Horoscope Today 2 March 2023: धनु और मीन राशि वालों को आज मिलेगा शुभ लाभ, देखें आज आपके सितारे क्या कहते हैं

Horoscope Today 2 March 2023: धनु और मीन राशि वालों को आज मिलेगा शुभ लाभ, देखें आज आपके सितारे क्या कहते हैं

Horoscope Today 2 March 2023: धनु और मीन राशि वालों को आज मिलेगा शुभ लाभ, देखें आज आपके सितारे क्या कहते हैं

आज गुरुवार के दिन धनु और मीन राशि के जातकों पर किस्मत के सितारे मेहरबान हैं। आज इन राशियों के रुके हुए काम पूरे होने के आसार हैं और नौकरी और व्यापार में आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा आइए जानते हैं।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

2 मार्च, गुरुवार को चंद्रमा मिथुन राशि में दिन-रात गोचर कर रहे है। जबकि आज से बुध वक्री गति में संचार कर रहा है। नक्षत्रों की बात करें तो आज आर्द्रा के बाद पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इन स्थितियों में बृहस्पति की धनु और मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक गजकेसरी योग में सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

मेष राशि: आज आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आज का दिन आपके और आपके परिवार के सदस्यों के लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगा। जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनकी आमदनी आज बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगा। आपको कहीं से अचानक धन प्राप्ति के योग भी बनते नजर आ रहे हैं। शाम के समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। सामाजिक कार्यों में योगदान देने से आपके परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिसका लाभ आपको मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भी आज रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी भी आज सफलता के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

वृषभ राशि: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

वृष राशि के जातकों का आज का दिन प्रसन्नता में बीतेगा। संतान के अच्छे व्यवहार और सफलता से आपको यश और सम्मान दोनों मिलेंगे। आज घर से निकलते समय माता और पिता का आशीर्वाद जरूर लें। इससे आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी। आज दोस्तों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है। आज जीवनसाथी के सहयोग से कई काम आसान हो जाएंगे। आज आपका अधिकांश समय शुभ कार्यों और ईश्वर के दर्शन में व्यतीत होगा। आय में वृद्धि के नए मार्ग भी दिख रहे हैं।

मिथुन राशि: पैसों की कमी से परेशानी हो सकती है

मिथुन राशि वालों के लिए किस्मत के सितारे आज मजबूत हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अधिकारियों का आशीर्वाद आपको मिलेगा और आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। जो लोग सरकारी काम से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन काम करते समय सावधानी बरतें। कोर्ट कचहरी के मामले के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कैश की कमी से परेशानी हो सकती है, लेकिन शाम को स्थिति में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ शाम का समय गाने बजाने और मौज-मस्ती में बीतेगा। आज भाई की सलाह से किया गया काम पूरी तरह सफल रहेगा।

कर्क राशि: भाग्य आपका भरपूर साथ देगा

कर्क राशि वालों के लिए आज करियर में सफलता के योग हैं। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा और आपकी कार्यशैली में भी सुधार आएगा। पिता के मार्गदर्शन में किए गए कार्य सफल रहेंगे और व्यस्तता के बावजूद प्रेम जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। जिससे आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज आपको उधार देने से बचना होगा, अन्यथा यह धन वापस मिलने की संभावना नहीं है, आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा और व्यवसाय से जुड़ी यात्रा भी आज सफल होगी।

सिंह राशि: आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी

सिंह राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन सफलतादायक है। व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिम्मेदारियां और बढ़ेंगी। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की का शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। यदि आपके पारिवारिक संबंधों में कुछ कड़वाहट चल रही थी तो वह आज समाप्त होगी और पारिवारिक समस्या भी समाप्त होगी। वायरल रोगों से आज आपको सावधान रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों द्वारा किए गए प्रयास आज शुभ समाचार लेकर आएंगे और उनके अधिकारों में भी वृद्धि होगी, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि: आज आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर काम करना होगा, नहीं तो आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ आज अच्छा समय बीतेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा, लेकिन आज किसी भी तरह का निवेश न करें। अपने और अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर कुछ धन ख़र्च कर सकते हैं, जो व्यर्थ हो सकता है। दूसरों की सेवा का आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

तुला राशि: कानूनी मामलों को ध्यान पूर्वक करें।

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। आज ससुराल पक्ष से मदद मिलने की पूरी संभावना रहेगी। कानूनी मामलों में लापरवाही से बचें, नहीं तो आज आपको राजकीय दंड भी मिल सकता है, सावधान रहें। शाम के समय बदनामी होने की संभावना है इसलिए आज अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखें, जो लोग उच्च रक्तचाप और मधुमेह के रोगी हैं उन्हें आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा और विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज कार्यक्षेत्र में सोच समझकर फैसला लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि: आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा

वृश्चिक राशि वालों आज भाग्य का साथ है और पैतृक संपत्ति के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। जो लोग नौकरी से जुड़े हैं उनके पद और अधिकारों में वृद्धि होगी। संतान के प्रति आपका प्रेम बढ़ता हुआ दिखाई देगा, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर आनंद आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका अटका हुआ काम आज किसी अधिकारी के सहयोग से पूरा हो जाएगा। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में सावधानी बरतें, अन्यथा वाद-विवाद होने की पूरी संभावना है। आपके शत्रु आपके साहस और पराक्रम के कारण झुकेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे संतान के भविष्य की चिंता कुछ कम होगी।

धनु राशि: मान सम्मान में वृद्धि होगी

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी। आज छात्रों को अपने गुरुजनों से ज्ञान प्राप्त होगा और उनका मन भी दान-पुण्य में लगेगा। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज मिल जाएगा और बिजनेस में किसी नए आइडिया पर काम करने से आपका यश बढ़ेगा। लव लाइफ में नए संबंध स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है।

मकर राशि: घर के वातावरण में प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिल रहा है और जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे आपके शारीरिक बल और उत्साह में वृद्धि होगी। ऐसे बेवजह के खर्चे सामने आएंगे, जो आपको अपनी मर्जी के खिलाफ भी करने पड़ेंगे। घर के वातावरण में प्रसन्नता रहेगी और आज आप घर के कुछ आवश्यक सामानों की खरीदारी भी करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ साजिश रच सकता है, इसलिए सावधान रहें और अपना काम ईमानदारी से और समय पर पूरा करें।

कुंभ राशि: जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सतर्कता से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किया गया काम आपको नुकसान ही पहुंचा सकता है। आपको अपने माता-पिता की सेवा करने का अवसर भी मिल रहा है। भाई की सलाह आपके कारोबार के लिए फायदेमंद साबित होगी। संतान की नौकरी या विवाह आदि के लिए किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। आज प्रेम जीवन में कुछ उपहार मिल सकते हैं और छात्रों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन राशि: संपत्ति में भी वृद्धि होगी

पैसों के लेन-देन के मामले में आज का दिन मीन राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं है। आज विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग खुलेंगे। और परिवार का वातावरण भी आज खुशनुमा रहेगा। समय अनुकूल बिलकुल भी नहीं है यदि आप किसी व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेने की सोचते है। आज नई योजनाओं पर काम करेंगे तो सफलता मिलने की संभावना है। आपके पराक्रम और साहस से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी अगर परिवार के छोटे बच्चों के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे।