Today Horoscope, 5 जून 2023: सप्ताह का पहला दिन सिंह राशि के लिए वरदान, जानें आपका दिन कैसा गुजरेगा

Today Horoscope, 5 जून 2023: सप्ताह का पहला दिन सिंह राशि के लिए वरदान, जानें आपका दिन कैसा गुजरेगा

Today Horoscope, 5 जून 2023: सप्ताह का पहला दिन सिंह राशि के लिए वरदान, जानें आपका दिन कैसा गुजरेगा

5 जून सोमवार को चंद्रमा दिन-रात धनु राशि में गोचर करेगा। इसके अलावा आज मूल नक्षत्र और फिर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रभावी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से सिंह और वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। देखिए सोमवार 5 जून का राशिफल आज आपके लिए क्या कहता है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: मन प्रसन्न रहेगा

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही मिलाजुला रहेगा। परिवार में मतभेद के कारण दिन का शुरुआती भाग थोड़ा सा उदासीन रहेगा, लेकिन उसके बाद करियर के मामले में कोई शुभ समाचार मिलने से मामला और मन प्रसन्न रहेगा। कार्य व्यवसाय में पल पल स्थिति बदलने से भ्रम की स्थिति बनेगी। परिवार से अधिक बाहर से सहयोग मिलेगा। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

वृष राशि: स्वास्थ्य ठीक रहेगा

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। किसी भी काम को करने से पहले उसका बारीकी से अध्ययन कर लें, आज आप थोड़े से प्रयास से कोई बड़ा काम पूरा कर पाएंगे। पहले से चल रही किसी योजना के पूर्ण होने पर भी लाभ होगा। कार्य व्यवसाय से धन प्राप्ति निश्चित रहेगी, लेकिन आज उधारी का व्यवहार भी आपको परेशानी में डालेगा, जितना हो सके इन पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल में छोटी मोटी गलतफहमियां बनेंगी, आपसी तालमेल से वह दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य आज लगभग ठीक रहेगा।

मिथुन राशि: मार्ग खुलने से उत्साह में वृद्धि होगी

मिथुन राशि के लोगों में आज धैर्य की कमी रहेगी। यदि आप किसी कार्य में लापरवाही करते हैं तो कोई न कोई कमी बनी रहेगी। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें अन्यथा आज के दिन का उचित लाभ लेने से आप वंचित रह जाएंगे। कार्य व्यवसाय की शुरुआत में ज्यादा उम्मीद नहीं रहेगी लेकिन जब धीरे-धीरे यह जम जाएगा तो अचानक धन के रास्ते खुलने से उत्साह बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। क्रोध से बचें।

कर्क राशि: शत्रुओं से सावधान रहें

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शारीरिक रूप से विपरीत रहेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी और सहयोग मिलने के बाद भी अधिकांश कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। कार्य-व्यवसाय को लेकर मन अशांत रहेगा। इसके प्रभाव से मानसिक दबाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। जल्दी पैसा कमाने की मानसिकता से आज कुछ नुकसान हो सकता है, सावधान रहें। धन का आगमन मध्याहन के बाद होगा, लेकिन अत्याधिक खर्च होने के कारण आप आवश्यक कार्यों पर खर्च नहीं कर पाएंगे।

सिंह राशि: धन की आवक बढ़ेगी

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन फ़ायदेमंद रहेगा, लेकिन आज कार्यक्षेत्र में कई लोग आपसे प्रतिस्पर्धा करेंगे, फिर भी थोड़े से बौद्धिक प्रयास से आपको अपने हिस्से का फ़ायदा मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज दैनिक कार्यों के स्थान पर जोखिम भरे कार्यों से लाभ होने की संभावना है। आज किया गया निवेश जल्द ही फलीभूत होगा और धन की आमद में वृद्धि होगी। लेन-देन को लेकर किसी से तीखी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें, नहीं तो भविष्य में नुकसान हो सकता है। शाम तक स्वास्थ्य ठीक रहेगा, उसके बाद कोई विकार आ सकता है।

