9 ग्रहों के ये 9 दान आपको 30 दिन में बना देंगे मालामाल

9 ग्रहों के ये 9 दान आपको 30 दिन में बना देंगे मालामाल

9 ग्रहों के ये 9 दान आपको 30 दिन में बना देंगे मालामाल

कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही दान करना चाहिए और दान भी नहीं करना चाहिए। कुंडली के ग्रहों के अनुसार दान किया जाए तो लाभ होता है और मन से कोई दान किया जाए तो नुकसान भी हो सकता है। आइए यहां जानते हैं 9 ग्रहों के 9 ऐसे दान जो आपको धनवान बना देंगे। आप निम्न बताए गए ग्रहों के दान में से किसी एक का भी दान कर सकते हैं।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

1. सूर्य: गेहूं, तांबा और गुड़ का दान करें।

2. चंद्र: सफेद वस्त्र, चांदी, दूध और कपूर का दान करें।

3. मंगल ग्रह: मसूर की दाल, बताशे, केरस, लाल चंदन, चीनी, सौंफ और रेवड़ी का दान करें।

4. बुध: हरे साबुत मूंग, हरी चुनरी, वस्त्र और हरे रंग के फल का दान करें।

5. बुध: चने की दाल, हल्दी, पीले फल, केसर और पीले वस्त्र का दान करें।

6. शुक्र: गाय को ज्वार, रूई, दही, इत्र, सफेद वस्त्र, श्रृंगार का सामान, चावल, शक्कर और हरा चारा दान करें।

7. शनि: काला कपड़ा, कंबल, चायपत्ती, उड़द की दाल, काले तिल, सरसों का तेल, लोहा, छाता, काले तिल और छाया का दान करें।

8. राहु: जौ, काले रंग का वस्त्र, कंबल और सात अनाज दान करें।

9. केतु: काला कपड़ा, काला तिल, दोरंगी या चितकबरा कंबल दान करें।

यदि कुंडली में इस प्रकार की स्थिति हो तो दान ना करें।

सूर्य:
* सप्तम/अष्टम सूर्य हो तो ताँबा का प्रातः एवं सायंकाल को दान न करें।
* सूर्य के बली होने पर सोना, गेहूं, गुड़ और तांबे का दान न करें।

चंद्र:
* चंद्र छठे भाव में हो तो भूलकर भी दूध या जल का दान न करें।
* चंद्र बलवान होने पर चावल, मोती, चांदी आदि का दान न करें।
* बारहवें भाव में चंद्रमा हो तो भिखारियों को अन्न का दान न करें।
* अगर मां और मौसी को खुश न रखा जाए तो यह बेकार है।

मंगल:
* चतुर्थ भाव में मंगल बैठा हो तो वस्त्र दान न करें।
* मंगल बली हो तो मिठाई, गुड़, शहद आदि शुभ वस्तुओं का दान न करें।

बुध:
*बुध बली हो तो - कलम का दान न करें।

बृहस्पति:
* सप्तम भाव में बृहस्पति हो तो वस्त्र दान न करें।
* गुरु नवम भाव में हो तो मंदिर आदि में दान नहीं करना चाहिए।
* पंचम भाव में बृहस्पति हो तो धन का दान नहीं करना चाहिए।
* गुरु बलवान हो तो - पुस्तकों का उपहार नहीं देना चाहिए।
* बृहस्पति दसवें या चौथे भाव में हो तो घर या बाहर मंदिर नहीं बनाना चाहिए।

शुक्र:
* शुक्र के बलवान होने पर सुन्दर सिले हुए वस्त्र, सुगंध और आभूषण उपहार में न दें।
* यदि भाग्य भाव में शुक्र हो तो छात्रवृत्ति, किताब और पढ़ाई के लिए दवा का दान न करें।

शनि ग्रह:
* शनि आठवें भाव में हो तो किसी के लिए भी मुफ्त घर न बनवाएं।
* शनि लग्न में हो और गुरु पंचम भाव में हो तो तांबे का दान कभी न करें।
* जब शनि बलवान हो तो दूसरों को शराब न पिलाएं।
* शनि अष्टम भाव में हो तो अन्न, वस्त्र, जूते आदि का दान न करें।
* शनि प्रथम भाव में हो और गुरु पंचम भाव में हो तो तांबे का दान न करें।

राहु:
* राहु दूसरे भाव में हो तो तेल और चिकनाई वाली चीजों का दान न करें।

केतु:
* केतु सप्तम भाव में हो तो लोहे का दान नहीं करना चाहिए।

ये भी अवश्य पढ़ें...

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान को चढ़ाये जाने वाले पुष्पों का महत्व

शनि देव को समझने और प्रसन्न करने के लिए अपनाएं 25 आदतें

क्या आप जानते हैं इन 5 जगहों पर हंसना आपके लिए हो सकता है अत्यंत दुःखदायी

एक खुशहाल जीवन जीने के लिए चाणक्य की इन 5 चीजों को जरूर अपनाये