जानिए घर में मनी प्लांट लगाने के 4 फायदे और 4 नुकसान

जानिए घर में मनी प्लांट लगाने के 4 फायदे और 4 नुकसान

जानिए घर में मनी प्लांट लगाने के 4 फायदे और 4 नुकसान

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से धन के आगमन के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी आती है। वास्तु शास्त्र में हर पौधे के लिए एक दिशा बताई गई है। यदि किसी पौधे को सही दिशा में लगाया जाए तो उससे कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन गलत दिशा में लगाए गए पौधे लाभ के स्थान पर नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। घर में लगाए गए मनीप्लांट को सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है। इसे घर में इस्तेमाल करने के फायदे तो हैं लेकिन नुकसान भी हैं।


आजकल हर घर में मनी प्लांट लगाने का प्रचलन है। मनी प्लांट लगाने के 4 फायदे और 4 नुकसान जानकर हैरान रह जाएंगे आप।

इसके 4 फायदे

1. धन और समृद्धि: माना जाता है कि इस बेल के घर में रहने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। मान्यता के अनुसार यह पौधा जितना अधिक फैलता है उतना ही धन की वृद्धि होती है।

2. इसे आग्नेय कोण में रखें: मनी प्लांट को घर में लगाने के लिए सबसे उपयुक्त दिशा आग्नेय दिशा होती है। इससे आग्नेय दिशा का दोष दूर होगा और घर में सकारात्मकता का विकास होगा। इस दिशा में इस पौधे को लगाने से भी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ मिलता है।

3. शुक्र ग्रह होगा मजबूत: मनी प्लांट को आग्नेय यानि दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने का कारण यह है कि इस दिशा के देवता गणेश जी हैं जबकि इसका प्रतिनिधि शुक्र है।

गणेश जी बुराई का नाश करने वाले हैं, जबकि शुक्र सुख-समृद्धि के कारक हैं। इतना ही नहीं बेल और लता का कारण शुक्र ग्रह को ही माना जाता है। इसलिए मनी प्लांट को अग्नि दिशा में लगाना उचित माना जाता है।

4. कच्ची जमीन : अगर घर में कच्ची जमीन न हो तो मनी प्लांट लगाना जरूरी हो जाता है। आज के दौर में घर अंदर से बिल्कुल पक्के हो गए हैं। इसलिए शुक्र घर में स्थापित नहीं है, क्योंकि शुक्र कच्ची भूमि का कारक है। इसलिए यदि घर में कहीं कच्ची जमीन न हो तो मनी प्लांट लगाना शुभ फल देने वाला कारक है।

इसके 4 नुकसान

1. सही दिशा का चुनाव करना चाहिए: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर यह पौधा घर में सही दिशा में नहीं लगाया गया तो आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। मनी प्लांट कभी भी ईशान कोण में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा को इसके लिए सबसे नकारात्मक माना जाता है क्योंकि उत्तर दिशा का प्रतिनिधि देवगुरु बृहस्पति माना जाता है और शुक्र और बृहस्पति के बीच शत्रुतापूर्ण संबंध है। इसलिए यदि शुक्र से संबंधित यह पौधा उत्तर दिशा में हो तो नुकसान होता है।

2. नसों पर प्रभाव: यह भी एक प्रचलित अंधविश्वास है कि मनी प्लांट हमारी नसों को प्रभावित करता है। यदि यह उचित रूप से ऊपर की ओर विकसित हो रहा है तो यह अच्छा है अन्यथा यह हानिकारक है।

3. दूसरों को न दें यह पौधा : कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति अपने घर का मनी प्लांट किसी और को उगाने के लिए देता है तो उसके घर की लक्ष्मी या बरकत चली जाती है।

4. उसके पास उचित पौधे रखें: ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट शुक्र का पौधा है, इसलिए शुक्र के शत्रु ग्रहों के पौधे उसके पास नहीं लगाने चाहिए। जैसे- मंगल, चंद्रमा और सूर्य के पौधे।