Horoscope Today 25 January 2023: वृश्चिक राशि वालों को आज मिल रहा है गजकेसरी योग का लाभ, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope Today 25 January 2023: वृश्चिक राशि वालों को आज मिल रहा है गजकेसरी योग का लाभ, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope Today 25 January 2023: वृश्चिक राशि वालों को आज मिल रहा है गजकेसरी योग का लाभ, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 25 जनवरी का बुधवार, आइए देखते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे। आज गजकेसरी योग किन राशियों पर और मां लक्ष्मी की कृपा रहने वाली है, आइए देखें कि मेष से लेकर मीन राशि तक सभी के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

आज चंद्रमा कुंभ राशि के बाद मीन राशि में गोचर कर रहा है। ऐसे में जहां दोपहर तक कुंभ राशि में त्रिग्रही योग रहेगा, वहीं दोपहर बाद गुरु और चंद्रमा मिलकर मीन राशि में गजकेसरी योग बनाएंगे। जानिए ग्रहों की इन स्थितियों के बीच कैसा रहेगा आज आपका दिन।

मेष राशि: रुपयों-पैसों के मामले में दिन भाग्यशाली रहेगा

मेष राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। पैसों के मामले में दिन भाग्यशाली रहेगा, इनकम में बढ़ोतरी होगी और अटका हुआ पैसा मिलने की संभावनाएं बनेंगी। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर के काम में मजा आएगा और कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। लव लाइफ में किसी कारणवश दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में एक-दूसरे के करीब महसूस करेंगे।

वृषभ राशि: जीवन सुखमय रहेगा

वृषभ राशि के लोग आज खुश नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और चेहरे पर प्रसन्नता साफ दिखाई देगी। दांपत्य जीवन में काफी रोमांटिक महसूस करेंगे और जीवनसाथी के साथ घर से बाहर जाने की योजना भी बनाएंगे। लव लाइफ में पार्टनर आपके लिए कोई सरप्राइज ला सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज उनके काम के लिए जाना जाएगा और उनकी तारीफ भी होगी। व्यापार में आपके निर्णयों से लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशि: सेहत में सुधार महसूस करेंगे

मिथुन राशि के ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे और पुरानी समस्याओं से भी निजात मिलेगी। भावनात्मक और मानसिक रूप से शांत रहेंगे और पुरानी अच्छी यादों को संजोने का काम करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के प्यार भरे बोल आपको सुकून देंगे और आप अपने ससुराल पक्ष से भी बात कर सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रहे लोग अपने पार्टनर के साथ घूमने फिरने में व्यस्त रहेंगे। मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोग कामकाज में उतार-चढ़ाव से परेशान हो सकते हैं, लेकिन कारोबार में आमदनी बढ़ने की संभावना रहेगी।

कर्क राशि: पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। लंबे समय बाद आप प्रेम जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे और अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे। शादीशुदा जातकों का घरेलू जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के मन की बात जानने की कोशिश कर सकते हैं। घर में पूजा-पाठ व धार्मिक वातावरण रहेगा। संतान के लिए दिन अनुकूल है। नया कार्य मिलने से उत्साहित रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। शाम को उत्तम भोजन का आनंद लेंगे।

सिंह राशि: ऑफिस का काम समय पर पूरा करेंगे

सिंह राशि का दिन आज नई खुशियां लेकर आएगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और ऑफिस का काम समय पर पूरा करेंगे। आज परिजनों के साथ बाहर डिनर करने की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी में काम करने से बचें अन्यथा गलतियां हो सकती हैं। पारिवारिक सुख-शांति आपको सुख प्रदान करेगी। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर आप अपने जीवनसाथी से नाराज हो सकते हैं। लव लाइफ के लोग आज अपने पार्टनर से खुलकर बात करेंगे और अपने रिश्ते के भविष्य के बारे में खुलकर बात करेंगे।

कन्या राशि: धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी करेंगे

कन्या राशि के ग्रहों की चाल आपके पक्ष में रहेगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। भाग्य का बल बना रहेगा, जिससे मेहनत कम और लाभ अधिक होने के योग बनेंगे। बैंक और सरकारी महत्वपूर्ण कार्य भी पूरे होंगे। भाई बहनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी करेंगे। शादीशुदा लोग दांपत्य जीवन को लेकर कुछ नयापन महसूस करेंगे और जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आप अपने लव लाइफ पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं, जिससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। व्यापारियों को आज कुछ राहत महसूस होगी और व्यापारिक संपर्क भी बनेंगे।

तुला राशि: व्यापार में अच्छा लाभ

सितारों की चाल तुला राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए मजबूर करेगी। खान-पान की अनावश्यक और गलत आदतें परेशानी का कारण बन सकती हैं। हालांकि पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा लेकिन घर के लोग आपको समझाएंगे। काम के सिलसिले में तेज गति से काम करने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ खुशियों से भरी रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: घर के लोगों का मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर आप अपने आस-पास नजर दौड़ाएंगे तो आपको कुछ अच्छी चीजें होती हुई नजर आएंगी। घर के लोगों का मूड अच्छा रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में प्यार और रोमांस का लुत्फ उठाएंगे और जीवनसाथी के करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में कुछ काम भी करेंगे, जबकि प्रेम जीवन में खुश रहेंगे और अपने साथी की कुछ खास तरह से मदद करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले पर परिजनों के साथ चर्चा हो सकती है। आपकी पुरानी मेहनत आज आपको काम में सफलता दिलाएगी।

धनु राशि: आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है

आज धनु राशि के ग्रह संकेत दे रहे हैं कि आज खर्चे अधिक होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल करना पड़ सकता है। कुछ घरेलू खर्चे भी बेवजह के होंगे, जो बाद में तनाव का कारण बन सकते हैं। आमदनी के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। संतान की ओर से कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है और दांपत्य जीवन भी प्रेमपूर्ण रहेगा, जीवनसाथी के साथ नए खान-पान का लुत्फ उठा सकते हैं. हालांकि प्रेम जीवन में पड़े लोगों को आज कुछ परेशानी महसूस हो सकती है और पार्टनर से मिलने में असुविधा हो सकती है।

मकर राशि: धन आगमन के योग

मकर राशि के जातकों के लिए आज धन आगमन के योग बन रहे हैं, जो प्रसन्नता का कारण बनेगा। प्रेम जीवन का आनंद लेंगे और साथी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर लंबी बातचीत होगी। साथ में कुछ नई प्लानिंग भी बनेगी और छुट्टियों पर जाने के भी योग बनेंगे। मकर राशि वालों के घर का माहौल सकारात्मक रहेगा, अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा. कामकाज में भी अच्छी सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। दांपत्य जीवन में संतुष्ट नजर आएंगे और जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि: अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है

कुंभ राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ देगा। अटके हुए कार्यों में गति आएगी और सरकारी अधिकारी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है, इसलिए कामकाज के लिए आज का दिन अच्छा है। काम जल्दी खत्म करने से आप परिवार को समय दे पाएंगे और परिजनों के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। विवाहित जातकों को अपने घरेलू जीवन में कुछ परेशानी महसूस हो सकती है और इस बारे में किसी मित्र से बात कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आपकी कोई भी बात या हरकत आपके पार्टनर को नाराज कर सकती है।

मीन राशि: खर्चा बढ़ सकता है

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय बाद पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से बात करने का समय मिलेगा। जीवन में नयापन महसूस होगा और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं, जो आपको परेशान करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को बॉस से तारीफ सुनने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यों के कारण परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में चल रहे लोग कुछ समस्याओं के साथ रिश्ते में आगे बढ़ेंगे।