Horoscope Today 26 January 2023: धनु और मीन राशि वालों के लिए शुभ दिन, देखिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Horoscope Today 26 January 2023: धनु और मीन राशि वालों के लिए शुभ दिन, देखिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Horoscope Today 26 January 2023: धनु और मीन राशि वालों के लिए शुभ दिन, देखिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज चंद्रमा का संचार बृहस्पति की राशि मीन में होगा। चंद्रमा का इस प्रकार का संचार कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी पर बनने वाले सर्वार्थ सिद्धि योग का लाभ किन राशियों को मिलेगा।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

26 जनवरी, गुरुवार को चंद्रमा दिन-रात मीन राशि में गोचर कर रहे है। इसके साथ ही आज बसंत पंचमी और श्री पंचमी का भी शुभ योग बन रहा है। ऐसे में सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग में धनु और मीन राशि के जातकों के लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

मेष राशि: परेशानियों का सामना करना पड़ेगा

मेष राशि वालों की ग्रहों की स्थिति आज शुभ नहीं है और आज आपको स्वास्थ्य के मामले में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन बहुत ही कमजोर है। अपने खाने-पीने पर बहुत ध्यान दें और मसालों से परहेज करें। अधिक पानी पीने की आदत डालें। आज आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। किसी को पैसा उधार देने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। ससुराल में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ राशि: आपसी सौहार्द बढ़ेगा।

वृष राशि वालों के लिए दिन शुभ है और आज आप खूब मेहनत करेंगे। आप अपने व्यवसाय पर काफी ध्यान देंगे और उसमें चल रही समस्याओं के समाधान के लिए खूब चर्चा करेंगे। इसके लिए आप किसी खास व्यक्ति से भी मिल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर शादीशुदा जातक अपने घरेलू जीवन की कुछ कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे और अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए कुछ खास करने की कोशिश करेंगे। आपके बीच की दूरियां कम होंगी, जिससे आपको एक-दूसरे को समझने में मदद मिलेगी। आज अपने लिए कुछ धन खर्च करेंगे।

मिथुन राशि: विरोधियों से सावधान रहें

मिथुन राशि वालों का भाग्य आज साथ नहीं दे रहा है। आज का दिन आपके लिए कमजोर हो सकता है। आज सितारे आपके पक्ष में नहीं हैं। सबसे बढ़कर आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। वे आपको परेशान कर सकते हैं। आपके खर्चे भी काफी अधिक हो सकते हैं, जो आपकी आय से अधिक होंगे और आपकी चिंता भी बढ़ाएंगे। आज आप मानसिक तनाव से जूझते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। विदेश जाने की योजना पर भी चर्चा हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखना।

कर्क राशि: गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी प्रकार की चिंता में व्यतीत होगा। आज आप अपनी लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके संबंध अच्छे रहेंगे। प्यार तो बना रहेगा लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें होंगी, जिन्हें आपका प्रिय आपसे छुपा सकता है, जिससे आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन काम को लेकर आप जुझारू रहेंगे। आज आप अपने परिजनों के लिए कुछ लेकर आएंगे।

सिंह राशि: स्वास्थ्य कमजोर रहेगा

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, इसलिए आज आवश्यकता पड़ने पर ही दवा लें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुश रहेंगे और जीवनसाथी आपसे कुछ खर्चे करवाएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग काफी रोमांटिक महसूस करेंगे। आज उन्हें अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। घर में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के साथ भाग्य साथ खड़ा नजर आएगा, वहीं आज का दिन कारोबार में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

कन्या राशि: जीवन खुशियों से भरा रहेगा

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और आज का दिन आपको प्रसन्नता प्रदान करेगा। कुछ मित्रों से पुरानी यादें ताजा होंगी। यात्रा में अधिक समय व्यतीत होगा। आज छुट्टी मनाने का मन करेगा और काम से खुद को दूर रखने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके जीवनसाथी आज आपको कोई शुभ समाचार सुना सकते हैं, जो आर्थिक रूप से आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है। आज आप अपने प्रिय का परिचय अपने दोस्तों से करा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। पान मसाले का अधिक सेवन न करें।

तुला राशि: सेहत अच्छी रहेगी

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज ग्रहों की चाल इस बात का संकेत दे रही है कि आप प्यार भरी बातों से अपनों को अपने करीब रखेंगे। आज नए व्यंजन खाने की इच्छा होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग परिजनों के साथ खुलकर बात करने की कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में आपका दिन अच्छा है। आपने जितनी मेहनत की थी आज उसका फल आपको मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि: सुखद क्षण आएंगे

वृश्चिक राशि के लोग दिन भर चिंतित रहेंगे। आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन मन में कोई अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। इससे आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही मजबूत है। अच्छा पैसा पाने का कोई बड़ा मौका आपको मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ होगा। लव लाइफ में खुशियों के पल आएंगे। मित्रों के साथ अपने प्रिय से मिलने जा सकते हैं। विरोधी परास्त होंगे।

धनु राशि: ख़र्चों पर नियंत्रण रखें

धनु राशि वालों की ग्रहों की स्थिति बहुत शुभ नहीं है और आज के दिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बाहर खाने से बचें। साफ और अच्छी मात्रा में पानी पिएं। पैरों में दर्द या आंखों में तकलीफ हो सकती है। आंखों में दर्द भी हो सकता है। जरूरत पड़ने पर दवा लें। ख़र्चों में वृद्धि होगी, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा और आपकी चिंता भी बढ़ेगी। विरोधियों पर हावी होने का मौका मिलेगा, इसलिए सावधान रहें।

मकर राशि: प्रेम जीवन सुखमय रहेगा

मकर राशि के जातकों के लिए ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है इसलिए आज आपके पास पैसा आ सकता है। अगर आपने किसी को पैसा दिया था और वो आज आपको वापस मिल सकता है। दफ्तर के बाहर अपने किसी सीनियर से मिलने का प्लान बन सकता है। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ सुखद रहेगी और पार्टनर के साथ कुछ ऐसी बातें भी होंगी, जो खुशी देंगी।

कुंभ राशि: लाभ मिलने के योग हैं

कुंभ राशि वालों का आज का दिन शुभ रहेगा। आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे और इस बात पर ध्यान देंगे कि कार्यस्थल पर अपनी स्थिति कैसे सुधारें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे और उनका ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय बिताएंगे। घरेलू मामलों में खर्च करेंगे और घर की स्थितियों का जायजा लेंगे। सरकार की ओर से कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आज आप काफी आत्मविश्वासी नजर आएंगे।

मीन राशि : भाग्य पर भरोसा रखें

मीन राशि के लोग आज भाग्य के भरोसे अधिक रहेंगे और उन्हें लाभ भी होगा, लेकिन कुछ कामों में देरी हो सकती है, जिससे आपका सोचा हुआ समय बर्बाद हो सकता है। कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताएंगे। भाई बहन अपनी कुछ समस्याएं आपके सामने रखेंगे, जिन्हें आप सुलझाने की कोशिश करेंगे।