Todays Horoscope, 7 जून 2023: चंद्रमा और बुध के गोचर से आज सिंह राशि के जातक होंगे भाग्यशाली, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Todays Horoscope, 7 जून 2023: चंद्रमा और बुध के गोचर से आज सिंह राशि के जातक होंगे भाग्यशाली, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Todays Horoscope, 7 जून 2023: चंद्रमा और बुध के गोचर से आज सिंह राशि के जातक होंगे भाग्यशाली, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

बुधवार, 7 जून को चंद्रमा शनि की राशि मकर में गोचर कर रहा है। जबकि आज बुध वृष राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा। ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: दिन भर व्यस्त रहेंगे

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक परिवर्तन करना होगा। दिन के प्रारंभ में कार्य की गति धीमी रहेगी, समय पर वादे पूरे न होने से व्यापारिक संबंध बिगड़ सकते हैं. किसी काम को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं ले पाएंगे लेकिन जिस भी काम में निवेश करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। मित्रों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। रिश्तेदार आपके टालमटोल भरे व्यवहार से नाखुश रहेंगे। शाम के समय किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मन करेगा।

वृष राशि: आर्थिक परेशानी दूर होगी

वृष राशि वालों के आज सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। कार्य व्यवसाय से रुक-रुक कर आर्थिक लाभ होने से धन संबंधी परेशानी कुछ हद तक दूर होगी। कोई गुप्त चिंता मन को परेशान कर सकती है, लेकिन जल्द ही आपको इस समस्या से भी निजात मिलेगी। महिलाएं घर को खुशहाल बनाने में सहयोग करेंगी, शारीरिक कष्ट के कारण कुछ दिक्कतें आएंगी, फिर भी घरेलू काम समय पर पूरा कर पाएंगी। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। संतान मनमानी करेगी। उधारी व्यवहार में कमी आएगी।

मिथुन राशि: दिन विपरीत रहेगा

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उम्मीदों के विपरीत रहने वाला है। सोची-समझी योजनाएं शुरुआत में सफल होती नजर आएंगी, लेकिन दोपहर के बाद परेशानी हो सकती है। आज आप जिससे भी मदद मांगेंगे वह आपको असमंजस की स्थिति में रखेगा। आप आत्मनिर्भर होकर अपना कार्य करें। पैसों को लेकर पार्टनर्स के बीच अनबन हो सकती है। भले ही आपका व्यवहार मधुर हो, लोग आपका उपयोग केवल काम करवाने के लिए करेंगे। कार्य क्षेत्र का गुस्सा घर में निकालने से बेवजह घर का माहौल भी बिगड़ सकता है। पुराने कार्यों को पूरा करने की चिंता रहेगी।

कर्क राशि: मिश्रित फलदायी दिन है

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप जिस भी काम को करने का मन बनाएंगे उसमें कुछ उलझाव हो सकता है। फिर भी आप हिम्मत नहीं हारेंगे, लगातार प्रयास से काम में सुधार आएगा और लाभ की संभावनाएं बनी रहेंगी। धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। साधना के बाद किसी इच्छित सिद्धि के योग बन रहे हैं, आलस्य न करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते हैं। अपनों के साथ आनंद के पल बिताने का समय मिलेगा। घर में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक मामलों को लेकर भी आज आप लापरवाह रहेंगे।

सिंह राशि: दैनिक कार्य सफल रहेंगे

सिंह राशि के जातकों के आज के दिन के कार्य सफल रहेंगे। सुबह-सुबह काम में जुटने से जल्द ही धन लाभ के योग बनेंगे। अधिकांश कार्य अल्प प्रयास से पूरे होंगे। कठिन कार्यों में अधिकारी सहयोग करेंगे। आज जोड़-तोड़ की नीति अपनाकर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्यों में भी सफलता के योग बनेंगे, प्रयास करते रहें। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें, स्थिति सामान्य रहेगी। मित्रों से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

