कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का भविष्यफल?

कौन सी राशि के लिए शुभ रहेगा आज का भविष्यफल?
daily horoscope 9 march 2021

हर रोज ग्रहों की चाल बदलती है जिसके कारण हर दिन हमारे लिए कुछ नया लेकर आता है। कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा और कुछ राशियों के लिए खराब। जानिए कौनसी राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और किसके लिए सामान्य जानिए आपका आज का राशिफल। 

मेष

आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा।  ऑफिस में अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं।  कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है।

वृषभ

आपको अध्ययन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक ध्यान केंद्रित होना होगा।  यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके रास्ते में बहुत सारे अवसर हो सकते हैं और यहां तक कि चुनने के लिए विकल्प भी हो सकते हैं। 

मिथुन

आज आपको किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।  सतर्कता की अवस्था आप के अंदर रहेगी।  परिवारिक मुसीबतों या परेशानियों से दूर हो जाने का वक्त आ गया है। व्यर्थ की भागदौड होगी।

कर्क

आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। जिसकी वजह से सीनियर्स से आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं।  किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं।

सिंह

आपके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है।  आपका उत्साह बढ़ सकता है।  घर और आसपास की चीजों का कंट्रोल आपके ही हाथ में हो सकता है।  पैसों के मामलों पर थोड़ा विचार करने में ही फायदा है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।

कन्या

आप व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं।  आप भाग्य आज आपका साथ दे रहा हैं और इसलिए आप व्यवसायिक जीवन के संबंध में नई योजनाएँ बना सकते हैं। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें , कठिनाइयाँ आ सकती हैं।

तुला

आज कार्यों में आलस्य की प्रधानता रह सकती है। आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं।  भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोचेगें।  कोई संवेदनशील जानकारी आपको मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

आज आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।  आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे।  आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है।  आपका कोई नया दोस्त बन सकता है।

धनु

किसी दोस्त के साथ पार्टनरशिप में पैसा कमाने का मौका मिल सकता है।  दूसरों के प्रति सहयोग की भावना से सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप या रिश्तों को लेकर आपके मन में किसी तरह की चिंता है, तो उसका समाधान मिल सकता है।

मकर

आज ईमानदारी से किया गया कार्य अतिरिक्त लाभ के रूप में अपने फल देगा। व्यक्तिगत जीवन को अपने व्यावसायिक हितों के साथ हस्तक्षेप न करने दें। आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। स्वास्थ्य शुभ रहेगा।

कुंभ

आज आप नकारात्मक विचारों को दूर कर सकारात्मक विचारों की तरफ केन्द्रित करेंगे।  परिश्रम के अनुरुप सफलता प्राप्त हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।  आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

मीन

आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा।