Today's Horoscope, 8 अगस्त 2023: मेष राशि में गुरु चंद्रमा का संयोग, मंगलवार को वृष सहित कई राशियों के लिए मंगलकारी

Today's Horoscope, 8 अगस्त 2023: मेष राशि में गुरु चंद्रमा का संयोग, मंगलवार को वृष सहित कई राशियों के लिए मंगलकारी

Today's Horoscope, 8 अगस्त 2023: मेष राशि में गुरु चंद्रमा का संयोग, मंगलवार को वृष सहित कई राशियों के लिए मंगलकारी

8 अगस्त, मंगलवार को चंद्रमा और बृहस्पति दोनों मेष राशि में भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों के संयोग से गजकेसरी नाम का शुभ योग रहेगा। इसके साथ ही चंद्रमा और मंगल दोनों नवम पंचम योग का भी निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में आज का दिन वृष और मिथुन समेत कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। आइए ज्योतिष गणना के अनुसार जानते हैं 8 अगस्त का राशिफल.

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशिः दिन कुल मिलाकर पक्ष में रहेगा

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र हो या नौकरी-व्यवसाय या कोई अन्य क्षेत्र, आप जिस क्षेत्र में हैं, वहां आपके प्रयासों से आपको लाभ अवश्य मिलेगा। मित्रों-परिजनों के साथ किसी रमणीय स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। मानसिक तनाव कम होगा। किसी परिचित के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। महिला मित्रों, जीवनसाथी और संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, चोट लगने से कष्ट की आशंका है। कुल मिलाकर आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

वृषभ राशिः सफलता और प्रसिद्धि मिलेगी

वृष राशि वालों आज आपके कुछ दिनों से रुके हुए अधूरे काम पूरे होंगे। काम में सफलता और प्रसिद्धि मिल सकती है। घर में शांति और आनंद का माहौल आपके मन को प्रसन्न रख सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ आज आपके संबंध सौहार्दपूर्ण रह सकते हैं। स्वास्थ्य आपके पक्ष में रहेगा। कार्य व्यवसाय में आपकी रणनीति काम करेगी। आर्थिक लाभ उम्मीद से कम लेकिन रहेगा। ऑफिस में विवाद या मनमुटाव की आशंका है, संयम और व्यावहारिकता से काम लेना होगा. सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें।

मिथुन राशिः वाणी पर संयम रखें

आज मिथुन राशि के जातक सांसारिक विषयों में कम रुचि रखकर आध्यात्मिकता की ओर रुख कर सकते हैं। गूढ़ एवं रहस्यमय विद्याओं के प्रति विशेष आकर्षण रहेगा। गहन ध्यान आपको एक अलौकिक अनुभूति देगा। जीवन का कोई नया रहस्य आपके सामने खुल सकता है। लेकिन आज आपके अंदर अहंकार की भावना भी उत्पन्न हो सकती है, आपको इस पर नियंत्रण रखना होगा। आप किसी की छोटी सी बात भी बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। सलाह दी जाती है कि आज वाणी पर संयम रखें और कम बोलें, इससे आपके रिश्तों में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। आज आपको कार्यस्थल या अन्य माध्यम से अचानक धन लाभ होगा। वैसे आज कोई नया काम शुरू करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है, इसलिए आज इस मामले में धैर्य रखें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशिः बजट प्रभावित होगा

कर्क राशि के सितारे कहते हैं कि आज दिन का आधा भाग आपके लिए कुछ कष्टकारी हो सकता है, पिछली लापरवाही या वाहन चलाने में लापरवाही के कारण आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। बार-बार कोशिश करने के बाद भी काम पूरा न होने से आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। खर्च की अधिकता के कारण आज आपका बजट भी प्रभावित होगा। दोपहर के बाद स्थिति में काफी बदलाव आएगा, किसी न किसी रूप में धन का आगमन होगा, लेकिन शारीरिक-पारिवारिक परेशानियों के कारण दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

सिंह राशिः विरोधी परास्त होंगे

आज सिंह राशि के जातकों को बिना सोचे-समझे कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए। हालाँकि आज आप जो भी कार्य करेंगे, देर-सबेर आपको उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों को परास्त करने में भी आप सफल रहेंगे। भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ बहुत अच्छे संबंध रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि अत्यधिक स्नेह आज कलह का कारण भी बन सकता है। कार्यस्थल से आर्थिक लाभ भी होगा। परिजनों का सहयोग कम मिलेगा, लेकिन आज आपको सार्वजनिक सम्मान मिलेगा। आज आपको स्वास्थ्य के मामले में जोखिम लेने से बचना चाहिए।

