Horoscope Today 6 Fabruary 2023: आज इन चार राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा, जाने केसा रहेगा आपका आज का दिन

Horoscope Today 6 Fabruary 2023: आज इन चार राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा, जाने केसा रहेगा आपका आज का दिन

Horoscope Today 6 Fabruary 2023: आज इन चार राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा, जाने केसा रहेगा आपका आज का दिन

आज सोमवार 6 फरवरी को चंद्रमा अपनी राशि से सिंह राशि में गोचर कर रहा है। चन्द्रमा के इस संचार के कारण सिंह राशि के जातक आज के दिन कुछ परेशानी में पड़ेंगे क्योंकि मन कुछ व्यस्त रहेगा। आइए जानते हैं भोलेनाथ की कृपा से वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ सहित सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

आज 6 फरवरी को कर्क राशि में चंद्रमा और सिंह राशि में सूर्य का संचार होगा। इसके साथ ही सूर्य आज ही धनिष्ठा नक्षत्र में चले जाएंगे और शेषा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में भोलेनाथ की कृपा से वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामले शुभ रहेंगे। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक केसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष राशि: संबंधों में सुधार आएगा

मेष राशि के लोगों में आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। रोजगार के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं में सुधार करेंगे, जिससे कुछ नए अवसरों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे और उनके सहयोग से जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या खत्म हो सकती है। व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन करने की स्थिति बनेगी, जिससे भविष्य में लाभ के मार्ग खुलेंगे। घर के रखरखाव पर घरेलू खर्च हो सकता है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति चुनौतीपूर्ण रहेगी। दिन के अंत के बाद अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि: आपके काम की तारीफ होगी

आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। हालांकि अपने अधीन लोगों से और भोग-विलास से जुड़े कार्यों में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और बॉस भी आपसे प्रभावित रहेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन रोमांचक रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। पिता की सेहत को देखकर कोई परेशानी हो सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आपको अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों से मदद मिलेगी।

मिथुन राशि: जीवन साथी से संबंध मधुर होंगे।

मिथुन राशि वालों में आज काम करने का जज्बा रहेगा जिससे रुके हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और विदेशों से जुड़े काम भी सफलतापूर्वक पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति रहेगी, जो मानसिक तनाव देगी। कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम लेना होगा क्योंकि जल्दबाजी या बिना सोचे समझे काम करने से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और बचत से लाभ होगा। दिन ढलने के बाद वाहन खराब हो सकता है। घर पहुंचने के बाद आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क राशि: नए कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे

कर्क राशि के लोगों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों और भाई-बहनों के सहयोग से आपको कई कामों में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग लाभ देगा और रिश्ते भी मधुर बनेंगे। आज आप मन लगाकर काम करेंगे और कुछ नए कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन में संपत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। हालांकि किसी बड़े और अनुभवी व्यक्ति की मदद से काम में सफलता मिलेगी। शाम को दान-पुण्य के कार्य करेंगे और आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि: वाद-विवाद की संभावना रहेगी

सिंह राशि में ग्रहों की चाल आज जीवन में कुछ अस्थिरता दे सकती है। रोजगार के क्षेत्र में कुछ परेशानी हो सकती है, मानसिक रूप से यह आपको तनाव देगा। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की संभावना रहेगी। बेवजह किसी के झगड़ों में न पड़ें, नहीं तो आपको कानूनी पचड़ों का सामना करना पड़ सकता है। सफलता के लिए छात्रों को एकाग्रता दिखानी होगी। पारिवारिक मामले धैर्य और सूझबूझ से सुलझेंगे और परिवार के पुराने लोगों के सहयोग से कुछ नए कार्यों में हाथ बंटाएंगे, जिसमें सरकार का भी लाभ होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। संध्या के समय धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा।

