जानिये श्रावण मास में मोर पंख के शुभ उपाय, होगा धन लाभ और चमकेगी किस्मत

जानिये श्रावण मास में मोर पंख के शुभ उपाय, होगा धन लाभ और चमकेगी किस्मत
जानिये श्रावण मास में मोर पंख के शुभ उपाय, होगा धन लाभ और चमकेगी किस्मत

जानिये श्रावण मास में मोर पंख के शुभ उपाय, होगा धन लाभ और चमकेगी किस्मत

श्रावण मास में सभी लोग भगवान शिव जी की आराधना और पूजा तो करते ही हैं। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि सावन में भगवान शिव जी के साथ-साथ भगवान कृष्ण की भी पूजा और आराधना करने का बहुत अधिक महत्व माना जाता है।
                
इस महीने में भगवान कृष्ण की पूजा करने से न केवल शुभ फल मिलते हैं, बल्कि सावन में मोर पंख का उपाय करने से जीवन में चल रही बड़ी मुसीबतों और शत्रुओं से भी छुटकारा मिल सकता है। क्योंकि मोर पंख किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश नहीं करने देता हैं। इसके साथ ही मोर पंख आपकी किस्मत खोल सकता हैं जिसके बाद आपको धन की भी प्राप्ति होगी। बांसुरी की तरह मोर पंख भी भगवान श्री कृष्ण की प्रिय वस्तु है, इसलिए यदि आप इस महीने भगवान कृष्ण की पूजा करते हुए अपने घर में मोर पंख लाते हैं, तो यह एक बहुत ही शुभ वरदान साबित होगा।

जानिए मोरपंख के शुभ उपाय-

1. यदि आप पर ग्रहों का अशुभ प्रभाव हो रहा है तो ग्रह के मंत्र का 21 बार जाप करने के बाद मोर पंख पर जल छिड़क कर उस उत्तम स्थान पर स्थापित कर दें जहां से वह दिखाई दे।

2. घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाना हमेशा शुभ होता है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा और जानवरों को घर में प्रवेश करने से रोकता है। इसके लिए 3 मोर पंख लगाकर मंत्र 'ॐ द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा' लिखकर नीचे गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें।

3. बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए नवजात को चांदी के ताबीज में मोर पंख पहनाएं।

4. अगर आपका बच्चा बहुत रोता है, चिढ़ जाता है या जिद्दी हो जाता है, तो पंखे पर मोर पंख लगाने से उसकी जिद कम हो जाएगी।

5. यदि आप शत्रुओं से परेशान हैं तो मंगलवार और शनिवार को शत्रु का नाम लेकर मोर पंख पर हनुमान जी के माथे का सिंदूर लगाकर सुबह बिना मुंह धोए बहते हुए पानी में डाल दें।

6. घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए आग्नेय कोण में मोर पंख लगाएं। इसके अलावा ईशान कोण में भगवान श्री कृष्ण जी की तस्वीर के साथ मोर पंख लगाएं।

7. आर्थिक लाभ के लिए किसी भी मंदिर में जाकर राधा कृष्ण के मुकुट पर मोर पंख लगाकर 40 दिन बाद उसे लाकर तिजोरी में रख दें।