Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर रहेगी महादेव की असीम कृपा, बदल जाएगी किस्मत!

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर रहेगी महादेव की असीम कृपा, बदल जाएगी किस्मत!

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर रहेगी महादेव की असीम कृपा, बदल जाएगी किस्मत!

महाशिवरात्रि इस बार 18 फरवरी को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत ही खास महत्व है। मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। साथ ही इस साल की महाशिवरात्रि कुछ राशियों के लिए खास रहने वाली है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

महादेव का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि का पर्व आने में कुछ ही दिन बचे हैं। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का काफी महत्व माना जाता है और इस दिन भोलेनाथ के भक्त व्रत और पूजा-अर्चना कर महादेव को प्रसन्न करते हैं। भगवान शिव जी अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं और उनकी स्तुति करने मात्र से अकाल मृत्यु का भय हमारे मन से दूर हो जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह महाशिवरात्रि शुभ रहने वाली है।

महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है?

शिवपुराण के अनुसार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात्रि को आदिदेव भगवान शिव, करोड़ों सूर्यों के समान प्रभाव वाले ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए। यही कारण है कि यह हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को एक महापर्व के रूप में मनाया जाता है।

यह भी जानें

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान को चढ़ाये जाने वाले पुष्पों का महत्व

महाशिवरात्रि पर इन राशियों को मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

मेष राशि-

मेष राशि के जातकों के लिए यह महाशिवरात्रि बहुत ही खास रहने वाली है। मेष राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी और इसके प्रभाव से आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा जातकों को नौकरी में नए अवसर भी मिल सकते हैं।

वृषभ राशि-

वृषभ राशि वालों पर भी भोले बाबा की कृपा रहेगी। जो लोग अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उन्हें इस दौरान प्रमोशन मिल सकता है। इसके अलावा यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। महादेव की कृपा से वृषभ राशि के जातक जमीन या वाहन भी खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि-

स्वास्थ्य के मामले में मिथुन राशि के जातकों को अधिक से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उससे आपको राहत मिल सकती है। साथ ही आपका करियर भी तेजी से आगे बढ़ेगा। साथ ही घर में भी सकारात्मक माहौल रहेगा।

धनु राशि-

धनु राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का व्रत वरदान साबित होगा। जातक के मन की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। करियर की बात करें तो कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। यह आपके करियर को नई ऊंचाईयों तक ले जाने में मददगार साबित होगा। नौकरी करने वाले जातकों को उनकी मेहनत के लिए कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी।

तुला राशि-

तुला राशि के जातकों को महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी और इसके प्रभाव से जातकों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही आपकी सेहत में भी सुधार होगा। व्यापारियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है और इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि-

कुंभ राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व सुनहरा अवसर साबित होगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा जातकों को अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को नए मौके भी मिल सकते हैं और यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

यह भी अवशय पढ़ें 

शरीर के अंगों के फड़कने का क्या होगा शुभ और अशुभ संकेत

सफलता के लिए अपनाएं चाणक्य की इन 10 बातों को

जानिए वास्तु दोष के मुख्य लक्षण और उनसे बचने के उपाय

भारी नुकसान से बचने के लिए आज ही करें इन गृह दोषों का निवारण