कन्या राशि: प्रेम जीवन में नयापन अनुभव करेंगे

कन्या राशि के सितारों की चाल बताती है कि पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। कुछ बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं, जो आपको करने होंगे। प्रेम जीवन में नयापन अनुभव करेंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधा को बुद्धिमानी से दूर करेंगे। छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए कुछ आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे आज दूर किया जा सकता है। लोग आपकी कार्यशैली को पसंद करेंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप कहीं निवेश कर सकते हैं।

तुला राशि: अधिकार और उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी

तुला राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में आज कोई नया काम आएगा और उसमें आपके उच्च अधिकारी सहयोग करेंगे। दैनिक व्यवसाय करने वाले जातकों के कार्य में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में अधिकारों और जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी मिल सकती है। यदि आप कोई सामाजिक कार्य करते हैं तो समाज के गणमान्य लोगों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कारोबार में अधिक काम के चलते सेहत में गिरावट आ सकती है। लव लाइफ में आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके प्रति उनका सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि: घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे

वृश्चिक राशि के जातकों की ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो पारिवारिक कारोबार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन पिता के सहयोग से आप इस स्थिति से पार पाने में सफल रहेंगे। संतान को नौकरी मिलने की संभावना रहेगी। घरेलू कामकाज में आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन प्रेम जीवन के लिए समय निकालेंगे, जिसकी खुशी पार्टनर के चेहरे पर रहेगी। आर्थिक क्रियान्वयन के प्रबल योग बनेंगे, लेकिन कुछ अनावश्यक खर्चे भी हो सकते हैं। यदि आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आना है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

धनु राशि: खान-पान का पूरा ध्यान रखें

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा और किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा से मतभेद हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो स्थिति हाथ से निकल सकती है और रिश्ते टूट सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। खान-पान का पूरा ध्यान रखें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आने की संभावना रहेगी। आज अटका हुआ धन मिलने की संभावना रहेगी। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। शाम को मंदिर के दर्शन करने से आपको सुकून का अनुभव होगा।

मकर राशि: क्षमता का लाभ होगा

मकर राशि के जातकों को अपने वाकपटुता से अनुकूल परिस्थितियों का लाभ मिलेगा। समाज के गणमान्य व्यक्तियों, प्रभावशाली लोगों और राजनीतिक लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में निर्णय लेने की क्षमता से लाभ होगा। सही समय पर लिया गया यह फैसला लाभ के रास्ते खोलेगा। वाद-विवाद में सफलता मिलने से दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके जीवनसाथी आपकी मदद के लिए कोई काम कर रहे हैं तो उनकी तरक्की होगी और उनकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। प्रेम जीवन में आज आप रिश्तों में आई दरार को पाटने में सफल रहेंगे। आज शाम का समय भगवान की पूजा और दान-पुण्य करने में व्यतीत हो सकता है।

कुम्भ राशि: यात्रा का अवसर प्राप्त होगा

कुंभ राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन सफल रहेगा और उन्हें कुछ नए काम हाथ में लेने का मौका मिलेगा, जिससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत होगी। आपकी लगातार मेहनत से पुरानी परेशानियां दूर होंगी और आपको अंधेरे में रोशनी की किरण नजर आएगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा और पिता किसी काम में आपकी भरपूर मदद करेंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति प्रबल होगी। शाम को दोस्तों के साथ मनोरंजन और घूमने फिरने का मौका मिलेगा।

मीन राशि: भाइयों का सहयोग मिलेगा

मीन राशि के जातकों को आज रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आपने नौकरी के लिए आवेदन किया था तो आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और बड़े भाइयों का सहयोग मिल सकता है। आप अपने बच्चों और जीवनसाथी के प्रति प्यार में वृद्धि महसूस करेंगे और उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आपको मिलेगा और उनकी सलाह से कोई अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। व्यापारी अच्छा पैसा कमाएंगे और कुछ व्यापारिक यात्रा भी हो सकती है। यदि विवाह संबंधी कोई परेशानी चल रही थी तो आज वह दूर होगी। आज किसी के साथ पैसे का लेन-देन करने से बचें, लेकिन कर्ज को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है।