Today Horoscope, 10 April 2023: सप्ताह के पहला दिन कर्क और तुला राशि के लिए मंगलकारी, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

Today Horoscope, 10 April 2023: सप्ताह के पहला दिन कर्क और तुला राशि के लिए मंगलकारी, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

Today Horoscope, 10 April 2023: सप्ताह के पहला दिन कर्क और तुला राशि के लिए मंगलकारी, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

आज 10 अप्रैल सोमवार को चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में दिन रात संचार करेगा। चंद्रमा के इस गोचर के कारण कर्क और तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, वहीं मिथुन राशि वालों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। देखिए कैसा रहेगा आपका दिन, आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: विद्यार्थी अध्ययन पर ध्यान दें

मेष राशि वाले सप्ताह के पहले दिन अगर आप किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इस विचार से बचें क्योंकि इससे बाद में परेशानी होने की संभावना है। जीवनसाथी से आज उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आज परिवार में आपको मान-सम्मान मिल रहा है। आज रात आप किसी शुभ कार्यक्रम में जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, तभी सफलता नजर आ रही है।

वृष राशि : निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा

वृष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन काफी ऊर्जावान रहेगा। कारोबार में गति लाने के लिए आज नए साधनों का प्रयोग करेंगे। आज आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। काफी समय से रुका हुआ आपका काम भी आज पूरा हो सकता है। अगर आज आपको किसी काम में लेन-देन करना है तो खुले दिल से करें क्योंकि भविष्य में इससे आपको काफी फायदा होगा। आज शाम के समय आप अपने जीवन साथी को घुमाने ले जा सकते हैं और कोई उपहार खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि: भविष्य में कुछ योजनाएँ बनायेंगे

मिथुन राशि के लोगों को आज फिजूलखर्ची से बचना होगा, नहीं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को संकट में डाल देंगे। आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है जिससे आप काफी संतुष्ट महसूस करेंगे। आज आप अपने भाई की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। शाम से लेकर रात तक का समय आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ चर्चा में बिताएंगे। भविष्य में कुछ प्लान करेंगे।

कर्क राशि: आपका विश्वास दृढ़ रहेगा

कर्क राशि के जातकों की मेहनत का आज आपको उत्तम लाभ मिलेगा। संतान पर आपका विश्वास दृढ़ रहेगा। आज आपको मातृ पक्ष से प्रेम मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपके शत्रु भी परेशान रहेंगे, लेकिन आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें ताकि उनके स्वास्थ्य में कोई कमी न रहे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सिंह राशि: वाणी पर संयम रखना होगा

सिंह राशि के जातकों के ससुराल पक्ष से आज वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा आपके संबंधों में कड़वाहट आएगी। यदि मित्रों से जुड़ी कोई समस्या है तो आज उसमें सुधार की संभावना अवश्य है। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद करनी पड़ेगी। यदि कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आज आप थोड़े चिंतित दिखाई देंगे।

कन्या राशि: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

कन्या राशि के जातकों को आज कारोबार के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो लाभकारी रहेंगी। लेकिन नौकरी में आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा अन्यथा वे आपके खिलाफ कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो सकता है। आज आप अपने घर की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ती नजर आ रही है।

तुला राशि: अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। अगर आज आपको किसी काम में पैसा लगाना है तो उसके लिए दिन अच्छा है। आज आपके अधिकारों और संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों को आज कुछ पुस्तकों की आवश्यकता पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें, जो लोग रोजगार की ओर प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: सलाह से पारिवारिक कलह खत्म होगी

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कुछ कामों में रुकावट आने से मन अशांत हो सकता है और व्यापार के लिए किए गए काम भी असफल हो सकते हैं। आज आपके परिवार में कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है। शाम तक परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से पारिवारिक कलह खत्म होगी। नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलने में बिताएंगे।

धनु राशि: खान-पान पर संयम बरतें

धनु राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपमें ज्ञान और दान की भावना विकसित होगी। किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। आज शाम से लेकर रात तक आपको पेट संबंधी विकार होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें। खान-पान पर संयम बरतें। आज आपको अपने आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ना होगा, तभी आपको अपने काम में सफलता मिलती नजर आ रही है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

मकर राशि: संतान का पूरा सहयोग मिलेगा

मकर राशि के लोगों को आज कुछ ऐसे ख़र्चों का सामना करना पड़ेगा, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी उठाने पड़ेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। व्यापार में भी आपका मन लगेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। यदि आपको किसी नए कार्य में निवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि भविष्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। आज दोपहर के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है जिससे आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। पैसा भी खर्च होगा। आज आपको संतान का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुम्भ राशि: स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें

कुंभ राशि वाले सप्ताह के पहले दिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, तभी आपके काम बनते हुए नजर आएंगे। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से शोध करने में समय व्यतीत करेंगे। अपनी जरूरत के अनुसार ही पैसा खर्च करें, नहीं तो आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। परिजनों द्वारा विश्वासघात की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। शाम के समय आस-पास की यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मीन राशि: जीवन साथी के साथ तालमेल बिठाएंगे

मीन राशि वालों के लिए आज 10 अप्रैल का दिन सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में संतान को लेकर चल रही परेशानी व चिंता दूर होगी। परिवार और दोस्तों के साथ हंसी-मजाक के पल भी बिताएंगे। कुछ नए लोगों से भी आपकी मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव भी है तो आप उत्साह के साथ उनसे निपटने में सफल रहेंगे।