Todays Horoscope, 7 जुलाई 2023: शुक्र गोचर से आज मिथुन कन्या सहित 5 राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल

Todays Horoscope, 7 जुलाई 2023: शुक्र गोचर से आज मिथुन कन्या सहित 5 राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल

Todays Horoscope, 7 जुलाई 2023: शुक्र गोचर से आज मिथुन कन्या सहित 5 राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अपना आज का राशिफल

शुक्रवार, 7 जुलाई आज शुक्र का गोचर कर्क राशि में हो रहा है, जिससे मंगल और शुक्र की युति बनेगी। इसके साथ ही चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि में संचार करेगा और शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति के कारण मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में शुभ और लाभकारी रहेगा। कर्क राशि वालों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। आइए जानते हैं आज ग्रह गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: कार्यस्थल पर अनुकूल परिवर्तन होंगे

आज मेष राशि वाले लोगों पर भगवान की कृपा बनी रहेगी। मन में भावुकता और परोपकार की भावना रहेगी, जिससे दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा। वैसे कुछ लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाने की कोशिश भी करेंगे, इसलिए भावुकता के साथ-साथ प्रैक्टिकल होकर भी काम करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ अनुकूल परिवर्तन हो सकते हैं, जिससे आपके विरोधियों के मन में ईर्ष्या की भावना उत्पन्न हो सकती है। आप सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको फायदा भी होगा। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर मन में निराशा का भाव आ सकता है।

वृषभ राशि: प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है

वृषभ राशि के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऐसे में आप पैसे भी खर्च कर सकते हैं. आज आपको अपने निजी जीवन में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने जीवनसाथी और करीबी रिश्तेदारों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए समय और पैसा खर्च करना होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, अविवाहित लोगों की शादी की बात आगे बढ़ सकती है। यदि परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ सकता है।

मिथुन राशि: प्रभाव बढ़ेगा, लाभ भी मिलेगा।

शुक्र के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को लाभ मिलता नजर आ रहा है। आज आपको पिता के आशीर्वाद और अधिकारियों की कृपा से लाभ मिलने की संभावना है। आपकी कोई इच्छा पूरी होगी, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में प्यार और सौहार्द बढ़ेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। सायंकाल के समय किसी प्रिय, वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्ति के दर्शन एवं संपर्क से आपका मनोबल बढ़ेगा, आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

कर्क राशि: अटके कार्यों में गति आएगी

सितारे बता रहे हैं कि आज कर्क राशि वालों को भाग्य और मां लक्ष्मी की कृपा से लाभ मिलेगा। आज इन्हें अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम भी आज पूरे हो सकते हैं। यदि व्यापार में नई योजनाएं बनाई गई हैं तो आज उसमें गति आएगी। कर्क राशि वालों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें, क्योंकि आज जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। शाम को आप अपने परिवार के साथ आराम के पल बिताएंगे, मंदिर और देव दर्शन के लिए भी जा सकते हैं।

सिंह राशि: सफलता एवं उपलब्धि मिलेगी

सिंह राशि वाले आज सुबह से ही एक्टिव नजर आएंगे और अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। सिंह राशि के जो लोग राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में काम करते हैं उन्हें आज कोई बड़ी सफलता और उपलब्धि हासिल हो सकती है, पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस के मामले में दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आप पर अचानक काम का दबाव आ सकता है। ऐसे में मन परेशान रहेगा और इसका असर पारिवारिक जीवन पर दिखेगा। आपको सलाह दी जाती है कि कार्यस्थल के तनाव का असर परिवार के सदस्यों पर न पड़ने दें, अन्यथा घर का माहौल भी इससे प्रभावित होगा। संभव है कि आज आपकी माता किसी बात पर आपसे नाराज रहेंगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे।

कन्या राशि: सुख-लाभ का योग

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिहाज से सुखद रहेगा। उनकी राशि से एकादश भाव में शुक्र का गोचर सुख और लाभ प्रदान करेगा। नौकरी और बिजनेस में आप अपने विरोधियों और प्रतिद्वंदियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। साथ ही आज आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। इस राशि के छात्र आज बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयास सफल होंगे। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी की मदद से आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा।

तुला राशि: आय के स्रोत मिलेंगे, सेहत का ध्यान रखें

आज तुला राशि वालों के सितारे बताते हैं कि उन्हें व्यापार में लाभ मिलेगा। उन्हें आय के नए स्रोत भी मिलेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। वैसे आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपके लिए सलाह है कि अगर आप घर से बाहर यात्रा कर रहे हैं तो मौसम संबंधी सावधानियों का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि: यश एवं सम्मान मिलेगा

वृश्चिक राशि के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी राशि से चौथे भाव में शनि के साथ चल रहा चंद्रमा आपकी छवि खराब कर सकता है। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी या ग्राहक से बहस हो सकती है. व्यापार में लाभ के लिए भी आज आपको संयमित व्यवहार अपनाना होगा। वैसे आज आपको अपनी मेहनत से सफलता मिलेगी और आपके कुछ रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको यश और सम्मान मिल सकता है। आज शाम को आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बातचीत और किसी गंभीर विषय पर चर्चा भी संभव है। आपके लिए सलाह है कि आज दबाव से नहीं बल्कि प्यार से काम बनाने की कोशिश करें।

धनु राशि: लेन-देन में समझदारी रखें

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज किसी डील के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वैसे अगर आप आज भविष्य के लिए कोई योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय के लिए निवेश करना भी आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी रिश्तेदार के साथ पैसों का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करें, अन्यथा रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। आज आपका कुछ पैसा घरेलू सामान की खरीदारी पर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी धन लाभ संभव है। शाम को स्वादिष्ट भोजन का आयोजन हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है।

मकर राशि: विरोधी कमजोर होंगे, सफलता मिलेगी

मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी। परिवार के सदस्यों की कोई इच्छा पूरी होने से आपको संतुष्टि मिलेगी। अगर आपने आज कोई काम करने का मन बना लिया है तो पहले उसे पूरा करने की कोशिश करें, फिर किसी दूसरे काम में हाथ डालें, नहीं तो कोई भी काम ठीक से पूरा नहीं हो पाएगा। यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी, आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। वाहन पर धन व्यय का योग है। अगर आप आज घर से बाहर जा रहे हैं तो मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें।

कुंभ राशि: लाभ मिलेगा, सेहत का ध्यान रखें

चंद्रमा आज कुंभ राशि में गोचर कर रहा है. ऐसे में चंद्रमा और शनि की युति आज आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। मानसिक रूप से भी आज आप उलझन महसूस करेंगे। अगर आप आज किसी संपत्ति को खरीदने और बेचने की योजना बना रहे हैं तो सभी पहलुओं पर विचार कर लें, अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डीलर और बिचौलिए का काम करने वाले लोगों को आज लाभ का अच्छा मौका मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिल रहा है। शाम को माता-पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

मीन राशि: दिन अच्छा रहेगा, कारोबार में वृद्धि होगी

आज सितारे बताते हैं कि मीन राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसाय में लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ निकट और दूर की यात्राओं का योग बन सकता है। विद्यार्थियों और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, प्रयास से सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी और प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।