हथेली के ऐसे संकेत जो बदल सकते है आपकी किस्मत, क्या कहती है आपकी हस्तरेखा

हथेली के ऐसे संकेत जो बदल सकते है आपकी किस्मत, क्या कहती है आपकी हस्तरेखा
Palm signs that can change your destiny

ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हथेली की रेखाएं बनती और बिगड़ती रहती है। कभी कभी हथेली  रेखाओं के शुभ संकेत बन जाते है तो कभी कभी रेखाएं अशुभ संकेत भी देती है। आज के लेख में हम आपको बताएगे रेखाओं के शुभ और अशुभ संकेत।

जानिए हस्तरेखा के शुभ संकेत कौनसे होते है?

  1. ऐसा माना जाता है कि हमारी हथेली में कुछ रेखाएं होती है उन्हें पर्वत के नाम से कहा जाता है।  अगर किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा से निकलकर कोई भी शाखा गुरु पर्वत की ओर जा रही है तो वह व्यक्ति शासकीय अधिकारी बनाता है।
  2. अगर किसी जातक की हथेली में शुक्र पर्वत शुभ हो, विस्तृत हो और इस पर कोई अशुभ लक्षण ना हो तो व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।शुक्र पर्वत अंगूठे नीचे वाले भाग को कहते हैं, इस पर्वत को जीवन रेखा घेरे हुए दिखाई देती है।
  3. एस्ट्रोलॉजी कंसल्टेंसी के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के बुध पर्वत पर एक छोटा सा त्रिभुज हो तो वह व्यक्ति प्रशासनिक विभाग में उच्च पद प्राप्त कर सकता है।
  4. अगर स्वास्थ्य रेखा की लम्बाई मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा तक ही सीमित हो तो इसका मतलब यह शुभ संकेत देता है। ऐसे जातक का स्वास्थ्य उत्तम रहता है। शुक्र पर्वत, जीवन रेखा के आसपास से प्रारंभ होकर बुध पर्वत की ओर जाने वाली रेखा को स्वास्थ्य रेखा कहते हैं। बुध पर्वत सबसे छोटी ऊँगली के नीचे होता है।
  5. अगर किसी जातक  के नाख़ून साफ़ और सुन्दर दिखाई देते है तो यह एक प्रकार का शुभ लक्षण होता है। नाखूनों पर कोई दाग-धब्बा, कालापन न हो तो शुभ रहता है। शुभ नाखून अच्छे स्वास्थ्य की ओर इशारा करते हैं।
  6. यदि अंगूठा मजबूत, लंबा, सुंदर हो एवं मस्तिष्क रेखा भी शुभ हो तो व्यक्ति को नौकरी में लाभ प्राप्त होता है। शुभ मस्तिष्क रेखा से तात्पर्य है कि वह रेखा कटी हुई या टूटी हुई ना हो और अन्य रेखाएं इसे काटती हुई ना हो, यह रेखा लंबी और सूंदर दिखाई देती हो।

जानिए हस्तरेखा के अशुभ संकेत कौनसे होते है?

  1. अगर किसी जातक की दोनों हथेलियों में हृदय रेखा कमजोर और साफ़ नहीं दिखाई देती है तो वह व्यक्ति आलसी और कमजोर हो सकता है।
  2. यदि किसी जातक की हथेली में मणिबंध पर एक ही रेखा हो और वह भी अधूरी हो तो व्यक्ति का जीवन निरस होता है और इनके जीवन कोई उत्साह नहीं होता है।
  3. विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष का ऐसा मानना है कि हथेली के दोनों मंगल पर्वत दबे हुए दिखाई दे रहे हों तो व्यक्ति कोई उपलब्धि हासिल नहीं कर पाता है। ये लोग किसी भी काम में उत्सुकता नहीं दिखाते हैं।
  4. यदि किसी जातक की हथेली में भाग्य रेखा के पास धन यानी जोड़ (+) का निशान हो तो जीवन में कष्ट प्राप्त होते हैं।
  5. अगर किसी जातक की मस्तिष्क रेखा बहुत ही छोटी है तो व्यक्ति मृत्यु समान कष्ट पाता है।

Also Read:

Weekly Horoscope 18 Jan-24 Jan 2021: Know what this week has brought for all of us

प्रेम विवाह में परेशानी का सामना कर रहे है तो अपनाए यह वास्तु टिप्स

Why you should read Panchang? Know the benefits of reading Panchang

6 Motivation Tips to Achieve Anything You Want In Life

जानिए हमारे जीवन में नौ ग्रहों की क्या भूमिका है? कैसे यह हमारे जीवन को प्रभावित करते है

Like and Share our Facebook Page