Horoscope Today 4 February 2023: चंद्रमा का संचार कर्क राशि में, सिंह, धनु सहित आज इन 4 राशियों के लिए धनदायक दिन

Horoscope Today 4 February 2023: चंद्रमा का संचार कर्क राशि में, सिंह, धनु सहित आज इन 4 राशियों के लिए धनदायक दिन

Horoscope Today 4 February 2023: चंद्रमा का संचार कर्क राशि में, सिंह, धनु सहित आज इन 4 राशियों के लिए धनदायक दिन

4 फरवरी शनिवार को चंद्रमा का संचार स्वराशि कर्क में होने जा रहा है। ऐसे में सिंह राशि सहित कई राशियों के लिए आज का दिन बहुत ही फलदायी रहने वाला है। तो आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करे या अधिक जानने के लिए 

दैनिक एस्ट्रोलॉजी के एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से  संपर्क करे :  +91-8005682175

शनिवार 4 फरवरी आज चंद्रमा कर्क राशि में दिन रात गोचर कर रहा है। इस महीने आज चंद्रमा अपनी ही राशि में रहेगा, जहां गुरु के साथ नवम पंचम योग बनेगा, जो शनिवार को और भी शुभ और लाभकारी बना रहा है। इसके साथ ही बुध उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है और पुनर्वसु नक्षत्र का भी दिन भर प्रभाव रहेगा, ऐसे में आज का दिन सिंह और धनु राशि के लिए शुभ हो सकता है। जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन।

मेष राशि: सेहत को लेकर सतर्क रहें

मेष राशि के लोग आज काफी अच्छे मूड में नजर आएंगे। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना आपको महंगा पड़ सकता है। दरअसल आज आपको सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों की समस्या हो सकती है। आज आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके सिर पर कुछ तनाव है। काम के प्रति आपका रवैया थोड़ा लापरवाह हो सकता है। जिससे बचने का प्रयास करना जरूरी होगा।

वृषभ राशि: आज खूब धन खर्च होगा

वृष राशि वालों का आज खर्चा बहुत अधिक रहने वाला है। आज आप ख़रीदारी में काफ़ी पैसा और समय ख़र्च करेंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी। पारिवारिक जीवन को लेकर आज आप कुछ निराश हो सकते हैं। दरअसल आज आप अपने पार्टनर से उतना प्यार नहीं पा सकेंगे जितना आप उनके लिए करते हैं जिससे आप थोड़ा उदास महसूस करेंगे। लेकिन जल्द ही आपकी लव लाइफ रोमांटिक होगी। कामकाज के मामले में आज का दिन नियंत्रण में रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी। आप अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि: धन लाभ के योग

आमदनी के मामले में मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको खूब धन की प्राप्ति होगी। अगर आपने कहीं पैसा लगाया है तो उससे आपको अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। आज आप चाहें तो लंबी अवधि के लिए कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। आज आपका मूड भी काफी अच्छा रहने वाला है। कामकाज के मामले में आज स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। निजी जीवन को लेकर आज आप काफी परिपक्वता दिखाएंगे और कुछ मामलों में आप गंभीर भी दिखाई देंगे।

कर्क राशि: प्रयास सफल रहेंगे

कर्क राशि के जातकों को आज किसी भी तरह का संदेह अपने मन में नहीं रखना चाहिए क्योंकि किसी भी तरह का संदेह आज आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए इसे अपने दिमाग से पूरी तरह से निकाल दें और हर पल को अपने निजी जीवन को अच्छा बनाने के लिए जिएं। आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं, अगर उनके मन में कोई शंका है तो उसे दूर करें। कामकाज के लिहाज से दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आमदनी बढ़ाने के लिए आज किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आज आप काफी आत्मविश्वासी नजर आएंगे। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा।

सिंह राशि: कार्यों में सफलता मिलेगी

सिंह राशि के जातकों का भाग्य आज मजबूत रहेगा। आज भाग्य के प्रबल होने से आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप जिस भी काम के बारे में सोचेंगे, वह सब पूरा होगा। अगर आपने जमीन-जायदाद से जुड़े किसी काम में हाथ डाला है तो उसमें भी सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे और निजी जीवन में खुशी के पलों का आनंद उठा पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और आप अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर अपने आस-पास के लोगों को कुछ नया बताने की कोशिश करेंगे, जिसे सभी बड़े ध्यान से सुनेंगे। आपको कुछ सम्मान मिल सकता है।

