Today's Horoscope, 07 सितम्बर 2023: चंद्र मंगल योग से मेष और सिंह राशि के साथ 6 राशियों को मिलेगा लाभ , जाने आपका आज का राशिफल

Today's Horoscope, 07 सितम्बर 2023: चंद्र मंगल योग से मेष और सिंह राशि के साथ 6 राशियों को मिलेगा लाभ , जाने आपका आज का राशिफल

Today's Horoscope, 07 सितम्बर 2023: चंद्र मंगल योग से मेष और सिंह राशि के साथ 6 राशियों को मिलेगा लाभ , जाने आपका आज का राशिफल 

आज गुरुवार 7 सितंबर को चंद्रमा और मंगल के बीच नवम पंचम योग बना हुआ है। चंद्रमा वृषभ राशि में पूरे दिन रहेंगे और रात में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसी समय, रोहिणी उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा। इन स्थितियों में, आज मंगल की मेष राशि में है और सूर्य की सिंह राशि में है। इससे मंगल के इस संयोग का कुछ विशेष प्रभाव विभिन्न राशियों पर हो सकता है।आइए जानें कि आज चंद्र मंगल योग का आपकी राशि पर कैसा प्रभाव हो सकता है।
 

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175


मेष राशि: पद प्रभाव का लाभ मिलेगा

आज नौकरी कर रहे लोगों को उच्च पद मिलने की संभावना है, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको ससुराल की ओर से धन लाभ की संकेत हो रही है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। शाम के समय, आज आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक और शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। आज आप निकट संबंधियों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आज मेष राशि वालों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं, सफलता से मन उत्साहित रहेगा।

वृषभ राशि: जीवन में शुभ बदलाव होंगे

वृषभ राशि वालों को आज परिवार में सुख-शांति की प्राप्ति हो सकती है। आपकी कोई पुरानी समस्या चल रही है तो वह भी समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए, अगर स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उनके लिए अच्छा रह सकता है, और प्रयास में सफलता पाने की संभावना है। आज आपको परिवार के निकट संबंधियों के सहयोग से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ आज आप मनोरंजक पल बिता सकते हैं। धर्म कर्म के कार्यों में भी भाग लेने का मौका हो सकता है। रुचिकर भोजन का भी आज आनंद मिलने वाला है।

मिथुन राशि: नई जिम्मेदारी मिल सकती है

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज मेहनत से सफलता मिल सकती है, इसलिए ऐक्टिव होकर काम पर ध्यान दें। वैसे आज, आप थकान और मानसिक तनाव को महसूस कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम सौंपा जा सकता है, जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में किसी की मदद करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि: चाहत आज पूरी होगी

सितारे कहते हैं कि आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। माता पिता की ओर से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे। कोई चाहत पूरी होने की आपको खुशी होगी। नौकरी में बदलाव के लिए कोशिश कर रहे हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी ।

सिंह राशि: अचानक लाभ मिल सकता है

आज सिंह राशि के सितारे कहते हैं कि आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा। आज जिस काम और योजना पर प्रयास करेंगे, उसमें आपको भाग्य सफलता दिलाएगा। आज आपको व्यापार में कमाई के नए स्रोत भी प्राप्त होंगे। सितारे बताते हैं कि आज सिंह राशि वालों को अचानक कहीं से धन लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष में किसी से कहासुनी होने की आशंका है, बेहतर होगा कि इससे बचें।

​कन्या राशि: गैर जरूरी खर्चे होंगे

कन्या राशि के जातक आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे उन्हें सम्मान और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा। अगर आप आज किसी यात्रा पर अपने वाहन से जाने की सोच रहे हैं, तो पूरी प्लानिंग के साथ जाएं। वाहन की जांच करवा लें, नहीं तो बाद में रास्ते में परेशानी हो सकती है। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी आपके होने वाले हैं, इसलिए अपने वित्तीय व्यवस्था का ध्यान रखें। अपनी सेहत का भी ध्यान रखने का प्रयास करें।

तुला राशि: आर्थिक लाभ मिलेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप भविष्य के लिए कुछ निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा, शरीर में थकान और सुस्ती महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है, और आपको बिजनस में कोई लाभदायक डील मिलने का भी योग है। पारिवारिक जीवन में आज धैर्य और शांति से काम लेना होगा, और आपको क्रोध और वाद विवाद से बचने का प्रयास करना चाहिए।

वृश्चिक राशि: भावुकता पर काबू रखना होगा

वृश्चिक राशि के जातकों को आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना चाहिए। कोई छोटी समस्या बड़ी न बन जाए इसलिए सेहत के मामले में अनदेखी करने से आपको बचना चाहिए। करियर और कारोबार के मामले में आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। बिजनस में आज उम्मीद से कम लाभ मिलने से निराशा हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज व्यावहारिक बनें, भावुकता से बचना चाहिए। अगर किसी को उधार या कर्ज देंगे तो आपका पैसा फंस सकता है। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

धनु राशि: गलत निर्णय से नुकसान होगा

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन और तनाव वाला रह सकता है। किसी बात को लेकर आज आपका मूड खराब हो सकता है। यात्रा पर जा रहे हैं तो आज अपना और अपने सामानों का ध्यान रखें। कारोबार में आज किसी गलत निर्णय की वजह से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए जो भी निर्णय लें बहुत ही सोच समझकर लें। आज किसी बात को लेकर आपका जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन सामान्य रूप से अच्छा कहा जा सकता है। आज आप अपनी लव लाइफ के बारे में परिवार से बात कर सकते हैं अथवा प्रेमी को परिवार से मिलवा सकते हैं।

​मकर राशि: आज प्रभाव बढे़गा

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति का हो सकता है। परिवार में आपको भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी आपका आज अच्छा तालमेल बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को आज जनसमर्थन हासिल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें।

कुंभ राशि: आज का दिन रहेगा शुभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक और करियर के मामले में लाभदायक रहेगा। आज आप कारोबार में मेहनत और लगन से खूब लाभ पा सकते हैं। लेकिन काम के दबाव की वजह से परिवार के लिए आप पूरा समय नहीं दे पाएंगे, जिससे परिवार के सदस्यों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका मन धर्म कर्म के कार्यों में लगेगा। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं। नौकरी में आज आपको सहयोगियों और मित्रों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर भी आपको मिलने वाली है।

मीन राशि: अच्छी खबर मिल सकती है

मीन राशि के जातकों के सितारे कहते हैं कि आज धर्म कर्म के काम में मन लगा रहेगा । शुभ कार्यों पर धन भी खर्च कर सकते हैं। वैसे आज आपको परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। संपत्ति को लेकर परिवार में कोई विवाद चल रहा है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। अकाउंट और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा।