Shani Asta 2023: शनि को इन 6 आदतों से सख्त नफरत, 31 जनवरी को अस्त होते ही ये पांच राशियों वाले रहें सावधान

Shani Asta 2023: शनि को इन 6 आदतों से सख्त नफरत, 31 जनवरी को अस्त होते ही ये पांच राशियों वाले रहें सावधान

Shani Asta 2023: 31 जनवरी को शनि देव कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव कुछ बुरी आदतों वाले लोगों को पसंद नहीं करते हैं। जिन लोगों की ऐसी आदतें होती हैं उन पर हमेशा शनि की कुदृष्टि बनी रहती है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

न्याय के देवता शनि देव को नौ ग्रहों में सबसे क्रूर माना जाता है। एक बार शनि खराब हो जाए तो व्यक्ति का पूरा जीवन दुखों से भर सकता है। 31 जनवरी को शनि देव कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव कुछ बुरी आदतों वाले लोगों को पसंद नहीं करते हैं। जिन लोगों में बुरी आदतें होती हैं उन पर शनि की कुदृष्टि हमेशा बनी रहती है। चूंकि 31 जनवरी को शनि देव कुम्भ राशि में अस्त होने जा रहे हैं, ऐसे लोगों को बेहद सावधान रहना चाहिए।

पैर घसीटकर चलना- ज्योतिषियों के अनुसार पैर घसीटना बहुत बुरी आदत है। शनि हमेशा पैर घसीटने वालों को परेशान करते हैं। ऐसे लोगों को अशुभ फल मिलने की संभावना अधिक रहती है। उनके बनाए हुए काम बिगड़ सकते हैं। पैसों और रुपयों की तंगी हमेशा बनी रहती है।

बैठे-बैठे पैर हिलाना- आपने कई बार देखा होगा कि लोग घर या ऑफिस में बैठे-बैठे पैर हिलाते रहते है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना कितना अशुभ होता है? यह न केवल कमजोर चंद्रमा को इंगित करता है बल्कि शनि की समस्याओं को भी दर्शाता है। ऐसा करने वाले अक्सर मानसिक समस्याओं से जूझते रहते हैं। इन लोगों में तनाव की समस्या काफी देखी जाती है।

ब्याज पर पैसा- जो लोग ब्याज पर पैसा चलाने का धंधा करते हैं शनि उनके लिए भी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। यदि आप ब्याज का व्यापार करते हैं तो एक न एक दिन शनि देव की टेढ़ी या टेढ़ी नजर आप पर अवश्य पड़ेगी। ब्याज पर पैसा चलाने वालों को शनि से बेहद सावधान रहना चाहिए।

इधर-उधर थूकना- आपने अक्सर लोगों को चलते-फिरते इधर-उधर थूकते देखा होगा। यह बहुत ही बुरी और अशुभ आदत है। यह बुरी आदत कुंडली में शनि ग्रह के कमजोर होने का संकेत है। ऐसे लोगों का जीवन बहुत कष्टदायक हो सकता है। इसलिए इस आदत को जल्द से जल्द छोड़ देना ही उचित होगा। नहीं तो आपको शनि के प्रकोप का सामना भी करना पड़ सकता है।

बाथरूम को गंदा छोड़ना- कहा जाता है कि नहाने के बाद बाथरूम को गंदा छोड़ने से न केवल वास्तु दोष बढ़ता है बल्कि कुंडली में चंद्रमा भी अशुभ फल देने लगता है। ऐसे लोगों से शनि देव हमेशा नाराज रहते हैं। इसलिए उन्हें हमेशा अपने घर के शौचालय या बाथरूम को साफ रखने की कोशिश करनी चाहिए। नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यह भी जानें

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

Shani Ki Sadhe Sati 2023: अब इन 3 राशियों पर पड़ेगी शनि की साढ़े साती, शनिवार को न खरीदें ये चीजें

बिना धुले बर्तन छोड़ना- खाने के बाद बर्तनों को बिना धोए छोड़ना भी शनि की दृष्टि के प्रभाव को बढ़ा सकता है। इसलिए ऐसी गलती कभी न करें। कहा जाता है कि जो लोग रसोई में झूठे बर्तन छोड़ जाते हैं उन्हें कड़ी मेहनत के बावजूद संतोषजनक परिणाम नहीं मिलते हैं। कहा जाता है कि बर्तन सही जगह पर रखने से चंद्र और शनि के दोष दूर हो जाते हैं।

ये पांच राशियों के जातक रहे सावधान

1. मेष राशि-
शनि के कुंभ राशि में अस्त होने से मेष राशि वालों की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचने की आशंका है। बिजनेस में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसे अभी के लिए टाल दें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

2. कर्क राशि-
कर्क राशि वालों के करियर में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को अपनों से सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप किसी शुभ कार्य से जा रहे हैं तो उसे फिलहाल के लिए टाल दें। शादीशुदा लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

3. सिंह राशि-
सिंह राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। तनाव में आकर कोई काम न करें। आपका बजट बिगड़ सकता है। अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। कोई भी फैसला लें तो सोच समझकर करें।

4. वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के जातकों को वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है। भाई-बहनों के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो सोच समझकर करें। आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। यात्रा करते समय सावधान रहें।

5. कुंभ राशि-
कुम्भ राशि का स्वामी शनि है। इस राशि में शनि के अस्त होने के कारण आपको करियर में सावधानी बरतने की जरूरत है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। पार्टनर से बहसबाजी करने से बचें। स्वजनों से अनबन होने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य पर अवश्य ध्यान दें।

ये भी अवश्य पढ़ें...

खत्म हुआ खरमास, अब जून तक इन शुभ तिथियों पर शादी करना होगा मंगलमय

नाखूनों पर काले और सफेद धब्बों का क्या मतलब है, ये कब होते हैं भाग्यशाली?

शरीर के अंगों के फड़कने का क्या होगा शुभ और अशुभ संकेत

नौकरी से जुड़ी हर समस्या होगी दूर, अपनाएं लाल किताब के ये अचूक उपाय