Today's Horoscope, 09 दिसंबर 2023: शशि शुक्र युति योग से कर्क और तुला राशि के जातक को मिलेगा शुभ लाभ, जाने आज का राशिफल

Today's Horoscope, 09 दिसंबर 2023: शशि शुक्र युति योग से कर्क और तुला राशि के जातक को मिलेगा शुभ लाभ, जाने आज का राशिफल

Today's Horoscope, 09 दिसंबर 2023: शशि शुक्र युति योग से कर्क और तुला राशि के जातक को मिलेगा शुभ लाभ, जाने आज का राशिफल
आज, शनिवार, 9 दिसंबर को चंद्रमा चित्रा नक्षत्र में होकर उपरांत स्वाति नक्षत्र में चला जाएगा और तुला राशि में शुक्र के साथ गोचर करेगा। ज्योतिषशास्त्र में इस संयोग को बहुत ही शुभ और उत्तम माना गया है। इसी समय, मंगल ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। इस शुभ योग के साथ, आज का दिन चंद्रमा की कर्क राशि और शुक्र की तुला राशि के लिए अत्यधिक शुभ माना जा रहा है। जानें आपके लिए आज का राशिफल और देखें कैसा होगा आपका भविष्य।
 

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175


मेष राशि: दिन सुखद बीतेगा

मेष राशि के सितारे आज आपको बताते हैं कि आप अपने परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। सप्तम भाव से चल रहे चंद्रमा आपको शुभ फल प्रदान करेगा। यदि परिवार के सदस्यों के बीच आपका कोई विवाद था, तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके लिए सहयोगपूर्ण संबंध बना रहेगा। बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान और निराश हो सकता हैं, लेकिन आपकी समझदारी से स्थिति सुधर सकती है। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य मिल रहा है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। लव लाइफ भी आपकी अच्छी रहेगी, प्रेमी के साथ आनंददायक पल बिताएंगे। बिजनस में कमाई अच्छी होगी और आप अच्छे नतीजों की ओर बढ़ रहे होंगे।

वृषभ राशि: विरोधियों को हल्के में न लें

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रतिष्ठा में वृद्धि का हो सकता है, लेकिन शत्रुओं और विरोधियों को हल्के में न लेने का सावधानी से ध्यान रखें। आपको आज बिजनस और करियर में कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं, इसलिए इनका सही समय पर उपयोग करें। घूमने या मित्रों संबंधियों से मिलने का प्लान बना सकता है, जो आपके लिए मनोरंजन से भरपूर हो सकता है। आपको आज अपनी माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। किसी समस्या की स्थिति में, एक विशेषज्ञ से सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है। आपको सत्ता पक्ष के गठजोड़ से भी आज फायदा हो सकता है। शाम के समय में आप जीवनसाथी के साथ किसी पूजा या मंदिर आदि में जा सकते हैं, जो आपके लिए शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद कर सकता है।

मिथुन राशि: प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी

आज का दिन मिथुन राशि के लिए मानसिक सुख और शांति प्रदान करने वाला है। सितारे बताते हैं कि कार्यस्थल पर बीते कुछ समय से आपका अपने वरिष्ठों से कोई विवाद चल रहा था, लेकिन आज वह भी सुलझ जाएगा और आपका काम में मन लगेगा। आज आप हंसी मजाक के मूड में रहेंगे, लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि आपके मजाकिया मूड से किसी को मानसिक तकलीफ न हो। विद्यार्थियों को आज कुछ प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। अगर आप आज अपना पैसा कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसे किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की भी विचार करें, क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज शाम के समय में आप अपने किसी रिश्तेदार या मित्र के साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं।

कर्क राशि: मान प्रतिष्ठा पाएंगे

कर्क राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी समारोह में शामिल हो सकते हैं और इससे आपका मन मनोरंजन से भरा रहेगा। बिजनस और कार्यक्षेत्र में आज आपकी योजना सफल होगी, और आप अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा, जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपके बच्चों की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आज आप धन खर्च कर सकते हैं। धर्म, कर्म, और दान के क्षेत्र में भी आज आपका सामर्थ्य प्रकट हो सकता है। आप अपने परिवार के साथ विशेष रूप से बच्चों के साथ खेलकूद में समय व्यतीत करेंगे और इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता में भी आज वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि: अच्छी खबर मिलेगी

