Today Horoscope, 10 जुलाई 2023: सावन के पहले सोमवार को गजकेसरी योग, शिव कृपा का तुला राशि सहित इन राशियों को खास लाभ

Today Horoscope, 10 जुलाई 2023: सावन के पहले सोमवार को गजकेसरी योग, शिव कृपा का तुला राशि सहित इन राशियों को खास लाभ

Today Horoscope, 10 जुलाई 2023: सावन के पहले सोमवार को गजकेसरी योग, शिव कृपा का तुला राशि सहित इन राशियों को खास लाभ

आज 10 जुलाई यानी सावन के पहले सोमवार को चंद्रमा मीन राशि, मेष राशि में गोचर करने जा रहा है। इसके साथ ही आज रेवती नक्षत्र प्रभावी रहेगा और गुरु आज शाम को धनिष्ठा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेगा. इन ग्रह स्थितियों के बीच सावन के पहले सोमवार पर किन राशियों को भगवान भोलेनाथ की कृपा से खूब लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल, क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे आपके बारे में.

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: आज सम्मान से काम करें

मेष राशि वालों आज आप अपने बिजनेस के किसी काम को पूरा करने में अटके रहेंगे और अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण आपका जीवनसाथी आपसे नाराजगी व्यक्त कर सकता है। आपके लिए सलाह है कि जो भी काम करें सोच-समझकर करें, ताकि आपका आत्मसम्मान बढ़े, अन्यथा आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। आज आपको बिजनेस में संयम से काम लेना होगा, नहीं तो किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। देवस्थान के दर्शन कर सकते हैं।

वृषभ राशि: धन लाभ होगा और उन्नति होगी

वृषभ राशि वालों को आज बिजनेस में फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। आज का दिन संकेत दे रहा है कि आपके पास कोई नई संपत्ति होगी, जिसके लिए दिन अच्छा रहेगा और भाग्य भी आपका साथ देगा। व्यापार के क्षेत्र में आपको कुछ नए सहयोगी मिलेंगे और उनके साथ मिलकर आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ धन भी खर्च करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक छात्र आज प्रयास करें, सफलता मिलेगी। आज वृष राशि के जातक व्रत-पूजा करके पुण्य के रूप में धन भी कमा सकते हैं। शिव जी की कृपा से आपको अपने करियर में भी तरक्की मिलेगी।

मिथुन राशि: दिन व्यस्त रहेगा, परिजनों का सहयोग मिलेगा

मिथुन राशि वालों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपके ऊपर एक विशेष प्रकार की चिंता बनी रहेगी, जिसके कारण आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा, किसी रिश्तेदार की मदद से आपकी कोई चिंता दूर हो सकती है। अगर आपकी संतान के विवाह की बात चल रही है तो आज इस मामले में आपको खुशी मिलेगी। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। शाम को आपके घर कुछ मेहमान आ सकते हैं।

कर्क राशि: संतान पक्ष से सुख मिलेगा

कर्क राशि वालों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग अगर आज पार्ट टाइम काम करने का मन बनाते हैं तो इसके लिए समय निकाल पाएंगे। प्रेम जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी से कुछ तनाव हो सकता है। आज आप लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाइयों के सहयोग की आवश्यकता होगी, उनसे भी आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आज शाम के समय आपको अचानक किसी उलझन का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि: लाभदायी दिन है, धन और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

सिंह राशि वालों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। अगर आज आप आलस्य के कारण कोई काम टालेंगे तो आपको नुकसान होगा। साथ ही आज कार्यस्थल पर लोग आपकी बातों से खुश और प्रभावित होंगे, जिससे आपको फायदा होगा। धन एवं पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अगर आज आप व्यापार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कन्या राशि: आज लाभ पाने के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा

कन्या राशि वालों को आज नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलेगा. अगर आज किसी से बहस होती है तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखकर आगे बढ़ना होगा और बहस से बचना होगा। आज आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके किसी की मदद करनी पड़ सकती है। आज आप जिन लोगों की मदद कर रहे हैं। भविष्य में कहीं न कहीं आपके काम आएगा. आज परिवार के सदस्यों के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है। धार्मिक कार्यों में भी भाग लेंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा।

तुला राशि: मित्रों के सहयोग से कार्य बनेंगे

तुला राशि वालों के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपके सुख के साधन बढ़ेंगे। आज आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे और अपने ऊपर कुछ पैसे भी खर्च कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा और शॉपिंग की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर आपको खुशी महसूस होगी। आज किसी प्रिय मित्र की मदद से आपके बिगड़े हुए काम बन सकते हैं और आपको इसका फायदा भी मिलेगा। आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आध्यात्मिक दृष्टि से भी मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि: सोचे हुए काम बनेंगे

आज वृश्चिक राशि के सितारे बता रहे हैं कि किसी विशेषज्ञ की सलाह भविष्य में आपके काम आएगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी खुश नजर आएंगे। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। अचानक पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।

धनु राशि: आय व्यय में संतुलन बनाकर रखना होगा

आज धनु राशि वालों के सितारे बताते हैं कि आपको धन लाभ हो सकता है और आपकी पूंजी में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। लेकिन आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। घर-परिवार में जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

मकर राशि: महिला मित्र से लाभ मिल सकता है

गणेशजी कहते हैं कि आज सुबह से ही आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा और आप थोड़ा तनाव भी महसूस करेंगे, लेकिन दोपहर तक किसी बिजनेस डील के फाइनल होने से आपका तनाव कम हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से फायदा मिल सकता है। यदि आज आपके आस-पड़ोस में कोई विवाद उत्पन्न होता है तो आपको उससे बचना होगा, अन्यथा मामला कानूनी हो सकता है।

कुंभ राशि: आज आपके शत्रुओं के इरादे विफल होंगे।

कुंभ राशि वालों के लिए आज कुछ विशेष योग बन रहे हैं, जो आपको हर काम में सफलता दिलाएंगे। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाओं में भी निवेश कर सकते हैं। आपके विरोधी परास्त होंगे और शत्रुओं के इरादे विफल होंगे, जिससे वे निराश होंगे और आप सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे। आज आपको बिजनेस में कोई अच्छी डील मिल सकती है। मन में भक्ति का संचार होगा। किसी मंदिर या आध्यात्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

मीन राशि: यात्रा का संयोग बनेगा, लाभ भी मिलेगा।

सितारे बताते हैं कि आज मीन राशि वालों के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी और इसके लिए आपको कुछ धन भी खर्च करना पड़ेगा। रोजगार प्राप्ति की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है। आज नौकरी करने वाले कुछ लोगों को, जिनकी ग्रह स्थिति ठीक चल रही है, काम के सिलसिले में विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, इससे आपको खुशी होगी। यदि आपके पिता को कोई बीमारी परेशान कर रही थी तो आज उसमें सुधार संभव है।