शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है और प्राणायाम आसन कैसे करें

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है और प्राणायाम आसन कैसे करें
how to do pranayama asanas and its benefits

प्राणायाम शब्द का अर्थ होता है ऐसा व्यायाम जिससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है प्राणायाम व्यायाम करने की बहुत ही सरल सी विधि है। इसके लिए सांस को विशेष प्रकार से अंदर खींचा जाता है और बाहर छोड़ा जाता है। इसको करने से बहुत से शारीरिक स्वास्थ्य लाभ होते है। जब भी प्राणायाम करे तो ऐसी कई बाते है जिनका ख़ास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। आज के लेख में हम आपको बताएगे प्राणायाम करने के स्वास्थ्य लाभ।

  • फेफड़ों के लिए भी प्राणायाम बहुत लाभदायक होता है। अगर प्राणायाम सही तरीके से किया जाए तो इसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ है। जैसे कि फेफड़ों को आराम मिलता है। जो लोग अस्थमा और सांस संबंधित परेशानी का सामना कर रहे है उनके लिए प्राणायाम बहुत लाभदायक है।
  • प्राणायाम करने से वजन कम होता है और बाहर निकला हुआ पेट अंदर हो जाता है। इससे वजन घटाने में आराम मिलता है। इसको करने के बाद में आप अपने वजह में अवश्य फर्क महसूस करेंगे।
  • हेल्थ एस्ट्रोलॉजी के अनुसार डिटॉक्सीफिकेशन प्राणायाम को एक ऐसा तरीका माना जाता है जिसके माध्यम से हमारे शरीर के कई प्रकार के विषैले तत्वों को बाहर निकाला जा सकता है। अगर यह प्राणायाम नियमित तौर से किया जाता है तो  शरीर में डिटॉक्सिफिकैशन की प्रक्रिया होती है। सभी उम्र के लोगों के लिए यह लाभदायी माना जाता है।
  • प्राणायाम करने से आपको मानसिक रूप से भी शान्ति मिलेगी। प्राणायाम करने से व्यक्ति को डिप्रेशन की अवस्था से बाहर निकलने में आराम मिलता है। अगर कोई नियमित तौर पर प्राणायाम करता है तो उसे डिप्रेशन और तनाव में आराम मिलता है। विद्यार्थी वर्ग पढाई के बाद में हुई थकान को प्राणायाम की मदद से दूर भगा सकता है।
  • प्राणायाम  करने से नाक साफ़ रहती है। ऐसे कई लोग है जिन्हे सर्दी खासी और जुकाम की समस्या रहती है। उनकी नाक भी बहती रहती है। ऐसे ग्रसित लोगों को प्राणायाम अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी नाक साफ रहती है और जुकाम आदि में भी बहुत लाभ मिलता है।
  • आप अपने शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए प्राणायाम कर सकते है। ऐसा करने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार आएगा। प्राणायाम करने से शरीर में इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रहेगा।
  • पाचन से जुडी हुई समस्या आज कल आम बात है। यह सब पाचन क्रिया में आसानी से हमारे शरीर में पाचन संबंधी कई प्रकार की समस्याएं होती है। प्राणायाम करने से इन सभी प्रकार की समस्याओं से लाभ मिलता है। पेट की समस्याओं के लिए भी आप प्राणायाम कर सकते है।
  • अगर आप मानसिक एकाग्रता में सुधार करना चाहते है तो प्राणायाम एक प्रकार का अच्छा तरीका है। प्राणायाम करने से दिमाग तेज होता है। प्राणायाम को बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है दिमागी एकाग्रता बढ़ाने के लिए।
  • अगर आपको साइनस की समस्या है तो नियमित रूप से प्राणायाम करना चाहिए। प्राणायाम को घर पर आसानी से किया जा सकता है। लेकिन लाभ देखना चाहते है तो आपको नियमित तौर पर करना पड़ेगा।

Also Read:

Makar Sankranti and Pongal Wishes Message Quotes in Hindi

Makar Sankranti and Pongal Wishes Message Quotes in English

Numerology 2021: Is Your Lucky Number is 1, know about your Upcoming Achievements

Hello Number 2! Know how the New Year will be for Numerology 2

Change Your Future with Colors in the Year 2021

Like and Share our Facebook Page