Horoscope Today 16 January 2023: मिथुन सहित इन 4 राशियों के लिए धन लाभ के अवसर, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope Today 16 January 2023: मिथुन सहित इन 4 राशियों के लिए धन लाभ के अवसर, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope Today 16 January 2023: मिथुन सहित इन 4 राशियों के लिए धन लाभ के अवसर, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

सोमवार को चंद्रमा का संचार भौतिक सुख-सुविधाओं के स्वामी शुक्र की राशि तुला में हो रहा है। चंद्रमा का इस प्रकार का संचार कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

आज चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों को परिवार का सहयोग मिलेगा साथ ही सिंह राशि के जातकों के लिए लंबी यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। कुंभ राशि वालों को अटका हुआ पैसा भी मिलेगा। आइए जानते हैं आज मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों पर सितारों का क्या प्रभाव रहेगा।

मेष राशि: आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा

मेष राशि वालों को आज आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा। व्यापार में कुछ नया करने के लिए जोखिम उठाने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप हर काम खुद करना पसंद करेंगे। आज अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात से आपको प्रसन्नता होगी। नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और पारिवारिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार आएगा। सप्ताह के पहले दिन अपने कार्यों को लेकर सतर्क रहेंगे।

वृषभ राशि: निजी जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी

वृषभ राशि के लोगों को आज आर्थिक मजबूती मिल सकती है, जिसमें ग्रह साथ देंगे। आपके पास धन आगमन का योग बनेगा, जिससे अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा, लेकिन कुछ खर्चे भी होते रहेंगे। किसी जमीन-जायदाद के सिलसिले में परिजनों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है जिससे उन्हें भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी और जीवनसाथी के साथ रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन में चल रहे लोग आज अपने पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं।

मिथुन राशि: कुछ ख़र्चे आएंगे

मिथुन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप खुद पर विश्वास रखते हैं तो आप मानसिक चिंताओं से दूर रहेंगे, जिससे स्थितियां भी साफ नजर आएंगी। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। व्यापारिक आर्डर पूरे होने में सफलता मिलेगी और आय में भी वृद्धि होगी। अचानक से कुछ खर्चे आएंगे लेकिन इससे आप परेशान नहीं होंगे। परिवार के सदस्य आपका सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे और आर्थिक मदद भी करेंगे। आपके मन में विदेश जाने का विचार आ सकता है।

कर्क राशि: विरोधी सराहना करेंगे

आज ठंड के मौसम में सेहत का ध्यान रखें, क्योंकि आप सर्दी-जुकाम से परेशान हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करेंगे, जिससे विरोधी भी तारीफ करते नजर आएंगे। व्यवसाय में कोई कर्मचारी आपसे मदद मांग सकता है। आमदनी के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा, हालाँकि कुछ ख़र्चे भी होंगे लेकिन वो ज़रूरी होंगे। घर के लिए कुछ नया सामान ला सकते हैं और प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि: यात्रा पर जा सकेंगे

सिंह राशि के जातकों के स्वास्थ्य में आज अच्छा सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी रुचि और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आमदनी बढ़ाने के कुछ नए रास्ते मिल सकते हैं, जिससे मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बेकार लग सकती है जिससे घर के सुखों में कमी आएगी। लव लाइफ में पार्टनर से मतभेद हो सकता है, लेकिन शादीशुदा जातक गृहस्थ जीवन में खुश रहेंगे।

कन्या राशि: कार्यों का फल मिलेगा

कन्या राशि के लोगों को आज अपनी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफ़ा होगा और सरकार की ओर से भी अच्छा फ़ायदा मिल सकता है। पढ़ाई कर रहे छात्रों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं, मन लगाकर पढ़ाई करें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा लेकिन अनैतिक कार्यों से दूर रहें। संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और मानसिक शांति भी मिलेगी।

तुला राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम को लेकर सुबह से तनाव में रहेंगे, लेकिन धीरे-धीरे दूर होते जाएंगे। नौकरीपेशा जातक रोजगार में बदलाव की योजना बनाएंगे, जिसमें मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी खास मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी आज आपकी मदद के लिए सक्रिय रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन प्रेम जीवन में कुछ तनाव रह सकता है।

वृश्चिक राशि: विरोधियों पर हावी रहेंगे

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा, लेकिन आर्थिक और मानसिक चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। कोई जरूरी काम किसी वजह से अटक सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें। खर्चे बढ़ सकते हैं और विरोधी भी हावी रहेंगे जिससे आप परेशान हो सकते हैं। वाणी में कुछ मधुरता लाएं, कड़वाहट से बात बिगड़ सकती है। सर्द मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, गर्म चीजों का सेवन करें।

धनु राशि: आर्थिक रूप से सफल रहेंगे

धनु राशि वालों की ग्रहों की स्थिति आज अनुकूल रहने वाली है। व्यापार से अच्छा लाभ होगा लेकिन काम पर नजर बनाकर रखें। कुछ जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्चे भी करने होंगे। व्यापार में निवेश भी करेंगे और बैंक में कुछ जमा भी कर सकते हैं। यानी आज आप आर्थिक रूप से सफल रहेंगे। लव लाइफ के पार्टनर से मिलने की उत्सुकता चेहरे पर साफ नजर आएगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे। काम के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा और आप मन लगाकर काम करेंगे।

मकर राशि: मानसिक शांति मिलेगी

मकर राशि वालों का दिन आज थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। एक ओर जहां आपके विरोधी सिर उठाने की कोशिश करेंगे वहीं दूसरी ओर आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आप कुछ नया करना चाहेंगे, लेकिन उसके लिए आज न तो आपके पास समय होगा और न ही इतना पैसा, इसलिए आप अपने आप को थोड़ा असहाय महसूस कर सकते हैं। घर के बच्चों के साथ पास के मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा और काफी रोमांटिक रहेगा।

कुम्भ राशि: अटका हुआ धन प्राप्त होगा

कुंभ राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। नवविवाहितों को आज संतान का सुख मिलेगा। आपके बच्चे रचनात्मकता से आपको ख़ुश कर सकते हैं। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है और अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। सर्द मौसम की वजह से कमर और कंधों में दर्द परेशान कर सकता है। निजी जीवन आज उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको कई परेशानियों से बचाएगा। कार्यों के पूरा होने से आप आत्मविश्वास से लबरेज नजर आएंगे।

मीन राशि: दायित्वों की पूर्ति करेंगे

मीन राशि वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप अपने परिवार को महत्व देंगे और जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन घरेलू ज़रूरतें आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। काम और परिवार के बीच संतुलन बना पाएंगे, जिससे कोई बड़ी समस्या उत्पन्न नहीं होगी। धन की प्राप्ति आसानी से होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। सप्ताह के पहले दिन आप काफी मजबूत स्थिति में नजर आएंगे और स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।