कन्या राशि: भागदौड़ में दिन व्यतीत होगा

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन व्यर्थ की दौड़भाग में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी फिर भी अनिच्छा से कार्य करने पड़ेंगे। आज आप कितना भी दान-पुण्य कर लें, लेकिन आप लोगों को खुश नहीं रख पाएंगे। घर का वातावरण लगभग सामान्य रहेगा। आर्थिक कारणों से कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएंगे। संतान की प्रगति से संतोष रहेगा। सरकारी कार्यों में धन खर्च हो सकता है लेकिन लाभ मन मुताबिक नहीं होगा।

तुला राशि: दोपहर बाद स्थिति में परिवर्तन आएगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन का पहला भाग आलस्य से भरा रहेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या हो सकती है, जिससे कार्यों में विलंब हो सकता है। व्यवसाय की धीमी गति के कारण आर्थिक घटनाएं प्रभावित हो सकती हैं। दोपहर बाद स्थिति में सुधार आएगा। नौकरीपेशा जातक अचानक लाभ से रोमांचित रहेंगे। व्यापारी वर्ग आज अच्छा मुनाफा कमाएगा। आज के दिन महिलाओं से ना उलझें, नहीं तो घरेलू कलह लंबे समय तक खिंच सकती है।

वृश्चिक राशि: दिन लाभदायी रहेगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आशाजनक रहेगा। सेहत अच्छी रहने से मन से काम लेंगे, लेकिन किसी की दखलअंदाजी मन को अशांत कर सकती है। किसी की बातों पर ध्यान न दें, केंद्रित रहें और अपने काम में लगे रहें, धन और सम्मान दोनों मिलने की संभावना है। उधारी के तरीकों में बढ़ोतरी से परेशानी हो सकती है। व्यापार वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा।

धनु राशि : सावधानी से काम लें

धनु राशि के लोगों को आज हर चीज में सावधानी बरतने की जरूरत है। धन के पीछे भागने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें अन्यथा धन के साथ-साथ मान-सम्मान में भी हानि हो सकती है। पुराने काम दोपहर से पहले पूरे होने से राहत की सांस लेंगे। अचानक धन प्राप्ति से दैनिक खर्चे पूरे होंगे। इसके बाद समय प्रतिकूल रहेगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर तरह से आपके कार्य में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। छोटी-छोटी बातों पर भी परिजनों के साथ अनबन हो सकती है। वाणी और व्यवहार से संयम बरतें।

मकर राशि: अनैतिक कार्यों से दूर रहें

मकर राशि के जातक आज अनैतिक कार्यों से दूर रहें अन्यथा घर के सदस्यों को परेशानी हो सकती है। लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे लेकिन जरूरत के समय कोई आगे नहीं आएगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के रूखे व्यवहार के कारण आपको स्वयं पर अधिक निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे, हो सके तो आज टाल दें। पेट या श्वास, छाती संबंधित रोग हो सकते हैं, ध्यान रखें। नौकरीपेशा जातक अपने करियर को लेकर ज्यादातर समय मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं।

कुम्भ राशि: सरकारी कार्यों में सतर्क रहें

कुम्भ राशि के जातक आज किसी दुविधा के कारण मानसिक अशांति के कारण बन रहे बनते कार्य को स्वयं ही बिगाड़ लेंगे। सरकारी काम आज संभलकर करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संबंधों के प्रति ईमानदार रहें। आपका गलत आचरण पारिवारिक माहौल को खराब कर सकता है। मानसिक दबाव के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। घर के बड़े किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के कारण आप स्थिति को संभाल नहीं पाएंगे, पैसा आते ही वह भी हाथ से निकल जाएगा।

मीन राशि: आज आपकी आमदनी अच्छी रहेगी

मीन राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में एक से अधिक साधनों से आय प्राप्त होगी। दिन में आप जिसके भी संपर्क में रहेंगे, उसे कुछ न कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि न होने पर भी भाग लेना होगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों का मार्गदर्शन आज हर क्षेत्र में काम आएगा। लव लाइफ में नजदीकियां आएंगी।