कन्या राशि: लाभ की संभावना रहेगी

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मेहनत में कमी नहीं रहेगी, फिर भी सफलता मिलने में संदेह है। दोपहर तक का समय उदासीनता में बीतेगा उसके बाद कार्य व्यवसाय में गति के कारण व्यस्तता बढ़ेगी लाभ की संभावना बनेगी। सहकर्मी अपने मनमानी व्यवहार से कुछ समय के लिए आपको परेशान करेंगे। परिवार में शांति रहेगी लेकिन आज के दिन किसी खास व्यक्ति की कमी भी महसूस होगी. स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी रहेगी।

तुला राशि: आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। सामाजिक क्षेत्र या घर-परिवार में आपके महत्वपूर्ण सुझाव मिलने से किसी के जीवन को नई दिशा मिलेगी। लोगों का आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर किसी के ताने सुनने पड़ेंगे फिर भी स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं होगा। बेफिजूल खर्च करने के कारण खर्चों को पूरा करने के लिए आपको किसी से उधार लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति व्यापारियों से बेहतर रहेगी, लेकिन पैसों से जुड़ा मामला आज सभी के लिए चिंता का विषय रहेगा। छाती में संक्रमण होने की संभावना है, तले और ठंडे पदार्थों के सेवन से परहेज करें।

वृश्चिक राशि: सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा

वृश्चिक राशि वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए कलहपूर्ण रहेगा, दिन की शुरुआत से ही आप इससे बचने की कोशिश करेंगे, लेकिन बच नहीं पाएंगे। आपने जो गलती की ही नहीं है उसके लिए भी आपको ताने सुनने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी या अन्य लोगों से मनमुटाव बढ़ने की संभावना है। नौकरीपेशा जातक आज विशेष रूप से सतर्क रहें, एक छोटी सी गलती भी जीवन की दिशा बदल सकती है। कहीं से धन लाभ होगा, लेकिन मानसिक उलझन बनी रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

धनु राशि: अधिकांश कार्य पूरे होंगे

धनु राशि के लोगों का दिन मिलाजुला रहेगा। आज हर पल अपना व्यवहार बदलने से आपके संपर्क में आने वालों को परेशानी होगी। दिन का शुरुआती भाग आलस्य में बीतेगा, एक बार किसी काम में देरी होने पर पूरी दिनचर्या बदल जाएगी और ज्यादातर काम आज देर से पूरे होंगे या अधूरे ही रहेंगे. कार्य व्यवसाय में उधारी के व्यवहार से बचें, बाद में परेशानी होगी। आज विवेक से काम लें, नहीं तो आपकी इच्छा पूरी नहीं होगी। सेहत में गिरावट आ सकती है।

मकर राशि: सेहत का ध्यान रखें

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कमी के बाद भी संतोषजनक रहेगा। दिन के शुरुआती भाग के अलावा बाद में शांति रहेगी। आज आप किसी के गलत व्यवहार का जल्दी विरोध नहीं करेंगे। शेयर सट्टे में निवेश करने से शीघ्र लाभ मिल सकता है, इसके अतिरिक्त कार्य में धन अटकने की भी संभावना है। मकर राशि वालों के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है।

कुम्भ राशि: वाद-विवाद में समय नष्ट होगा

कुंभ राशि के लोग आज अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। कामकाज का धंधा आज अन्य दिनों की तुलना में कुछ मंदा रहेगा, इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि आप मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। अगर आप लाभ-हानि की परवाह किए बिना काम को हाथ में लेंगे तो नुकसान हो सकता है। घर में फालतू की बातों पर बहस कर समय नष्ट करेंगे। यदि मानसिक अशांति अधिक रहेगी तो पूजा-पाठ से आपका ध्यान हटेगा और अध्यात्म का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

मीन राशि: अनियंत्रित बजट प्रभावित होगा

मीन राशि के जातकों को आज दैनिक कार्यों के अलावा काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन आपको कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेगा। आज किसी दूसरे के भरोसे रहकर ज्यादातर काम अधूरे रह सकते हैं। कार्य, व्यवसाय या सरकारी क्षेत्र से किसी अशुभ समाचार या किसी अप्रिय घटना की सूचना मिलने से अशांति रहेगी। धन की आमद सीमित रहेगी लेकिन अनियंत्रित ख़र्चों के कारण बजट प्रभावित होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या अधिकारियों से अनबन हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से हानि हो सकती है, धैर्य रखें। सेहत में अचानक नरमी आएगी। बड़ों के प्रति सम्मान बढ़ेगा।