जीवनसाथी के काम से संतुष्ट रहेंगे और माता-पिता की सेवा का पूरा लाभ आपको मिलेगा।

कुम्भ राशि: आज आपको उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे

कुंभ राशि के जातकों का भाइयों और पड़ोसियों से यदि कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। कारोबार में आज किसी बुढ़िया का आशीर्वाद मिलने से तरक्की के खास मौके मिलेंगे। आपको कहीं से अर्जित धन मिलने की संभावना है। आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे आपके कंधों पर से बोझ कुछ हल्का होगा। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य और आप काफी व्यस्त रहोगे।

मीन राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

मीन राशि के जातको की आर्थिक स्थिति आज मजबूत बानी रहेगी और आय के नए स्रोत प्राप्त होने की सम्भावना है। व्यापार में अधिक पैसा लगाने से आज आपको अत्यधिक लाभ मिलने की सम्भावना है। अगर आपने सोच समझकर कुछ पैसे खर्च किए हैं तो इससे आज आपको इससे खुशी मिलेगी। व्यापार में आपके शत्रु आज आपसे परास्त होंगे और आपके भाग्य का सितारा चमकेगा और अधिक लाभ प्राप्त होगा। जिससे आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होने के कारण आप अपने भविष्य को लेकर कम चिंतित रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज का शाम का समय आप भजन और कीर्तन में बिताएंगे।