कन्या राशि: कार्यों में सफलता मिलेगी

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आज खुद पर विश्वास जगाने से आपको अपने रिश्ते, प्यार और काम में सफलता मिलेगी। इनकम को लेकर दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चे तेजी से बढ़ते हुए नजर आएंगे। शाम के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा। पारिवारिक कार्यों में आज आप काफी व्यस्त रहेंगे।

तुला राशि: मन में उत्साह बना रहेगा

तुला राशि के जातक आज खुलकर अपनी लव लाइफ जिएंगे और प्यार को लेकर उनके मन में उत्साह रहेगा। आज आपका पार्टनर उन पलों का भरपूर आनंद उठाएगा। कामकाज के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को भाग्य के भरोसे छोड़ देंगे और उन्हें सफलता मिलेगी। शादीशुदा जातकों का घरेलू जीवन सही दिशा में आगे बढ़ेगा। आपके जीवनसाथी आज आपको कोई अच्छी बात बता सकते हैं जिससे आपका दिल पसीज जाएगा।

वृश्चिक राशि: निवेश के लिए दिन शुभ है

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन रौशनी लेकर आएगा। घर में किसी समारोह आदि के आयोजन के बारे में चर्चा कर सकते हैं। इतना ही नहीं घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आज आप कुछ नया खरीद सकते हैं। आपकी सेहत बेहतरीन रहेगी और आप आज का दिन खूब एन्जॉय करेंगे। आज आपको अपनी माता का भरपूर प्यार मिलेगा। व्यापार को लेकर आज आपकी स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है। निवेश के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज किसी के बहकावे में आकर गलत शब्द न बोलें। नहीं तो दिक्कत हो सकती है।

धनु राशि: सरकारी कार्यों में लाभ होगा

धनु राशि के लोग आज अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज दोस्तों के साथ समय बिताने का कोई अच्छा मौका आपको मिलेगा। यदि आप आज कोई सरकारी काम करते हैं तो आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की बातें सूझबूझ वाली होंगी और उनकी कोई सलाह सुनकर आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए कोई नया रास्ता खोज सकते हैं। विरोधियों से थोड़ा संभलकर रहना जरूरी होगा। आज आपको सही समय पर सही काम करने का जज्बा मिलेगा।

मकर राशि: आपके प्रयास सफल होंगे

मकर राशि के जो जातक काफी भावुक होते हैं, वे आज काफी मजबूत स्थिति में नजर आएंगे। आज परिवार में चल रही परिस्थितियों पर आपका पूरा नियंत्रण रहने वाला है। साथ ही आज घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आज आप अपनी मीठी बातों से सबका दिल जीत लेंगे। घर में आज लोगों की आवाजाही कुछ अधिक रहने वाली है। व्यापार के प्रति थोड़ा गंभीर रवैया अपनाने की आवश्यकता होगी। परिस्थितियों को हल्के में लेना हानिकारक हो सकता है। निजी जीवन को लेकर आज आप थोड़े निराश हो सकते हैं, लेकिन कामकाज को लेकर स्थितियां काफी प्रबल हैं। आज आपके प्रयास सफल होंगे।

कुंभ राशि: दिन खुशियों भरा रहेगा

स्वास्थ्य के मामले में कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। मौसम के बदलाव से आप बीमार पड़ सकते हैं। सावधान रहें, कार्य में रुकावट आने की संभावना अधिक रहेगी। हालांकि आज आपको मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। शादीशुदा जातकों का घरेलू जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर अपने भविष्य की योजना बना सकते हैं। साथ ही आप उनके लिए कोई अच्छा सा गिफ्ट भी ला सकते हैं। आज काम में भाग्य आपका साथ देगा, जिससे आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि: जीवनसाथी से लाभ होगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन संबंधी मामलों में फायदेमंद साबित होगा। आज आपको काम में भी सफलता मिलेगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। आज आपको हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। शादीशुदा लोग भी आज जीवनसाथी के साथ कोई काम शुरू करने की बात कर सकते हैं। साथ ही आज आपके जीवनसाथी को कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कामकाज के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप नौकरी बदलने का भी मन बना सकते हैं।