Horoscope Today 24 January 2023: वृषभ और कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ दिन, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today 24 January 2023: वृषभ और कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ दिन, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today 24 January 2023: वृषभ और कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ दिन, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

मंगलवार को चंद्रमा का संचार शनि की राशि कुंभ राशि में रहेगा। चंद्रमा का इस तरह का संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं कि किस राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

24 जनवरी मंगलवार को चंद्रमा शनि की राशि कुंभ में गोचर कर रहा है, जहां चंद्रमा, शुक्र और शनि की युति रहेगी। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव के कारण वृषभ राशि के उतार-चढ़ाव में स्वास्थ्य का ध्यान रखें साथ ही तुला राशि के जातकों द्वारा काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और मीन राशि के जातकों के बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन...

मेष राशि: आमदनी अच्छी रहेगी

मेष राशि के जातकों का आज का दिन उनके अनुकूल रहेगा। आप अपने निजी जीवन को अधिक महत्ता देंगे। प्रेम जीवन वालों के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है और अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे। बेवजह के विवाद हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम में मज़ा आएगा और व्यापारियों को मेहनत के ज़रिए फ़ायदेमंद सौदे मिलेंगे। दैनिक व्यापारियों की अच्छी आमदनी होगी। आपके खर्चों में कमी आएगी और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि: सेहत का ध्यान रखें

वृषभ राशि वालों को आज भरपूर आनंद मिलेगा। कुछ खर्चे भी होंगे, लेकिन स्वयं के सुख से प्रसन्न रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से समझेंगे और निभाएंगे। सरकार की ओर से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दफ्तर में पकड़ मजबूत होगी। व्यापार में वृद्धि के लिए कुछ नया सोचेंगे। दांपत्य जीवन प्यार भरा रहेगा और बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव में सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन राशि: चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा

मिथुन राशि वालों के कार्यों में आज कुछ रुकावट आ सकती है जिससे मन कुछ अशांत रहेगा। अचानक ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है और आमदनी उससे कम होगी इसलिए चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही खुद पर भरोसा रखने से भी फायदा होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्य करने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग भी आपकी ओर आकर्षित होंगे। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि: वाणी पर नियंत्रण रखें

कर्क राशि के जातक आज अपनी लव लाइफ का भरपूर आनंद उठाएंगे। घंटों फोन पर बिजी रहेंगे और जरूरी काम भी करेंगे। शादीशुदा जातक अपने बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम का कोई बड़ा इनाम मिल सकता है। व्यापार में भी प्रगति होगी। आज आप किसी निजी काम में व्यस्त रहेंगे। मित्रों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि: स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें

सिंह राशि के लोग आज कहीं यात्रा पर जाने का सोचेंगे, लेकिन बेहतर होगा कि यात्रा की योजना को दिमाग से ही निकाल दें, क्योंकि आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे। नौकरीपेशा जातक अपने काम को खूब एन्जॉय करेंगे और समय पर पूरा भी करेंगे। इससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। विरोधियों से कोई खतरा नहीं रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यदि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो आप अधिक काम कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे और आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने के बारे में सोच सकते है।

कन्या राशि: विरोधियों से सावधान रहें

कन्या राशि के जातक आज दोस्तों से फोन पर बात करके काफी प्रसन्न रहेंगे। फोन पर कुछ पुराने लोगों से संपर्क हो सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। दिल के कुछ खास लोगों से बात करके आप काफी भावुक रहेंगे और आपके दिल में प्यार की भावना भी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कामकाज के सिलसिले में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, विरोधियों से सावधान रहें।

तुला राशि: परस्पर प्रेम की भावना रहेगी।

तुला राशि के लोग आज अपने बारे में बहुत कुछ सोचेंगे और इस बात पर ध्यान देंगे कि खुद को कैसे बेहतर बनाया जाए। जीवनसाथी का मूड बढ़िया रहेगा और आपको भी ख़ुश रखने की कोशिश करेंगे। परिवार में सभी के मन में एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना रहेगी। व्यावसायिक कार्य में अच्छी प्रगति होगी। काम के सिलसिले में किया गया प्रयास रंग लाएगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज पार्टनर के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि: काम में मन लगेगा

वृश्चिक राशि के जातक आज प्रसन्न रहेंगे और मन में प्रेम और रोमांस की भावना रहेगी, जिससे दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आपकी लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और आपका काम उन्हें भी पसंद आएगा। नौकरीपेशा जातक दफ्तर में अपने काम में लगे रहेंगे, जिसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य भी मजबूत बना रहेगा। किसी सरकारी योजना का लाभ आपको मिल सकता है।

धनु राशि: प्रेम और स्नेह में वृद्धि होगी

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बढ़ते हुए खर्चों से चिंतित रहेंगे क्योंकि आमदनी भी कुछ अधिक नहीं होगी। ऐसे में बेवजह के खर्चे न बढ़ने पाएं, इस ओर ध्यान देना होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। पुरानी-पुरानी परेशानियां खत्म होंगी और लोग एक-दूसरे की ओर आकर्षित होंगे, जिससे दूरियां कम होंगी। काम के सिलसिले में की गई मेहनत रंग लाएगी और अच्छे नतीजे हासिल होंगे। साथ ही आप अपने विरोधियों पर भी हावी रहेंगे।

मकर राशि: अच्छे परिणाम मिलेंगे

मकर राशि के जातक आज अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी तारीफ करेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों को आप समय पर पूरा करेंगे, जिससे आपको परिजनों का प्यार भी मिलेगा और आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद परिणाम मिलेंगे और प्रेम बढ़ाने का मौका मिलेगा। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

कुम्भ राशि: पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे

कुंभ राशि वालों का दिन अनुकूल रहेगा। आपके ख़र्चे तो रहेंगे ही, लेकिन आमदनी भी ठीक-ठाक रहेगी। पूजा-पाठ में काफी व्यस्त रहेंगे और माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा और सुख-समृद्धि रहेगी। घर के लोगों के बीच किसी छोटी सी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपके अंदर कुछ गुस्सा बढ़ेगा, जिससे सावधान रहें। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रहे लोगों को अपने पार्टनर से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।

मीन राशि: अपनी भाषा पर ध्यान दें

मीन राशि के जातक आज मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे और इन चिंताओं के कारण शारीरिक परेशानी भी हो सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। निवेश से आमदनी बढ़ेगी और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। आप कुछ नए निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके काम आएंगे। काम के सिलसिले में आपको अचानक कहीं बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, भाषा का ध्यान रखें।