Today's Horoscope, 06 अक्टूबर 2023: शुभ योग : लक्ष्मी योग : वृषभ और तुला राशि के जातकों को मिल रहा शुभ लाभ, जानें आज का राशिफल

Today's Horoscope, 06 अक्टूबर 2023: शुभ योग : लक्ष्मी योग : वृषभ और तुला राशि के जातकों को मिल रहा शुभ लाभ, जानें आज का राशिफल

Today's Horoscope, 06 अक्टूबर 2023: शुभ योग : लक्ष्मी योग : वृषभ और तुला राशि के जातकों को मिल रहा शुभ लाभ, जानें आज का राशिफल
आज 6 अक्टूबर का शुक्रवार है और शनि और शुक्र के बीच सप्तम दृष्टि का संबंध बना हुआ है। शनि और शुक्र दोनों ही आपस में मित्र भाव रखते हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों के बीच दृष्टि संबंध से वृषभ और तुला राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इसकी वजह यह भी है कि आज चंद्रमा का संचार मिथुन राशि से हो रहा है, जो तुला राशि के लिए भाग्यवर्धक हो सकता है। आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, इसके बारे में अधिक जानने के लिए अपना राशिफल देखें।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175


मेष राशि: संतान की ओर से खुश पाएंगे

मेष राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप दूसरों की मदद के लिए तैयार होंगे और इसके लिए परेशानी का सामना कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि लोग आपकी उदारता और सेवा भाव को स्वार्थ न समझें, इसलिए अपनी सीमाओं में रहकर दूसरों की मदद करें। आज दूसरों के साथ-साथ अपने काम को भी प्राथमिकता दें। आज आपको किसी ऐसे काम को नहीं करना चाहिए जिसमें जोखिम हो। वैसे, आपकी आर्थिक स्थिति आज अच्छी रहेगी, और आपको कारोबार में लाभ प्राप्त हो सकता है। संतान की प्रगति के बारे में खुशी महसूस हो सकती है। आज की शाम आपके लिए आनंददायक हो सकती है।

वृषभ राशि: अच्छी खबर प्राप्त सकती है

वृषभ राशि के सितारे आज खुशी का संकेत दे रहे हैं। आपके कार्य व्यापार की प्रगति को देखकर आपके शत्रु और विरोधी आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन चिंता न करें, आज आपके प्रभाव के सामने शत्रु टिक नहीं पाएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आज आपको किसी विदेश में रहने वाले अपने परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप संपत्ति से संबंधित कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। अगर आपका कहीं निवेश करने का मन है तो आज ही पूरे मन से करें, क्योंकि इस काम के लिए दिन अच्छा है, भविष्य में इससे आपको बड़ा फायदा मिल सकता है।

मिथुन राशि: परिश्रम से सफलता मिलेगी

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र की चिंता हो सकती है, और आप मित्र की मदद कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भी आज आप सहभागी बन सकते हैं। आपको अपने कार्य व्यवसाय में सफलता पाने के लिए खूब परिश्रम करना होगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे जीवनसाथी को तकलीफ हो सकती है। आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर का ध्यान रखना होगा, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशान हो सकती है। आपको अपने ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता नजर आ रहा है।

कर्क राशि: दिन खर्चीला रहेगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आप मकान या दुकान खरीदना चाहते हैं, तो आप उसे खरीदने में सफल हो सकते हैं, जिससे व्यय के बाद भी आपके लिए लाभ का सृजन होगा और मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी प्रगति को देखकर परिवार के सदस्य आपको सहयोग प्रदान करेंगे और आप परिवार के संग आनंददायक पल का लुत्फ उठाएंगे। आज आपको संतान पक्ष से भी खुशियाँ मिलेंगी। आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे, जिससे संतोष सुख का अनुभव होगा।

सिंह राशि: भाग्य का मिल रहा साथ

आज सिंह राशि के जातकों के लिए बताया जा रहा है कि आपके आसपास और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और अगर आप आज कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। अगर आज आपकी घर, नौकरी या व्यवसाय आदि में किसी से कोई बहस होती है, तो आपको अपनी वाणी और मर्यादा का ध्यान रखना होगा, नहीं तो यह आपके रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। आज लोगों का दिल जीतने में सफलता प्राप्त करेंगे।

​कन्या राशि: लाभ और सम्मान मिलेगा 

कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे और बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेंगे। आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि कर सकता है। दान-पुण्य करने से आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आप आज दिल से बहुत सकारात्मक रहेंगे। आपके सभी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से आर्थिक लाभ मिलता नजर आ रहा है। आज आपके अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आ सकते हैं।

तुला राशि: दिन सुखद होगा

तुला राशि के लिए आज के सितारे बताते हैं कि यदि आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय किया है, तो वह भी आपको अच्छा खासा लाभ दे सकता है। आपको आज अपना अटका हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत में बिताएंगे, जिससे आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने बॉस के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल दिखेगी और धर्म कर्म के कार्य आज कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: अपूर्ण काम पूरे करने होंगे

आज वृश्चिक राशि के जातक अपने कार्य में अपार सफलता प्राप्त करेंगे। अतः आपको आज अपने अधूरे कामों को समय पर पूरा कर लेना चाहिए। आज आप सामाजिक कार्यों में भी योगदान देने के लिए आगे आएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। लेकिन आज आपका अपने पिता के साथ विवाद हो सकता है, लेकिन आपको उनकी बात सुननी चाहिए और माननी चाहिए। अगर छात्र आज किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वह भी आज कर सकते हैं, इस कार्य के लिए दिन अनुकूल है।

धनु राशि: उधार लेन देन से बचना होगा

धनु राशि के सितारे कहते हैं कि आज आपके परिवार में किसी सदस्य की वजह से खुशियां आ सकती हैं, जिसके कारण अगर परिवार के सदस्यों के साथ कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी खत्म हो सकती है और रिश्तों में मधुरता आ सकती है। लेकिन अगर आज आपको किसी से पैसे उधार लेने की सोच रहे हैं, तो ध्यान दें कि उनके वापस आने की संभावना बहुत कम हो सकती है, इसलिए ध्यानपूर्वक विचार करें। यदि शाम के समय आपके पड़ोस में कुछ घटित होता है, तो आपको उससे बचने का प्रयास करना चाहिए।

​मकर राशि: जल्दबाजी से बचें

मकर राशि के लिए आज के सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने सभी काम छोड़कर अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय को प्राथमिकता देनी होगी। तभी आप अपने व्यवसाय की गति को तेज कर पाएंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य पर ध्यान देना होगा, जल्दबाजी न करे नहीं तो काम बिगड़ सकता है, जिससे अधिकारी नाराज हो सकते है।

कुंभ राशि: लाभ और सम्मान पा सकते हैं

कुंभ राशि के लिए आज के सितारे बताते हैं कि आज आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो उसमें आपको विजय मिल सकती है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपका दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखद समय रहेगा। आपकी संतान आज किसी शारीरिक समस्या से परेशान हो सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। यदि आज आप अपने व्यापार में कोई भी निर्णय अपने पार्टनर की सलाह से लेते हैं, तो यह आपके लिए घाते का सौदा हो सकता है, इसलिए आंख और कान दोनों खोलकर काम करें।

मीन राशि: आय व्यवसाय में संतुलन रखना होगा

मीन राशि के लिए आज के सितारे बताते हैं कि आज आप अपने घर के नवीनीकरण के लिए कोई भी पैसा खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखते हुए ही खर्च करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। शाम का समय आप अपने परिवार की समस्याओ को हल करने में बिताएंगे। आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आपके घर पर कोई मांगलिक प्रोग्राम का आयोजन किया सकता है।