सावन में भगवान शिव की असीम कृपा और धन लाभ के लिए चढ़ाएं यह 5 अनाज और 8 प्रकार के फल

सावन में भगवान शिव की असीम कृपा और धन लाभ के लिए चढ़ाएं यह 5 अनाज और 8 प्रकार के फल
sawan 2022 offer these 7 flowers to lord shiva

14 जुलाई से श्रावण मास चल रहा है और 11 अगस्त को समाप्त होगा। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा, आराधना के दौरान उन्हें विशेष फूल और पत्तों के साथ ही कुछ विशेष प्रकार के फल और अनाज भी अर्पित करने चाहिए। आइए जानते हैं कौन से फल और अनाज भगवान शिव जी को चढ़ाए जाते हैं।

1. धतूरे का फल : शिव पुराण के अनुसार धतूरे के फूल और फल शिवलिंग पर चढ़ाने से दुखों से मुक्ति मिलती है और संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है।

2. रुद्राक्ष: रुद्राक्ष एक फल की गिरी है। इसे चढ़ाने से भगवान शिव बहुत अधिक प्रसन्न होते हैं।

3. बेर का फल : बेर का फल भगवान शिव जी को बहुत ही प्रिय है। अपनी मनोकामना पूरी करने की इच्छा से उनको यह फल अर्पित करते हैं।

4. बद्री बेर: यह भी बेर की उसी प्रजाति का फल है जो बद्रीधाम में बहुतायत में पाया जाता है।

5. बेल का फल: यह भी भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। इसकी चाशनी और शरबत भी बनाया जाता है।

6. आम : आम का फल यानी आम भी शिव को प्रिय है।

7. निबौली: कहा जाता है कि भगवान शिव जी को नीम पसंद है। कहीं-कहीं उन्हें नीम निबौली चढ़ाया जाता है।

8. केला : केला भी शिव जी को चढ़ाया जाता है। इससे वह बहुत ही प्रसन्न होते है।

सावन में भगवान शिव जी को अर्पित करें ये 5 प्रकार के अनाज

अक्षत :

सावन के महीने में शिवलिंग पर सफेद चावल या अक्षत चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है। सावन के हर सोमवार को एक मुट्ठी अक्षत भगवान शिव जी को अर्पित करें और फिर इस अक्षत को किसी निर्धन व्यक्ति को दान करें। ऐसा करने से रुपये-पैसों से जुड़ी समस्या दूर होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि चावल का कोई भी दाना टूटा हुआ न हो।

काला तिल :

भांग, धतूरा और बेलपत्र की तरह ही शिवलिंग पर काला तिल भी चढ़ाया जाता है। क्योंकि काला तिल भगवान शिव को अतिप्रिय है। सावन में शिवजी को काले तिल अर्पित करने से मानसिक और शारीरिक संबंधी परेशानियां दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

अरहर दाल :

सावन के महीने में शिवलिंग पर पीली अरहर की दाल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।

गेहूं :

यदि किसी कारणवश विवाह में विलम्ब या रुकावट आ रही हो तो सावन के महीने में शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही गेहूं चढ़ाने से बच्चों को भी खुशी मिलती है और व्यक्ति के बौद्धिक स्तर का भी विकास होता है।

मूंग :

सावन के महीने में शिवलिंग पर हरी मूंग की दाल चढ़ाएं। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होने के साथ-साथ अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी भी करते हैं।