कन्या राशिः आकस्मिक धन खर्च होगा

आज दिन की शुरुआत चिंता और व्यग्रता के साथ होगी। साथ ही आपको स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें भी महसूस हो सकती हैं। सिर और बदन दर्द के कारण सुस्ती महसूस होगी। कन्या राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन खर्च का संयोग बन रहा है, इसलिए आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको अपने मन और इंद्रियों को नियंत्रण में रखना चाहिए, आपके मन में काम की भावना बढ़ सकती है, ऐसे में आपको अपनी छवि को ध्यान में रखते हुए व्यवहार करना चाहिए। आज किसी के बहकावे में न आएं, अपने विवेक से काम लें। घर का माहौल आपकी उम्मीद के विपरीत हो सकता है।

तुला राशिः भावुकता में बहने से बचें

तुला राशि के जातक आज कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, लेकिन काम की शुरुआत में नकारात्मक विचारों के कारण मन उदास और निराश हो सकता है। धन लाभ भी आज सामान्य रहेगा। सुबह से दोपहर तक शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। माता-पिता से मतभेद हो सकता है या उनका स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों में सावधानी रखें, धोखाधड़ी की आशंका है। आपको जलाशयों या ऊंचे स्थानों पर जाने से बचना चाहिए और इन स्थानों पर सतर्क भी रहना चाहिए। आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए।

वृश्चिक राशिः करीबियों से मनमुटाव हो सकता है

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपना जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानकारी व्यवहार अपनाना होगा। आज आप जिस बात को पकड़ लेंगे, उसे मनवाने के बाद ही छोड़ेंगे, इससे घर हो या बाहर लोगों को आपके व्यवहार से परेशानी हो सकती है। आज आपकी वाणी भी अनियंत्रित रहने वाली है जिससे अपने करीबियों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर भ्रमित मन आपको किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंचने देगा, ऐसे में आज आपका काम भी प्रभावित होगा। सलाह है कि आज आप धैर्य पूर्वक दिन बिताएं, महत्वपूर्ण निर्णय और नया काम शुरू करने का विचार आज मन से निकाल दें।

धनु राशि : धन और पद की प्राप्ति होगी

धनु राशि पर आज सितारे मेहरबान रहेंगे। आपके अधिकांश कार्य आज आसानी से पूरे होंगे, जिससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी और सोचे हुए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च अधिकारियों के आशीर्वाद से आप किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव से मुक्त हो जाएंगे। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग भी है जिससे आपका प्रभाव बढेगा। शाम का समय तनावपूर्ण और थका देने वाला रहेगा, मनोरंजन के साधन तलाशेंगे। आज भावनाओं में बहकर अपने मन की बात किसी को न बताएं, अन्यथा भविष्य में इसकी वजह से परेशानी हो सकती है।

मकर राशिः सुख शांति पाएंगे

आज मकर राशि के जातकों का गृहस्थ जीवन और वैवाहिक जीवन सुख-शांति से परिपूर्ण होगा। परिजनों तथा घनिष्ठ मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने और स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा। छोटे प्रवास का आयोजन होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य आज आपका अच्छा रहेगा। नए और पुराने काम से धन लाभ होगा। दूर रह रहे प्रियजनों का समाचार आपको ख़ुशी दे सकता है। सार्वजनिक जीवन में आपको साझेदारी और सम्मान प्राप्त होगा। दिन के दूसरे भाग में सेहत के प्रति अधिक सजग रहें।

​कुंभ राशिः सुखद समाचार पाएंगे

आज कुंभ राशि के जातक तन-मन से प्रसन्न और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजनों-मित्रों के साथ रुचिकर भोजन, प्रवास अथवा मुलाकात का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घनिष्ठता के कारण आपको भविष्य की चिंता नहीं रहेगी। दिन की शुरुआत से लेकर दोपहर तक कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, इसके बदले शाम के आसपास अपेक्षित आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। मित्रों एवं परिचितों से सुखद समाचार भी आज आपको मिल सकता है।

​मीन राशिः अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें

आज मीन राशि वालों से सितारे कहते हैं कि, दिन की शुरुआत से ही इस बात का ध्यान रखें कि मन पर नकारात्मक विचार हावी न हो जाएं। मानसिक रोग आपको परेशान करेगा। स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ चिंता हो सकती है। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ आपको तालमेल बनाकर रहना होगा, अन्यथा भविष्य में होने वाले लाभ से आप वंचित रह सकते हैं। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में सफल होंगे। आज महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें। आय व्यय के मामले में दिन संतुलित रहेगा।