Horoscope Today 14 February 2023: वैलेंटाइन डे पर क्या कहते हैं सितारे, देखें केसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today 14 February 2023: वैलेंटाइन डे पर क्या कहते हैं सितारे, देखें केसा रहेगा आपका दिन

Horoscope Today 14 February 2023: वैलेंटाइन डे पर क्या कहते हैं सितारे, देखें केसा रहेगा आपका दिन 

सोमवार को चंद्रमा तुला राशि के बाद वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा का इस प्रकार का संचार वृषभ और मिथुन समेत कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

13 फरवरी सोमवार को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और यहां शनि पहले से ही विराजमान है। सूर्य और शनि की युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। वहीं आज रात तुला राशि के बाद चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। इन सभी ग्रह योगों के बीच कैसा रहेगा आज का दिन, आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का भविष्यफल।

मेष राशि: ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका विदेश से जुड़ा काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। लव लाइफ में कुछ तनाव हो सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज उसमें कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों को आज मनचाहे स्थान पर प्रवेश दिलाने में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। घर के लिए कुछ जरूरी सामान भी आपको खरीदना पड़ सकता है।

वृषभ राशि: कारोबार में तरक्की होगी

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन हर मामले में संभलकर रहने का है। इस दिन आपको विशेष रूप से अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें किसी भी तरह के संक्रमण से दूर रहने के लिए कहना चाहिए। परिवार का कोई सदस्य आज आपको खुशखबरी सुना सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में कोई अच्छी डील हो सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि आपकी कोई महिला मित्र हैं तो आज उनके सहयोग से आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके भाई का सहयोग आज आपके काम आएगा, जिससे आपके कारोबार में तरक्की होगी।

मिथुन राशि: महत्वपूर्ण निर्णय सफल होंगे

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। अगर आप अपने करियर में कुछ बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो समय अनुकूल नहीं है इसलिए कोई भी काम करने से पहले अपने पिता और जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। आज किसी जानने वाले की मदद से आपका अटका हुआ पैसा मिल जाएगा। प्रेम जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और छोटे बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। यदि पारिवारिक संपत्ति में कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा और व्यवसाय में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सफल होंगे।

कर्क राशि: अधिकारियों का सहयोग मिलेगा

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आया है और शुभ कार्यों की योजना बनेगी। आज यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं तो आपको अपने अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके कुछ पुराने मित्र भी आपका सहयोग करेंगे। यदि आपकी कोई पुरानी समस्या आपको परेशान कर रही थी तो आज उससे आपको छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

सिंह राशि: अधिक मेहनत करनी पड़ेगी

सिंह राशि के जातकों को आज लाभ होगा और मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। यदि आज आपके कुछ कार्य अधूरे हैं तो आज उनके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक खर्च नियंत्रण में रहेंगे। आपके छोटे भाई को तरक्की मिलेगी, जिससे सभी का मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए किसी भी तरह के लेन-देन से बचने की कोशिश करें।

कन्या राशि: आपका मन प्रसन्न रहेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। रोजगार के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर आ सकती है। यदि आप अपने किसी भाई-बहन को लेकर चिंतित थे तो आज उसका अंत होगा, जिसमें माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। निवेश करने से बचें। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के सामने अपने प्रेम जीवन का खुलासा कर सकते हैं, जिससे आपके पारिवारिक माहौल में तनाव हो सकता है।

तुला राशि: तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम बनेगा

तुला राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा और आज के दिन यदि विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी, मित्रों के साथ तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों की मदद से लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि: जरूरतों का ध्यान रखेंगे

वृश्चिक राशि वालों का दिन शुभ है। आज के दिन आपके प्रेम जीवन में ऊर्जा देखने को मिलेगी, व्यापार में प्रगति के साथ-साथ आपके पद और प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी. आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का ध्यान रखेंगे, छात्रों को उनके शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और वे अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे। आज की स्थिति आपके पक्ष में नजर आ रही है, इसलिए सारे काम पूरे होंगे।

धनु राशि: निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है

धनु राशि वालों का भाग्य आज उनका साथ दे रहा है। आज आपको अपनी पारिवारिक संपत्ति से लाभ मिलेगा लेकिन आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है जिससे पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आर्थिक लाभ की स्थिति आपके लिए अच्छी है, निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है और यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो भाग्य आपका साथ देगा।

मकर राशि: नई ऊर्जा का संचार होगा

मकर राशि वालों को आज मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। आपके रिश्तेदार आपकी बातों से काफी प्रभावित होंगे और उन्हें अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। आज आप आलस्य का त्याग करेंगे तो कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा का प्रवाह होगा, जिससे आपका भविष्य उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। व्यायाम और योग करने से आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। छोटे सदस्यों से आप काफी प्रसन्न रहेंगे और आज आप उनके लिए कुछ उपहार भी खरीद सकते हैं।

कुम्भ राशि: आपके संबंधों में सुधार आएगा

कुंभ राशि के जातकों को आज सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन शिक्षक आपकी मदद करेंगे। उन्हें राहत की सांस मिलेगी। यदि आपके कुछ शत्रु हैं तो आज के दिन आपको उनसे राहत मिलेगी। आज पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा और आप अपने प्रेम जीवन में उमंग और उत्साह महसूस करेंगे।

मीन राशि: आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी

मीन राशि वालों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण मन निराश हो सकता है। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे लेकिन घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग घर का माहौल ठीक रखने में मददगार साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। आज किसी तरह का निवेश आपको नुकसान पहुंचा सकता है। निजी जीवन में आज आपको मानसिक शांति मिलेगी।