Today's Horoscope, 02 दिसंबर 2023: रवि और पुष्य योग के साथ कन्या और कुंभ राशि के जातकों को हो सकता है लाभ, जाने अपना आज का राशिफल

Today's Horoscope, 02 दिसंबर 2023: रवि और पुष्य योग के साथ कन्या और कुंभ राशि के जातकों को हो सकता है लाभ, जाने अपना आज का राशिफल

Today's Horoscope, 02 दिसंबर 2023: रवि और पुष्य योग के साथ कन्या और कुंभ राशि के जातकों को हो सकता है लाभ, जाने अपना आज का राशिफल
2 दिसंबर का राशिफल ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से कन्या, तुला, और कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ होने वाला है। आज चंद्रमा के कर्क राशि में संचार से बनने वाले गुरु पुष्य योग के साथ ही रवि योग का भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही चंद्रमा और सूर्य, मंगल के बीच नवम पंचम योग भी बन रहा है जो अपने शुभ प्रभाव से इन राशियों को उन्नति और दीर्घकालीन लाभ दिलाएगा। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, देखें आज का राशिफल।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175


मेष राशि: सेहत पर ध्यान देना होगा

मेष राशि के जातकों का मन आज धर्म, कर्म, और सामाजिक कार्यों में पूरी तरह से लगेगा। साथ ही इन विषयों पर धन भी खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन के मामले में आपको मातृपक्ष से लाभ प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक व्यवहार में समझदारी से काम लेना होगा, नहीं तो धन की हानि हो सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।

वृषभ राशि: आर्थिक व्यवहार में सतर्क रहें

वृषभ राशि के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपके जीवन में कई तरह की बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य और संयम से स्थिति का सामना करने में सफल होंगे। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप किसी संबंधी या मित्र की आर्थिक रूप से मदद  कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय में किसी को पैसा उधार देते हैं, तो वह पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत ही ज्यादा कम है, इसलिए आर्थिक व्यवहार में आपको पूरी तरह से सतर्क रहना होगा। वैवाहिक जीवन में आज का दिन सुखद रहेगा।

मिथुन राशि: दिन उत्साहजनक रहेगा

मिथुन राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन उत्साहवर्धक रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। साथ ही भाइयों से आपको मदद भी प्राप्त होगी। नौकरी में भी मन मुताबिक काम करने का मौका प्राप्त होगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त हो  सकता है। आज धैर्य पूर्वक अपने कामों पर ध्यान दें, जल्दबाजी में आपको कार्य में नुकसान हो सकता है। तीर्थ साथ पर जाने का भी संयोग बन रहा है।

कर्क राशि: कार्यकुशलता और बुद्धि का लाभ मिलेगा

कर्क राशि के जातक धर्म, कर्म, और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बनी रहेगी। बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिलेगा। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजना बना सकते है जिससे आपको भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। संपत्ति खरीदने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। शाम के समय अपने बच्चे की शिक्षा और सेहत को लेकर जरूर चिंतित हो सकते हैं। दूसरों में कमियां ढूंढ़ने से पहले अपने अंदर झांकना होगा कि आपमें कुछ कमियां हैं।

सिंह राशि: नई जिम्मेदारी मिल सकती है

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहने वाला है। आपका दिन मन शौक, मौज, और विलासिता में जायेगा। आपका पारिवारिक जीवन में प्रभाव और महत्व बढ़ेगा, लेकिन कुछ लोग आपकी प्रगति से मन ही मन जलेंगे। आपको आज वाहन और गहने-आभूषणों की खरीदारी कर सकते है। व्यापार में आपको दिन भर छिटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आपको उन अवसरो की पहचान करनी होगी, जिससे आप लाभ कमाने में सफल होंगे। नौकरी में दिन सामान्य बीतेगा, कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

​कन्या राशि: सुख साधनों की प्राप्ति होगी

कन्या राशि लिए दिन लाभदायक और उन्नतिदायक रहने वाला है। आपको  आर्थिक लाभ के साथ साथ सुख साधनों की भी प्राप्ति होने की संभावना है। आर्थिक लाभ के साथ दिन आपका खर्चीला भी रहने वाला है। संतान पक्ष से अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। सेहत के प्रति दिन थोड़ा नरम रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। मन में नकारात्मक भावों को उत्पन नहीं होने दें।

तुला राशि: जिम्मेदारी बढ़ेगी

तुला राशि के लिए आज आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। आपको कुछ अधिकार के साथ उत्तरदायित्व मिल सकता है। परिवार में आपके आदर सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घर के वरिष्ठजनों से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों से अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। राज्य और समाज से भी कुछ सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आज लिया गया निर्णय लाभप्रद होगा। लव लाइफ में रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।

वृश्चिक राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा

वृश्चिक राशि के लिए दिन खर्चीला हो सकता है। ऐसे में आपको खर्च सोच समझ कर चलना होगा। आपको भाइयों से संबंधित परेशानी होने की संभावना है। आपको कुछ अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जिससे आप चिंतित हो सकते है, इसलिए आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। आज शाम के समय आपको अपने बच्चों से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जो सफलता में चार चांद लगाएगी।

धनु राशि: आर्थिक मामलों में प्रयास सफल होगा

धनु राशि के लिए आपका मन धर्म आध्यात्म लगेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। आपको सुख साधनों की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सफल हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें सकते है, जिससे समाज में आपका प्रभाव बढेगा। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो लोग आपकी भावनाओं का मजाक बना सकते हैं।

​मकर राशि: शुभ सूचना मिल सकती है

मकर राशि के लिए दिन मिलाजुला हो सकता है। लम्बे समय से चल रहे विवादित विषय में सफलता मिलेगी। आपके प्रभाव और ऊर्जा के सामने विरोधी नतमस्तक होंगे। नौकरी में दिन सामान्य रहेगा। सहकर्मियों और मित्रों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ आज पार्टी और खानपान का आनंद प्राप्त करेंगे। दूर रहने वाले सगे संबंधी से आपकी किसी विषय पर लंबी बातें हो सकती है। कहीं से निमंत्रण और शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ राशि: सोच विचार में उलझेंगे

कुंभ राशि के लिए आज आपका मन चिंतनशील रह सकता है। परिवारजनों के साथ भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं। घर परिवार के काम पर भी आपको पूरा ध्यान रखना होगा, साथ ही पारिवारिक काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों और सगे संबंधियों से मिलने का अच्छा संयोग बन रहा है। शाम का समय आपका मनोरंजन और आनंद में व्ययतीत होगा। आपके बच्चों की प्रगति से आपके परिवार के गौरव में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। व्यापार में बड़ों की मदद से लंबे समय से रुके हुए काम में सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशि: वाणी की कुशलता से लाभ पाएंगे

मीन राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन शुभ हो सकता है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका प्राप्त होगा। वाणी और व्यवहार कुशलता से मान सम्मान और सफलता की प्राप्ति होगी। कारोबार में आपका भाग्य लाभ दिला सकता है। होटल और खानपान से संबंधित काम करने वाले जातक काफी व्यस्त रह सकते है। इनकी कमाई भी आज खूब होगी। रात का समय परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। शॉपिंग पर धन खर्च कर सकते है।