Today Horoscope, 1 मई 2023: मई के पहले दिन कर्क और सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी, जानिए कैसा बीता आपका दिन

Today Horoscope, 1 मई 2023: मई के पहले दिन कर्क और सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी, जानिए कैसा बीता आपका दिन

Today Horoscope, 1 मई 2023: मई के पहले दिन कर्क और सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी, जानिए कैसा बीता आपका दिन

आज सोमवार 1 मई को सिंह राशि में संचार करते हुए देर रात कन्या राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में चंद्रमा का सिंह राशि से कन्या राशि में जाना महीने के पहले दिन कर्क और सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ देगा। मिथुन राशि के लोग भी आज से कुछ नया शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं 1 मई का राशिफल आपके लिए क्या कह रहा है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

मेष राशि: नए अधिकार प्राप्त होंगे

मेष राशि के छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कुछ नए अधिकार मिल सकते है और प्रमोशन भी मिलने की संभावना है। आज आपके माता से कुछ वैचारिक मतभेद के कारण परिवार में अशांति का वातावरण रहेगा। आपके मातृ पक्ष से भी धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिता सकते है।

वृष राशि: सलाह का पालन करना लाभदायक रहेगा

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम जीवन में थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। जिससे आपका मन अपने काम में नहीं लगेगा लेकिन आप चिंता न करें। शाम तक तनाव और इच्छा समाप्त होगी। आज परिजनों से बिना बहस किए उनकी सलाह मानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यदि आज आप अपने व्यापार में कोई नई डील फाइनल करने जा रहे हैं तो वह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।

मिथुन राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

मिथुन राशि के जातक यदि आज कोई घर या दुकान खरीदने का मन बना चुके हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी और भविष्य में भी आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन आज आपको मिलने के आसार बन रहे है, जिससे आपके धन में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपको किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहने की जरूरत है अन्यथा इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज उनके कुछ शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी न करें, धैर्य से अपने सभी काम काम करे।

कर्क राशि: सामाजिक क्षेत्र में दायरा बढ़ेगा

कर्क राशि के जातकों को आज किसी बड़े की सलाह आपके व्यापार में बहुत लाभ देगी। विदेश में व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज आपके राजनीतिक लोगों से संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र में भी आपका दायरा बढ़ेगा। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत कर सकते है। अगर आपने कोई पार्ट टाइम बिजनेस शुरू किया है तो उससे आपको फायदा मिल सकता है। आज आप अपने घर के लिए कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी भी कर सकते हैं।

सिंह राशि: आर्थिक बोझ कम होगा

सिंह राशि के जातकों को आज अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। जिससे आपका आर्थिक बोझ भी कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा। कपड़ा व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ मिल सकता है और प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य और अपने परिवार के सदस्यों का ध्यान रखना होगा और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकइ किसी शत्रु को आपकी तरक्की से जलन हो सकती है, इसलिए आप आज सबके साथ अच्छा व्यवहार करें, नहीं तो वे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर सकते हैं।

कन्या राशि: आपके रिश्ते मजबूत होंगे

कन्या राशि के जातकों के परिवार में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके रिश्ते मजबूत होंगे। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद भी चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आज सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का महिला सहकर्मी और अधिकारी सहयोग कर सकते हैं। आज आपको अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाए रखने की कोशिश करनी होगी।

तुला राशि: प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

तुला राशि के जातकों के लिए आज जीवनसाथी की सलाह मददगार रहेगी। व्यावहारिक सोच से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि घर के कुछ काम लंबे समय से लंबित थे तो आज उन्हें पूरा करने का समय मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानी आज खत्म होगी। संतान को भविष्य में आगे बढ़ते देख आपको प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक राशि: मदद के नए मौके मिलेंगे

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मन के लिए अशांति भरा रहेगा। भाइयों और मित्रों की मदद के नए मौके मिलेंगे, जिससे आपका भविष्य मजबूत होगा। स्वजनों से संबंधों में मधुरता आएगी। शाम के समय आप धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में घर की सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।

धनु राशि: जेब का ध्यान रखना होगा

धनु राशि के जातक आज व्यापार में नई चीजों को शामिल कर स्थिति को पक्ष में होते देखेंगे। आप पुरानी देनदारियों से भी मुक्त हो सकते हैं। लव लाइफ में आपको कोई तोहफा मिल सकता है, जिससे नई ऊर्जा का संचार होगा और आपका प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा। घर के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे, लेकिन पहले आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में नई परियोजनाओं पर आपके सुझावों का स्वागत किया जाएगा और आपको उनका नेतृत्व करने के लिए भी कहा जा सकता है। भाई-बहन के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल रहेगा।

मकर राशि: सभी को संतुष्ट कर पाएंगे

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में लंबित कार्यों को पूरा करने का रहेगा। आपके अधिकारी भी इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। यदि आप किसी कानूनी मामले से गुजर रहे हैं, तो आज स्थिति आपके पक्ष में रहेगी और आप अपनी वाणी से सभी को संतुष्ट कर पाएंगे, लेकिन आज के दिन आपको अपने रिश्तेदारों और मित्रों को उधार देने से बचना होगा, अन्यथा धन की प्राप्ति नहीं होगी. . यदि आप किसी कानूनी मामले से गुजर रहे हैं, तो आज स्थिति आपके पक्ष में रहेगी और आप अपनी वाणी से सभी को संतुष्ट कर पाएंगे, लेकिन आज के दिन आपको अपने रिश्तेदारों और मित्रों को उधार देने से बचना होगा, अन्यथा धन की प्राप्ति नहीं होगी. .

कुम्भ राशि : धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे

कुंभ राशि वालों को आज रिश्तों से सम्मान मिलेगा। यदि आपके जीवनसाथी ने आपको अपने परिवार वालों से नहीं मिलवाया है तो आज वो आपका परिचय करा सकते हैं। पड़ोसियों के साथ अच्छा समय बीतेगा और उन्हें किसी काम में मदद भी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग मिलने से आपके यश में वृद्धि होगी। अगर आपका कोई भाई-बहन विदेश में रहता है तो आज आप उससे मिल सकते हैं।

मीन राशि : आय और व्यय में संतुलन बनाएं

मीन राशि के जातकों को आज व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनी खोई हुई वस्तु और धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। आज आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा अन्यथा भविष्य में मुश्किल हो सकती है। माता-पिता के मार्गदर्शन से आज कुछ लाभ हो सकता है। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना है और डॉक्टर से सलाह लेते रहें।