क्या खास लाया है आज आपका भविष्यफल, जानिए आज का राशिफल

क्या खास लाया है आज आपका भविष्यफल, जानिए आज का राशिफल
daily horoscope 9 january 2021

हर रोज ग्रहों की चाल बदलती है जिसके कारण हर दिन हमारे लिए कुछ नया लेकर आता है। कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा और कुछ राशियों के लिए खराब। जानिए कौनसी राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और किसके लिए सामान्य जानिए आपका आज का राशिफल। 

मेष

आज आपका विन्रम स्वभाव सराहा जाएगा।  आज कई लोग आपकी तारीफ़ करेंगे। जल्दबाजी में निवेश करने से बचे। मेष राशि वालों का  वैवाहिक जीवन आज बहुत ही अच्छा बीतेगा। स्टूडेंट्स के सामने आज बहुत बड़ा अवसर है अपने लक्ष्य तक पहुंचने का। आपके काम पर आज ध्यान दे।

वृषभ

आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका आज नाम होगा। आज के दिन आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा आज पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आज लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आज आप कदम उठाएगे।

मिथुन

अगर आप बिना वजह अपनी आलोचना करेंगे तो आपका आत्मविश्वास कम होगा। अपने मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचे। बच्चों के साथ में बातचीत करते समय आप कुछ परेशानियों का सामना करेंगे। कोई आध्यात्मिक गुरु आपकी सहायता कर सकता है।

कर्क

आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। परिवार वालों के साथ में आज ज्यादा समय बीतेगा। आज व्यापार से जुड़े हुए लोगो के लिए कोई फैसला लेना मुश्किल हो सकता है। आपके पैसे आज कही पर अटक सकते है। किसी भी काम को पूरा करने के लिए अनुमान से ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है।

सिंह

आज ऐसा कार्य करे जिसको करने से आपको सुकून मिले। दूसरों में कमिंया एवं खामिया ढूंढने से अच्छा है आप अपने वीक पॉइंट्स पर ध्यान दे। आपके किसी प्रिय का बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा। जीवनसाथी के साथ में निकटता आज आपको ख़ुशी प्रदान करेगी।

कन्या

आज आपको अपने व्यवहार में बदलाव करने की जरुरत है। आप कोशिश करने से शान्ति और तालमेल दोनों बनाए रखने के लिए कामयाब रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ में एक बेहतरीन दिन बिताएँगे। विद्यार्थी वर्ग को पढाई पर ध्यान देने की जरुरत है।

तुला

आज तुला राशि वालों की किस्मत उनका साथ देगी। जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हुए है उनके लिए बहुत अच्छा दिन है। आज आप अपने लवर के साथ में डिनर डेट पर जा सकते है। पार्टनर के साथ में बहुत अच्छा तालमेल रहेगा। आज आपका शहर से बाहर यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।

वृश्चिक

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी कोशिशे काफी हद तक पूरी होती नजर आ रही है। दोस्तों एवं प्रियजनों के साथ में खुशिया मनाएगे। किसी भी उलझन के लिए आप अपने गुरुजन से परामर्श कर सकते है। बच्चों का आज पढाई में मन लगेगा।

धनु

कोई भी वार्तालाप करने से पहले दो बार सोचे एवं वाणी पर संयम रखे। आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करे। दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है।  क्रोध पर कण्ट्रोल रखे। प्रेमियों के लिए जीवन एक खूबसूरत मोड़ लेगा।

मकर

किसी ख़ास इंसान से आज मुलाक़ात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।  आज आप पारिवारिक विवादों से बचे। बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखे। मेहनत करने से काम सफल हो सकते है। मैरिड कपल्स के लिए दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ

बदलते मौसम के साथ अपनी सेहत का ध्यान रखे। निवेश से जुड़े अहम फैसले आज लेने से बचे। अपने लव रिलेशन को लेकर भावनाओं में ना आए। घर परिवार के साथ में आज सुखद समय व्यतीत होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।

मीन

शादीशुदा लोगों में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। रिलेशनशिप में है तो थोड़ा संभल के रखे। आज सरकारी कार्यों का निपटारा हो सकता है। घर में सुख शान्ति बनाए रखने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करे। पारिवारिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Like and Share our Facebook Page.