श्रावण मास में ये 5 शुभ पौधे लगाकर कीजिये भगवान शिव को प्रसन्न और साथ ही पाएं देवी लक्ष्मी जी की असीम कृपा

श्रावण मास में ये 5 शुभ पौधे लगाकर कीजिये भगवान शिव को प्रसन्न और साथ ही पाएं देवी लक्ष्मी जी की असीम कृपा
श्रावण मास में ये 5 शुभ पौधे लगाकर कीजिये भगवान शिव को प्रसन्न और साथ ही पाएं देवी लक्ष्मी जी की असीम कृपा

हिंदू धर्म के अनुसार श्रावण मास में घर में कुछ विशेष पेड़-पौधे लगाने से रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली परेशानियां कम हो जाती हैं और भगवान शिव जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों पर कृपा करते हैं। आइए जानते हैं श्रावण मास में हमें घर में कौन से पौधे लगाने चाहिए ताकि भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त हो सके।                                                                                    

जानिए 5 शुभ पौधों के बारे में-

1. धतूरा का पौधा- मान्यता के अनुसार धतूरा भगवान शिव को बहुत प्रिय है। धतूरा के पौधे में भगवन शिव जी का वास माना जाता है। और यह भगवान शिवशंकर को अर्पित किया जाता है क्योंकि उनकी पूजा में इसे चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए सावन के महीने में धतूरे का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे लगाने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

2. चंपा का पौधा- सावन के महीने में चारों तरफ हरियाली रहती है ऐसे समय में पेड़-पौधे लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप सावन में घर में चंपा का पौधा लगाते हैं, तो आपको भगवान शिव की अपार कृपा मिलती है और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। यदि आप चंपा के पेड़ को मंदिर परिसर में लगाकर उसकी देखभाल करते हैं तो यह जीवन में बहुत ही शुभ फल देता है, यह पर्यावरण को शुद्ध करता है और इसे वास्तु में सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। भगवान भोलेनाथ की पूजा के समय चंपा के फूलों का प्रयोग करने से जीवन में सकारात्मकता आती है।

मैरिज की समस्या को सुलझाने के लिए इस ब्लॉग को पढ़े  >>  Kundli Match Matching for Marriage by Name

3. शमी का पौधा- सावन के महीने में शमी का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि धार्मिक शास्त्रों में शमी का पौधा बहुत ही लाभकारी माना गया है. यदि आप इसे श्रावण में अपने घर में लगाते हैं, तो भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को वरदान देते हैं। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाला भी माना जाता है। इसलिए शिवजी की विशेष कृपा के लिए आप इसे अपने घर सावन में अवश्य लगाएं।

4. केले का पौधा- केले का पेड़ लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसलिए सावन के महीने में घर में केले का पौधा लगाना शुभ और बहुत अच्छा माना जाता है। यह पौधा घर में सुख-समृद्धि बढ़ाता है और भगवान शिव और भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा और आशीर्वाद देता है। इसलिए घर में केले का पेड़ लगाना बहुत शुभ होता है। साथ ही यह घर में समृद्धि तो बढ़ाता ही है और धन सम्बंधित सभी समस्याओं को दूर भी करता है।

5. बिल्व वृक्ष का पौधा : भगवान शिव की पूजा में बिल्वपत्र या बेल के पत्तों का प्रमुखता से उपयोग किया जाता है। हमारे पौराणिक शास्त्रों में भी सभी देवी-देवताओं को बिल्वपत्र चढ़ाने का विधान है। इससे घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होने के साथ ही उनकी असीम कृपा भी बनी रहती है। बेल के पत्ते कभी भी बासी और अशुद्ध नहीं होते हैं। इसलिए यदि आप सावन के महीने में बिल्व का पेड़ लगाते हैं, तो आपको भगवान शिव और देवी लक्ष्मी की अपार कृपा प्राप्त होगी। इसके अलावा शिवरात्रि, श्रवण, प्रदोष, ज्योतिर्लिंग आदि पर विशेष रूप से बिल्वपत्र चढ़ाने से अनंत गुना फल मिलता है। इसलिए सावन के इस पवित्र महीने में आपको बिल्वपत्र का पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

जानिए रामचरितमानस की 2 चौपाई के अनुसार किस व्यक्ति से भूलकर भी कभी बात नहीं करनी चाहिए

जानिए रामचरितमानस की 2 चौपाई के अनुसार किस व्यक्ति से भूलकर...

जानिए श्रावण मास के पहले मंगलवार को 'मंगला गौरी व्रत' करने...

ॐ जय शिव ओंकारा : जानिए ब्रम्हा-विष्णु-महेश की आरती के...