कैसे घर में पालतू पशु या पक्षी रखने से होती है हमारी जिंदगी सुरक्षित? जानिए रोचक जानकारी

कैसे घर में पालतू पशु या पक्षी रखने से होती है हमारी जिंदगी सुरक्षित? जानिए रोचक जानकारी
how pet animals and birds save our lives

घर में किसी भी पशु या पक्षी पालने से पहले ऐसा देखा जाता है कि लोग वास्तु शास्त्र की सलाह लेते है। जैसा कि हम जानते है कि प्राणियों और पक्षियों में एक अनिष्ट तत्वों को काबू में रखने की एक अद्भुत शक्ति पाई जाती है। एस्ट्रोलॉजी कंसल्टेंसी के अनुसार किसी भी ब्रह्माण्ड में व्याप्त नकारात्मक शक्तियों को निष्क्रिय बनाने की ताक़त इन पशु पक्षियों में होती है।

आज कल के मॉडर्न वर्ल्ड में ऐसे अधिकतर लोग होते है जो कि किसी भी पशु पक्षी के रंग के साथ में होने वाले शगुन और अपशगुन को जोड़कर देखने का प्रयत्न करते है। इस मामलें में लोग कुछ हद तक सही होते है और कुछ हद तक गलत। जानिए क्या है पूरा सच-

  • अगर हम बात करे की मनुष्य का सबसे वफादार मित्र कौन है तो सबसे वफादार मित्र के मामलें में कुत्ता होता है। काला कुत्ता सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। यह सारी नकारात्मक शक्तियां भी खत्म कर देता है। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यदि किसी को संतान प्राप्ति नहीं हो रही है तो काला कुत्ता पालने से संतान की प्राप्ति हो जाती है। काले कुत्ते को घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
  • हिन्दू धर्म में ऐसा माना जाता है कि काले कौवे को भोजन कराने स शत्रुओं का नाश होता है। ऐसा माना जाता है कि कौवा बहुत ही डरपोक होता है और उसे मानव से डरता भी है। कौवे को एक आँख से ही दिखाई देता है।
  • अगर आप शनि को प्रसन्न करना चाहते है तो कौवों को भोजन करना चाहिए। अगर किसी की घर की मुंडेर पर कौवा बोलता है तो मेहमान जरूर आते है। लेकिन यह भी कहा गया कि कौवा घर की उत्तर दिशा में बोले तो घर में लक्ष्मी आती है, पश्चिम दिशा में मेहमान, पूर्व में शुभ समाचार और दक्षिण दिशा में बोले तो बुरा समाचार आता है।
  • हिन्दू धर्म में गाय की पूजा की  जाती है। हिन्दू धर्म में गाय के संबंध में कई प्रकार की बाते लिखी हुई है। इनमे से कुछ है कि अगर शुक्र ग्रह की अनिष्ट से बचना चाहते है तो गौदान का बहुत महत्व है। जिस भी जगह पर आप मकान बनाने वाले हो वहा पर पंद्रह दिन तक गाय का बछड़ा बाँध देना चाहिए। ऐसा करने से वह जगह पवित्र हो जाती है। उस भू भाग से बहुत सी नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है।
  • कई लोग घर में तोता भी पालते है। तोते का हरा रंग बुध ग्रह के साथ में जोड़ा जाता है। यदि घर में कोई तोता पालता है तो बुध ग्रह की कुदृष्टि से बचा जा सकता है। घोडा पालना भी शुभ माना जाता है। बहुत से लोग है जो कि घोडा नहीं पाल सकते है इसलिए काले घोड़े की नाल को घर में रख लेते है। काले घोड़े की नाल से शनि ग्रह के प्रकोप से बचा जा सकता है।
  • अगर किसी जातक पर राहु और केतु का बुरा एवं नकारात्मक प्रभाव है तो उसे दूर करने के लिए गुरुवार को हाथी को केले खिलाने चाहिए।
  • अगर कोई मछलियों को पालते है या उन्हें आटे की गोलियां खिलाते है तो अनेक प्रकार के दोष दूर हो जाते है। मछलियों को आटे की गोलिया डालने के लिए सात प्रकार के अनाज के आटे का गोला बनाले।  फिर अपनी उम्र जितनी गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं।
  • सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर के अनुसार घर में फिश-पॉट भी रखना चाहिए। फिश पॉट रखना बहुत सुख और समृद्धिदायक माना जाता है। मछलियां मालिक पर आने वाली आपदा अपने ऊपर ले लेती है।
  • हिन्दू धर्म में बिल्ली का दिखना अपशगुन माना जाता है। काली बिल्ली को अंधकार का प्रतीक माना जाता है।

Also Read:

आज से शाकम्भरी नवरात्रि शुरू, जानिए कौन है इस नवरात्रि की माता शाकम्भरी

हिन्दू धर्म में कुंभ के मेले में कल्पवास इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है? जानिए कल्पवास के फायदे

बुधवार का व्रत करने से पहले जान लीजिए कुछ खास नियम

भारतीय पौराणिक कथा: शनि देव के बारे में रोचक तथ्य

Like and Share our Facebook Page