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रगति दायक रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं और आपका कोई रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। लेकिन आपको आज दूसरों की बातों में आने से बचना होगा, अपनी बुद्धि और अनुभव से बड़े फैसले लेने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा और किसी सदस्य को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आज कुछ अनावश्यक चिंताएं आपको परेशान करेंगी, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य से आपका मनोबल बढ़ेगा और स्थिति को संतुलित रखने में मदद करेगा। आपको आज किसी की मदद के लिए आगे आना होगा, जिससे आपका सामाजिक और नैतिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

​कन्या राशि: करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा

आज कन्या राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि करियर में आगे बढ़ने का एक अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जो लोग नौकरी या रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आज आपको घर में अपने परिवार के सामने अपनी बात रखने में झिझकने की जरूरत नहीं है, और यदि आपके मन में कुछ उलझन है, तो परिवार से बातचीत करके सही मार्गदर्शन प्राप्त करें। सायंकाल के समय: आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। लेकिन आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा ताकि आपका वित्तीय स्थिति स्थिर रहे।

तुला राशि: फंसा हुआ धन मिल सकता है

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार में उत्तराधिकारी हो सकता है, और यदि आपने बीते कुछ दिनों से कारोबार में लेन-देन को लेकर कोई समस्या महसूस की है, तो आज वह समस्या सुलझ सकती है और आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपके आर्थिक प्रयासों से आज आपको अच्छा लाभ हो सकता है। घर में परिवार के साथ कोई पार्टी या उत्सव हो सकता है जो आपको खुश करेगा। हालांकि, आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं के साथ सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय, आप दोस्तों के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि थकान और सुस्ती की स्थिति हो सकती है।

वृश्चिक राशि: उधार लेन देन से बचें

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन मानसिक तनाव वाला हो सकता है। वृश्चिक राशि के जातको को अपनी सेहत का भी अपना ध्यान रखना होगा। आपके रूखे व्यवहार के कारण आपके परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ परेशानी हो सकती है। अगर आज आप अपने बिजनस या जरूरतों के लिए किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं, क्योंकि आपको वह पैसा वापस पाने में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आज कुछ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। अगर किसी की शादी की बात चली है तो आज बात पक्की हो सकती है या कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। व्यापार में साझेदारी की योजना बना रहे हैं तो रुक जाएं, क्योंकि उसके लिए अभी समय ठीक नहीं है।

धनु राशि: दिन लाभप्रद होगा

धनु राशि में चल रहे बुध आज आपके राशि स्वामी गुरु से नवम पंचम योग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में लाभप्रद रहेगा। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रगति देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आप सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का प्रयास करेंगे, लेकिन किसी न किसी वजह से ऐसा नहीं कर पाएंगे। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर भी खर्च करेंगे। आज शाम के समय किसी परिचित के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होना है तो आज समय का पूरा सदुपयोग करें।

​मकर राशि: प्रयास में सफलता मिलेगी

मकर राशि वाले आज अपने प्रयास में सफल होंगे। कारोबार में आपको साझेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी भी विवाद और लड़ाई-झगड़े से दूर रहना होगा, नहीं तो मानसिक कष्ट हो सकता है। शाम से पहले आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आपके खर्च कुछ बढ़ेंगे, सेहत के मामले में भी धन खर्च करना होगा।

कुंभ राशि: विरोधियों से सतर्क रहना होगा
 

आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के प्रभाव और वैभव में वृद्धि करने वाला रहेगा। लेकिन आज किसी शत्रु के कारण आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको आज किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। नौकरी पर जा रहे हैं तो आज आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की मदद के लिए आपको आज आगे आना होगा, जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शाम का समय आपका मनोरंजन औऱ मनोविनोद में बीतेगा। वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बना रहेगा, और आप जीवनसाथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं।

मीन राशि: दिन खर्चीला रहेगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज किसी से आर्थिक लेन-देन करते हैं तो जीवनसाथी से सलाह जरूर लें, खासतर संबंधों में लेन-देन में इस बात का ध्यान रखें। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको आज अपने सामान का पूरा ध्यान रखना होगा, नहीं तो सामान खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। धर्म कर्म के कार्यों में भी आज आप सहभागी बन सकते हैं। वैसे आज आपके खर्चे बढ़ेंगे, अचानक व्यय का भी संयोग बन सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें।