दरिद्रता दूर करना चाहते है तो शिवजी को चढ़ाए यह सामग्री और कुछ ही दिनों में बने धनवान

दरिद्रता दूर करना चाहते है तो शिवजी को चढ़ाए यह सामग्री और कुछ ही दिनों में बने धनवान
Offer these things to Lord Shiva

ऐसा माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से पूजा करता है तो भगवान उस व्यक्ति से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते है।  भगवान की प्रसन्नता से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और दरिद्रता से मुक्ति भी मिल जाती है। एस्ट्रोलॉजी कंसल्टेंसी के अनुसार ऐसा माना जाता है कि सभी देवी देवताओं में शिवजी का स्थान विशेष है। शिवपुराण में इस बात का उल्लेख है कि संपूर्ण सृष्टि की रचना शिवजी ने अपनी इच्छा से ही ब्रह्मा जी से कराई थी। जब भी कोई व्यक्ति महादेव की पूजा करता है तो उससे सभी देवी देवता प्रसन्न होते है और कुंडली के ग्रह दोषों से भी शांति मिलती है। अगर आप अपनी दरिद्रता दूर करना चाहते है और धनवान बनना चाहते है तो कुछ उपाय आज के लेख में हम आपको बता रहे है जो बहुत असरदार है। जानिए शिवजी की कृपा कैसा पा सकते है और दरिद्रता कैसे दूर हो सकती है।

इन सभी चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाएं-

जल, दूध, दही, शहद, घी, शक़्कर, इत्र, चंदन, केसर और भांग।

या तो आप  इन सभी चीजों को एक साथ मिला सकते है या फिर एक एक चीज से शिवजी को स्नान करवा सकते है। पौराणिक ग्रंथों में इस बात का उल्लेख है कि अगर शिवजी को इन सभी चीजों से स्नान कराया जाता है तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। स्नान कराते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

जानिए किन चीजों को चढ़ाने से क्या फल मिलता है?

  • शिव मन्त्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत होता है और आचरण स्नेहमय होता है।
  • शिव जी को शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती है।
  • शिव जी को दूध अर्पित करने से हमे उत्तम स्वास्थ्य मिलता है।
  • दही चढ़ाने से हमारा स्वभाव गंभीर  होता है।
  • शिवलिंग पर घी अर्पित करने से हमारी शक्ति बढ़ती है।
  • इत्र से स्नान कराने से हमारे विचार पवित्र होते है।
  • शिवजी को चंदन चढाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है और समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होती है।
  • भगवान शिव को केसर अर्पित करने से हमे सौम्यता की प्राप्ति होती है।
  • भांग चढ़ाने से हमारे विकार और बुराइया दूर होती है
  • शक़्कर चढ़ाने से सुख और समृद्धि बढ़ती है।

भगवान शिव की पूजा करने की विधि

भगवान शिव की पूजा करने से पहले सुबह स्नान करे और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाए। ऐसा करने के पश्चात घर के मंदिर में या किसी शिव मंदिर में जाए। मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव के साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल या पवित्र जल अर्पित करे।

जल अर्पित करने के बाद शिवलिंग पर चंदन, चावल, बिल्वपत्र, आंकड़े के फूल और धतूरा चढ़ाएं।

पूजा करते समय शिवजी से अपनी दरिद्रता दूर करने की प्रार्थना करे और इस मन्त्र का जाप करे। 

मंत्र

मन्दारमालांकलितालकायै कपालमालांकितशेखराय।

दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय नम: शिवायै च नम: शिवाय।।

ऊँ नम: शिवाय।

पूजा करते समय भगवान शिवजी को घी, शक्कर या मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें।

Also Read:

Weekly Horoscope 18 Jan-24 Jan 2021: Know what this week has brought for all of us

प्रेम विवाह में परेशानी का सामना कर रहे है तो अपनाए यह वास्तु टिप्स

Why you should read Panchang? Know the benefits of reading Panchang

6 Motivation Tips to Achieve Anything You Want In Life

जानिए हमारे जीवन में नौ ग्रहों की क्या भूमिका है? कैसे यह हमारे जीवन को प्रभावित करते है

Like and Share our Facebook Page