Today's Horoscope, 04 दिसंबर 2023: रवि योग से सप्ताह के पहले दिन बने मिथुन और कन्या राशि वालों को होगा लाभ, जाने आज का राशिफल, जाने आज का राशिफल

Today's Horoscope, 04 दिसंबर 2023: रवि योग से सप्ताह के पहले दिन बने मिथुन और कन्या राशि वालों को होगा लाभ, जाने आज का राशिफल, जाने आज का राशिफल

Today's Horoscope, 04 दिसंबर 2023: रवि योग से सप्ताह के पहले दिन बने मिथुन और कन्या राशि वालों को होगा लाभ, जाने आज का राशिफल, जाने आज का राशिफल
4 दिसंबर का राशिफल चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में होने जा रहा है, रवि योग और मघा नक्षत्र का प्रभाव से मिथुन राशि वाले किसी काम के पूरा होने से खुश रहेंगे और कन्या राशि वाले किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। मकर राशि वालों को किसी काम की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह की शुरुआत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसी रहने वाली है, जाने आज का राशिफल।
 

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175


मेष राशि: लेन-देन करने से बचें

मेष राशि वाले सप्ताह के पहले दिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से पैसों का लेन-देन  के प्रति सावधान रहे, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक खर्चों में वृद्धि से आप  मानसिक तनाव और दबाव महसूस कर सकते है, जिससे आप चिंतित रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों के कारण अपने कामकाज में परेशानी का सामना करना  पड़ सकता है। कारोबार में शत्रु आपके खिलाफ साजिश रचने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए आपको उनसे दूर रहना होगा। शाम का समय आप धार्मिक स्थल पर व्यतीत कर सकते है।

वृषभ राशि: व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएंगे

वृषभ राशि वाले सप्ताह के पहले दिन अपने व्यक्तित्व को शानदार बनाने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफल होने पर आप खुश रहेंगे। अगर आज निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो कुछ समय तक रुक जाएं, नहीं तो जोखिम उठाना पड़ सकता है। पुराने मित्र से मिलते समय वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो वह नाराज हो सकता है। नया वाहन खरीदने के लिए सर्वोत्तम समय है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। शाम  को दोस्त के साथ मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

मिथुन राशि: सफलता प्राप्त कर पाएंगे

मिथुन राशि वाले सप्ताह के पहले दिन काम के पूरा होने से खुश रहेंगे और साथ ही परिवार के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। परीक्षा में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सफलता प्राप्त कर पाएंगे। लव लाइफ वालों को साथी से उपहार या सम्मान प्राप्त हो सकता है, जिससे उनका सम्मान भी बढ़ेगा। भविष्य के लिए कुछ योजनाओं में निवेश करते हैं, तो वे योजनाएं आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ देंगी। शाम का समय परिवार वालों के साथ व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि: शुभ समाचार सुनने को मिलेगा

कर्क राशि वालों की सेहत में आज सुधार आएगा और किसी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति भी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि वाला रहेगा। अधिकारियों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे प्रसन्न होंगे और उनका काम में मन लगेगा। संतान पक्ष से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे उनकी खुशी बढ़ जाएंगी। अगर लंबे समय से परिवार में कोई कलह चल रही थी तो वह आज खत्म हो सकती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे।

सिंह राशि: कार्यों को करने में तत्पर रहेंगे

सिंह राशि वाले सप्ताह के पहले दिन सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे आप सभी कार्यों को करने में तत्पर रहेंगे और उन्हें पूरा करने में काफी हद तक सफल भी रहेंगे। दूसरों की भलाई के लिए कुछ धन खर्च भी करेंगे, लेकिन आपको सावधान रहना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ न समझें। कारोबार की कुछ बातें गोपनीय रखेंगे तो वे आपको लाभ देने में सफल रहेंगी। साझेदारी में किया गया व्यापार आज आपको अच्छा मुनाफा दे सकता है। शाम का समय दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

​कन्या राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

कन्या राशि वाले सप्ताह का पहला दिन जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि इसमें गिरावट आ सकती है और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। परिवार में बड़े बुजुर्गों के साथ किसी शुभ एवं मांगलिक आयोजन की चर्चा हो सकती है। आज आपको कुछ अनावश्यक खर्चों का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज सुलझ सकता है।

तुला राशि: काम की सराहना होगी

तुला राशि वालों को किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा और कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी। बच्चों की उन्नति देख मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जो लोग राजनीति की दिशा में काम कर रहे हैं, उनके काम की सराहना होगी और उनका जनसमर्थन भी बढ़ेगा। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखें, अन्यथा भविष्य में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। माता किसी रोग से ग्रसित हो सकती हैं, इसलिए सावधान रहें।

वृश्चिक राशि: अच्छे अवसर मिलेंगे

वृश्चिक राशि वालों का आज अगर कोई लंबे समय से रुका हुआ काम है, तो वह आज पूरा हो जाएगा, जिससे आप खुश रहेंगे। नौकरीपेशा जातक अपनी योग्यता बढ़ाकर रोजगार के क्षेत्र में अवश्य सफल होंगे और करियर के लिए अच्छे अवसर भी मिलेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने किसी अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए अपने काम पर पूरा फोकस रखें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन यात्रा लाभदायक रहेगी। शाम के समय किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

धनु राशि: वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लें

धनु राशि वालों को सप्ताह के पहले परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेकर निर्णय लेना होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और उनके साथ से आपकी समस्याएं भी कम होती जाएंगी। अगर किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो उधार देने से पहले रुक जाएं, अन्यथा पैसा फंस सकता है। लव लाइफ वालों के बीच यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

​मकर राशि: भविष्य की रणनीतियां बनाएंगे

मकर राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन बच्चों के किसी काम की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी आज भविष्य की कुछ रणनीतियां बनाएंगे, जिससे वे अपनी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। बिजनस करने वाले लोगों को काम में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और साहस से उन पर काबू पाने में सफल रहेंगे। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। शाम का समय भाइयों के साथ किसी खास मुद्दे पर बातचीत में बिताएंगे।

कुंभ राशि: बोझ कम महसूस होगा

कुंभ राशि वाले सप्ताह के पहले दिन परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में अगर कोई रुकावट आ रही थीं, तो किसी बड़े बुजुर्ग क मदद से दूर हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य के लिए कोई ठोस निर्णय लेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कुछ पैसा उधार लिया था, तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे, जिससे आपको अपने सिर पर बोझ कम महसूस होगा। आज आपको किसी दूसरे के बहकावे में आकर अपने व्यापार का कोई सौदा नहीं करना चाहिए। शाम के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

मीन राशि: शुभ समाचार मिलेगा

मीन राशि वालों की सप्ताह के पहले दिन, पिता की मदद से नया वाहन या जमीन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों को आज शुभ समाचार मिलेगा, जिससे वे खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। यदि आपने कुछ समय पहले अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाएं शुरू की थीं, तो वे आपको अपेक्षित लाभ देंगी। शाम का समय परिजनों के साथ बातचीत में बिताएंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज-मस्ती करते नजर आएंगे।