Horoscope Today 19 January 2023: धनु राशि में आज बना है सौभाग्य योग, मिलेगा कर्क और सिंह समेत इन राशियों को खूब फायदा

Horoscope Today 19 January 2023: धनु राशि में आज बना है सौभाग्य योग, मिलेगा कर्क और सिंह समेत इन राशियों को खूब फायदा

आज का राशिफल 19 जनवरी गुरुवार को चंद्रमा दोपहर बाद धनु राशि में गोचर करेगा। ऐसे में धनु राशि में बुध और चंद्रमा का शुभ योग बनेगा। इसके साथ ही गुरु और चंद्रमा केंद्र में आपस में संचार करते हुए गजकेसरी योग बनाएंगे। नक्षत्रों की बात करें तो आज अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा। एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला से जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन।

मेष राशि: जीवन साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है और भाग्य आपका साथ देगा। आप अपने प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आपका रोमांटिक स्वभाव और रचनात्मकता आपके प्रेम जीवन में काम आएगी। आपका प्रयास सफल होगा। शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान के बारे में सोच कर और उनके प्रदर्शन को देखकर प्रसन्नता होगी। पारिवारिक वातावरण आपको आंतरिक प्रसन्नता और शक्ति प्रदान करेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य प्रबल होने से आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि: आपकी आमदनी प्रभावित हो सकती है

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप अपने परिवार और जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। घर का खर्च भी पूरा करेंगे। इससे आपकी आमदनी प्रभावित हो सकती है, लेकिन आप खुश भी रहेंगे। परिजनों का स्नेह और प्रेम देखने को मिलेगा। काम के सिलसिले में दिन व्यस्तता से भरा रहेगा लेकिन आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। व्यापारी वर्ग को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ निराश होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपके पक्ष में रहेगा और शादीशुदा लोग अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट नज़र आएंगे।

मिथुन राशि: रचनात्मकता सामने आएगी

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताएंगे। खासकर भाई-बहनों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को जानेंगे। आपके आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों से मेलजोल बढ़ाने का भी मौका मिल सकता है। अपनी रचनात्मकता को बाहर निकालें। इनकम के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके खर्चे भी रहेंगे लेकिन ज्यादा नहीं। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है।

कर्क राशि: शुभ परिणाम मिलेंगे

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आप अपने परिवार के साथ एक अटूट बंधन और शक्ति की भावना महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी प्रशंसा होगी, लेकिन इसके साथ ही आप पर काम का बोझ भी बढ़ेगा। आपके बॉस आपकी कार्यकुशलता से प्रभावित होंगे। व्यापारी वर्ग को आज कुछ अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। गृहस्थ जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और आप एक-दूसरे के काफी करीब रहेंगे।

सिंह राशि: नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके स्वाभिमान में वृद्धि होगी, जिससे आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। आप अपने काम को एन्जॉय करेंगे और आगे बढ़कर काम को पूरा करेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। आप किसी भी चुनौती से घबराएंगे नहीं और कड़ी मेहनत करेंगे। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में दिन खुशियों भरा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के दिल की बात समझेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि: अच्छा मुनाफा मिल सकता है

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज के दिन आपके ख़र्चे में वृद्धि होने से मानसिक चिंता बढ़ेगी। सेहत भी बिगड़ सकती है इसलिए खुद पर पूरा ध्यान दें। काम के सिलसिले में आपके सामने ऐसी स्थिति आएगी कि आपको लगेगा कि आपको अपनी मौजूदा नौकरी बदल लेनी चाहिए। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। ससुराल से अच्छे परिणाम मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय की कुछ समस्याएं सुलझाते नजर आएंगे।

तुला राशि: नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शुभ है

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी और आप स्वयं अपनी मेहनत को बढ़ाकर अपनी आमदनी बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल में परेशानी हो सकती है। उसके लिए आपको गंभीरता से सोचना चाहिए। दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें अपने काम का अच्छा फल मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: आपके संबंध मधुर बनेंगे

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे क्योंकि पिछले कुछ समय से कुछ कमियां सामने आ रही थीं, अब आप उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। इसका असर भी आपको देखने को मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और प्रसन्नता बरकरार रहेगी। आपके संबंध मधुर बनेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने पुराने मित्र से दिल की बात करेंगे। आज सेहत में सुधार आने से मन भी प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि: भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी उत्साह में बीतेगा और भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे। किसी काम के लिए घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह भी लेंगे। उनके आशीर्वाद से आपके कुछ काम बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नए हथकंडे अपनाएंगे, जिससे इन्हें लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद की संभावना बन सकती है, इसलिए सावधान रहें।

मकर राशि: परिवार के साथ सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे

मकर राशि के जातक आज काफी व्यस्त रहेंगे। ऐसी कई चीजें हैं जिनसे आपको निपटना है लेकिन आपके पास समय कम है, इसलिए आपको प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। मानसिक रूप से कुछ चुनौतियां आपको परेशान करेंगी। आप चिंतित रहेंगे। खर्चे कम होंगे और आमदनी अच्छी होगी। परिवार का सुख प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय से दिल की बात कहने में आनंद आएगा। परिवार के साथ सुख-सुविधाओं का आनंद उठाएंगे। शारीरिक रूप से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव दूर करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं।

कुंभ राशि: दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके खर्चों में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है जिससे आपको थोड़ी परेशानी होगी। आमदनी सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी। जीवनसाथी की क्रिएटिविटी देखकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने किसी मित्र से मदद मिल सकती है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि: आमदनी बहुत अच्छी रहेगी

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आमदनी आपकी काफी अच्छी रहेगी और खर्चों में भी कमी आएगी लेकिन फिर भी आप किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। किसी अप्रिय घटना से आप भयभीत रहेंगे। मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन आप अपने काम से खुश नहीं रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय का व्यवहार देखकर रिश्ते को लेकर चिंतित हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।