Today Horoscope, 8 मई 2023: सप्ताह के पहले दिन तुला राशि वालों को भाग्य दे रहा है लाभ, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

Today Horoscope, 8 मई 2023: सप्ताह के पहले दिन तुला राशि वालों को भाग्य दे रहा है लाभ, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

Today Horoscope, 8 मई 2023: सप्ताह के पहले दिन तुला राशि वालों को भाग्य दे रहा है लाभ, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 8 मई सोमवार को शाम 7 बजे के बाद चंद्रमा वृश्चिक के बाद धनु राशि में गोचर करेगा। गुरु की राशि में जाने से चंद्रमा गुरु के साथ नवम पंचम योग बनाएगा। वहीं आज ज्येष्ठा के बाद मूल नक्षत्र का भी असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. ऐसे में तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। भाग्य इन्हें लाभ देगा। वहीं मिथुन राशि के जातकों को आज जोखिम भरे काम से बचना चाहिए। जानिए आज 8 मई सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: भौतिक सुविधाओं पर खर्च होगा

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और आज आप अपनी भौतिक सुविधाओं पर खर्च करेंगे। आपके काम और आय में वृद्धि होगी। आज परिवार के सदस्य आपकी मदद के लिए आगे आएंगे और कारोबार में तरक्की के अच्छे योग हैं। शाम के समय आप किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं। व्यापार में यदि आज कोई विशेष डील चल रही थी तो वह फाइनल हो सकती है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी और परिवार में आपकी कोई पार्टी हो सकती है, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे भाग लेंगे।

वृष राशि: आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का भी मन बना सकते हैं

वृष राशि के लोगों का परिवार के सदस्यों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का भी मन बना सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। आज किसी मामले से जुड़े कानूनी विवाद में सफलता मिलने के योग हैं। आज के दिन स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। परिवार में शुभ वातावरण रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि: नई योजनाएं मन में आएंगी

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऐसा कोई काम न करें जिसमें जोखिम हो। आज आपको वही काम करने के बारे में सोचना चाहिए, जिसके पूरे होने की उम्मीद है। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोग सफल होंगे और भाग्य के सहयोग से अपने अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के मन में नई योजनाएं आएंगी। नौकरीपेशा जातकों के दफ्तर में आज उनके काम की तारीफ होगी, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर रहेगी। माता से आज कुछ विवाद हो सकता है।

कर्क राशि: आपको बड़ी सफलता मिलेगी

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सफल रहने वाला है और आप जो व्यवसायिक कार्य पूरी लगन से करेंगे उसमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आज रात आप किसी शादी में भी शामिल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ आज आप खुलकर मौज मस्ती करेंगे जिससे आपका तनाव कम होगा। आज आप अधूरे कार्यों को पूरा कर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में हिस्सा लेंगे। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छात्रों को परीक्षा में की गई मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा।

सिंह राशि: अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है लेकिन आज आप धर्म और अध्यात्म के मामलों और पढ़ाई लिखाई के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। आज आप किसी बात को लेकर अपने परिजनों से सलाह ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके कुछ अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं इसलिए आपको पूरे ध्यान से काम करना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

कन्या राशि: वाणी पर संयम रखें

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार और व्यवहार में संयम और सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी, तभी आपके काम बनते हुए नजर आएंगे। आप परिवार में कुछ शुभ कार्यक्रमों की चर्चा कर सकते हैं, जिसमें आपकी सलाह की आवश्यकता होगी। आसपास के लोगों से टकराव की स्थिति बन सकती है इसलिए वाणी पर संयम रखें। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप आज आत्मविश्वास के साथ कोई काम करेंगे तो उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा रहेगा।

तुला राशि: जीवनसाथी की सलाह लें

तुला राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल रहा है और आज पूरे दिन आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी तो वह भी आज फाइनल हो सकती है और किसी नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में परिवार और आस-पास के लोग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज अगर आपको किसी मामले में कोई बड़ा फैसला लेना है तो अपने जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। लंबे समय से कोई काम अटका हुआ था तो वह आज पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि: कारोबार में नवीनता ला सकते हैं

वृश्चिक राशि के जातकों को आज जीविका के क्षेत्र में बेहतरीन अवसर मिलेंगे और नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि की बात हो सकती है। यदि आप व्यापार में नवीनता ला सकते हैं तो उसका लाभ आपको बाद में मिलेगा। आज आप पेट दर्द और बदहजमी से परेशान रहेंगे, इसलिए आपको अपने खान-पान का ध्यान रखने की जरूरत है, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनंद लेंगे और भाई-बहनों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, इससे आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे।

धनु राशि : दूसरी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है

धनु राशि के लोग आज का दिन संभलकर खर्च करें। हर काम को सावधानी और धैर्य से पूरा करें। व्यापार में यदि आप थोड़ा सा जोखिम लेंगे तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज किसी प्रियजन के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज योग्य जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है।

मकर राशि: आज व्यापार में लाभ अच्छा रहेगा

मकर राशि वालों का दिन शुभ है और दाम्पत्य जीवन में मधुरता स्थापित होगी। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप पार्ट टाइम काम करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आपको समय मिल सकता है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज आपको अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। इसे सबकी सहमति से लेना जरूरी है। कई तरह के काम एक साथ आने से व्यापकता बढ़ेगी। व्यापार में आज आपका मुनाफा बढ़ सकता है।

कुंभ राशि: हर काम सोच समझकर करें

कुंभ राशि के जातकों के लिए कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और उन्हें बाहर का खाना खाने से रोकना होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर काम करना होगा क्योंकि जल्दबाजी में काम करने में गलती हो सकती है इसलिए हर काम सोच समझकर करें और इसका भरपूर लाभ उठाएं, छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा। भाई-बहन के विवाह में आ रहे बंधन आज दूर होंगे।

मीन राशि: भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा

मीन राशि के जातकों की आज ग्रह स्थिति शुभ है। व्यापार में आप जोखिम उठा सकते हैं, जिसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, परेशानी आने पर आप धैर्य और अपने नरम व्यवहार से उसे ठीक करने में सफल रहेंगे। यदि कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज कष्ट और बढ़ सकता है। आप किसी की मदद करेंगे। आज आपको बड़ा मुनाफ़ा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी और जीवनसाथी आपको कहीं घुमाने ले जा सकता है।