आज से शाकम्भरी नवरात्रि शुरू, जानिए कौन है इस नवरात्रि की माता शाकम्भरी

आज से शाकम्भरी नवरात्रि शुरू, जानिए कौन है इस नवरात्रि की माता शाकम्भरी
Shakambhari Navratri begins from today

21 जनवरी 2021 यानी आज से शाकम्भरी नवरात्रि शुरू हो गए है। मान्यताओं के अनुसार यह पर्व 28 जनवरी 2021 गुरूवार तक मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में पौष मास मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी से पूर्णिमा तक शाकम्भरी नवरात्रि मनाई जाती है।ऐसा माना जाता है कि गुप्त नवरात्रि की भांति शाकम्भरी नवरात्रि का भी बहुत महत्व होता है। माता शाकम्भरी भी देवी दुर्गा के अवतारों में से एक है। नवरात्रि के इन दिनों में पौराणिक कर्म किए जाते है। इस नवरात्रि में माता अन्नपूर्णा की साधना की जाती है।

जो लोग तंत्र मंत्र साधक हो वह अपनी सिद्धि के लिए ख़ास माने जाने वाली शाकंभरी नवरात्रि के इन दिनों में साधक वनस्पति की देवी माँ शाकम्भरी की आराधना करते है। ग्रंथों में इस बात का उल्लेख है कि शाकम्भरी माता ने अपनी शरीर से उतपन्न हुई साग सब्जियों, फल आदि चीजों से संसार का भरण पोषण किया था। यही वजह जिसके कारण यह शाकम्भरी नाम से जानी गई। ऐसा माना जाता है कि तंत्र मंत्र की साधना के लिए यह नवरात्रि बहुत ही उपयुक्त है। यह नवरात्रि  का समापन पौष शुक्ल पूर्णिमा के दिन होता है। इसी दिन माँ शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है।

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि देवी ने यह अवतार तब लिया था जब दानवों के उत्पात से सृष्टि में अकाल पड़ गया था। तब देवी शाकम्भरी रूप में प्रकट हुई थी। ऐसा माना जाता है कि देवी के इस रूप में एक हजार आँखें थी। जब देवी ने भक्तों का बहुत ही दयनीय रूप देखा तो वह लगातार नौ दिनों तक रोई थी। रोते समय उनकी आँखों से जो आंसू निकले थे उससे अकाल दूर हुआ था और चारों तरफ हरियाली छा गई थी।  देवी दुर्गा का रूप हैं 'शाकंभरी', जिनकी हजार आंखें थीं इसलिए माता को 'शताक्षी' भी कहते हैं।

एस्ट्रोलॉजी कंसल्टेंसी के अनुसार ऐसा माना जाता है कि इस नवरात्रि में गरीबों को अन्न, साग सब्जी, भाजी, फल और जल का दान करने से अत्यधिक पुण्य की प्राप्ति होती है। माँ ऐसे लोगो से प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करती है। शाकंभरी नवरात्रि का आरंभ पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से होता है, जो पौष पूर्णिमा पर समाप्त होता है।

Also Read:

Weekly Horoscope 18 Jan-24 Jan 2021: Know what this week has brought for all of us

प्रेम विवाह में परेशानी का सामना कर रहे है तो अपनाए यह वास्तु टिप्स

Why you should read Panchang? Know the benefits of reading Panchang

6 Motivation Tips to Achieve Anything You Want In Life

जानिए हमारे जीवन में नौ ग्रहों की क्या भूमिका है? कैसे यह हमारे जीवन को प्रभावित करते है

Like and Share our Facebook Page