जानिए वास्तु के अनुसार कौन सी दिशा किस काम के लिए शुभ होती है

जानिए वास्तु के अनुसार कौन सी दिशा किस काम के लिए शुभ होती है
जानिए वास्तु के अनुसार कौन सी दिशा किस काम के लिए शुभ होती है

जानिए वास्तु के अनुसार कौन सी दिशा किस काम के लिए शुभ होती है

वास्तु शास्त्र में ऊर्जा का बहुत ही विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में हर दिशा को किसी न किसी ऊर्जा से संबंधित माना गया है, इसलिए वास्तु के अनुसार कार्य की दिशा भी हमारी सफलता और असफलता का कारण बन सकती है। इसलिए वास्तु में प्रत्येक कार्य के लिए एक निश्चित दिशा का महत्व माना जाता है। अगर वास्तु के इन नियमों का पालन किया जाए तो व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार कौन सी दिशा किस काम के लिए है शुभ:-

1. पढ़ते समय छात्र का मुख पूर्व दिशा की ओर हो तो उत्तम माना जाता है।

2. घर के मंदिर में पूजा करते समय व्यक्ति का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना शुभ होता है। यदि यह संभव न हो तो आप अपना मुख पूर्व दिशा की ओर भी कर सकते हैं।

3. दुकान या कार्यालय में काम करते समय दुकान के मुखिया का मुख हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इससे काम में हमेशा सफलता मिलती है।

4. भोजन बनाते समय ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि रसोइया का मुख पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर हो।

5. सोते समय सिर दक्षिण दिशा में होना चाहिए। इसके अलावा किसी अन्य दिशा में सिर करके सोना अशुभ माना जाता है।

6. भोजन करते समय पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंह करना सबसे अच्छा होता है। इससे शरीर को भोजन से पूरी तरह ऊर्जा मिलती है।

7. कोई भी नया कार्य उत्तर दिशा की ओर मुंह करके ही शुरू करना चाहिए। क्योंकि उत्तर दिशा को सफलता की दिशा माना जाता है।

8. घर में टीवी ऐसी जगह लगाना चाहिए कि टीवी देखते समय घर के सदस्यों का मुख दक्षिण या उत्तर-दक्षिण दिशा में ही हो।

9. घर का मुख्य द्वार उत्तर या दक्षिण दिशा में नहीं बनवाना चाहिए और न ही इन दिशाओं में बालकनी होनी चाहिए। अगर ऐसा है तो उन पर हमेशा पर्दा लगाकर रखना चाहिए।

पति पत्नी विवाद समस्या समाधान