जानिए घर के मंदिर में किन बातों का रखे ख़ास ख्याल

जानिए घर के मंदिर में किन बातों का रखे ख़ास ख्याल
special things to know in the temple of home

जिन भी घरों में रोजाना पूजा की जाती है वहा का वातावरण सकारात्मक और पवित्र रहता है। नियमित तौर से पूजा करने से दरिद्रता दूर रहती है। दीपक और अगरबत्ती जलाने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले सूक्ष्म कीटाणु भी मर जाते है। एस्ट्रोलॉजी कंसल्टेंसी में पूजा करने के कई प्रकार के नियम बताए गए है। जब भी कोई व्यक्ति पूजा करे तो इन नियमों का पालन करने से श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होती है। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे नियम बताने जा  रहे है जिनको अपनाने से आपको पूजा का पर्याप्त फल मिलेगा।

  1. जब भी पूजा करे तो ध्यान रखे की पूजा में चावल जरूर चढ़ाए। ध्यान रखे की पूजा में उन चावलों का उपयोग करे जो कि खंडित ना हो। भगवान को चावल चढ़ाने से पहले इन्हे हल्दी से पीला करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने के लिए थोड़े से पानी में हल्दी घोल ले और उस घोल में चावल को डुबोकर पीला किया जा सकता है।
  2. पूजन सामग्री में पान का पत्ता रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस बात का विशेष ध्यान रखे कि पान के  पत्ते के साथ में इलाइची, लौंग, गुलकंद आदि भी चढ़ाना चाहिए। जब भगवान को आप पूरा बना हुआ पान चढाएगे तो अच्छा रहेगा।
  3. जब भी पूजा करे तो इस बात का विशेष ध्यान रखे कि पूजा के बीच में दीपक बुझना नहीं चाहिए। अगर ऐसा होता है तो पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं हो पाता है।
  4. जब भी भगवान की पूजा करे तो उनको आमंत्रित करना, ध्यान करना, आसन देना, स्नान करवाना, धुप दीप जलना, चावल, कुमकुम, चंदन, पुष्प, प्रसाद आदि अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
  5. जब भी देवी देवताओं को हार फूल, पत्तियां आदि अर्पित करे तो उससे पहले उनसे साफ पानी से अवश्य धो लेना चाहिए।
  6. पूजा करते समय आप अगर भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते है तो पीले रंग का रेशमी कपडा चढ़ाना चाहिए। माता दुर्गा, सूर्यदेव एवं श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग का वस्त्र चढ़ाए, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सफ़ेद वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
  7. कभी भी आप पूजा करे उस समय अपने कूल देवता, कूल देवी और घर के वास्तु देवता, ग्राम देवता आदि का ध्यान करना बहुत आवश्यक होता है।
  8. पूजा करते समय आप जिस भी आसान पर बैठते है उसे अपने पैरों से इधर उधर खिसकाना नहीं चाहिए। आसान को हाथों से ही खिसकाना चाहिए।
  9. घर में नियमित तौर से अगर आप घी का एक दीपक जलाते है तो घर के सारे वास्तु दोष भी दूर हो जाते है।
  10. सूर्य, गणेश, दुर्गा, शिव और विष्णु, ये पंचदेव कहलाते हैं। घर में कोई भी कार्य हो इनकी पूजा अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए। प्रतिदिन पूजा करते समय पंचदेव का ध्यान करना चाहिए।
  11. तुलसी के पत्ते ग्यारह दिनों तक  बासी नहीं होते है। तुलसी की पत्तियों पर रोजाना जल छिड़कर पुनः भगवान को अर्पित किया जा सकता है।
  12. ध्यान रखे कि जब भी दीपक लगाए वह भगवान की प्रतिमा के ठीक सामने होना चाहिए।
  13. अगर आप घी के दीपक की बत्ती जला रहे है तो सफ़ेद रुई का उपयोग किया जाना चाहिए। अगर आप तेल का दिया जला रहे है तो लाल धागे की बत्ती श्रेष्ठ बताई गई है।
  14. पूजा घर में कभी भी खंडित दीपक नहीं जलाना चाहिए। धार्मिक कार्यों में खंडित सामग्री शुभ नहीं मानी जाती है।
  15. भगवान सूर्य की 7, श्रीगणेश की 3, विष्णुजी की 4 और शिवजी की 1/2 परिक्रमा करनी चाहिए।

Also Read:

Weekly Horoscope 18 Jan-24 Jan 2021: Know what this week has brought for all of us

प्रेम विवाह में परेशानी का सामना कर रहे है तो अपनाए यह वास्तु टिप्स

Why you should read Panchang? Know the benefits of reading Panchang

6 Motivation Tips to Achieve Anything You Want In Life

जानिए हमारे जीवन में नौ ग्रहों की क्या भूमिका है? कैसे यह हमारे जीवन को प्रभावित करते है

Like and Share our Facebook Page