क्या आपकी राशि के सितारे आज बुलंद है?

क्या आपकी राशि के सितारे आज बुलंद है?
daily horoscope 9 april 2021

क्या खास लाया है आज का राशिफल? यह विचार हर किसी व्यक्ति के मन में रहता है। आज के हमारे  दैनिक राशिफल में जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा 

मेष

आज व्यावसायिक दृष्टि से समय शुभ है। सब कुछ अपनी सामान्य गति से चलता रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नवीन अवसर की प्राप्ति हो सकती है।  नए परिचित अथवा नवीन सौदे चिंता का कारण बन सकते हैं।  कोई आपके लिए आर्थिक रूप से समस्या खड़ी कर सकता है। 

वृषभ

आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी।  आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके कामों को लोगों की सराहना मिलेगी।  बिजनेस में आज वृद्धि होगी। 

मिथुन

बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।  पार्टनर से आपको सहयोग मिल सकता है।  पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।  फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।  आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं।

कर्क

आज का दिन परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यतीत होगा।  अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है।  महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें।  किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है. लेन-देन में सावधानी रखें।

सिंह

यदि आप सहयोग लेने के इच्छुक हैं तो आपके वरिष्ठ आपकी हर संभव सहायता करेंगे। साझेदार आपका भरपूर समर्थन करेगा और आप आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त कर पाएंगे।  पारिवारिक जीवन तनाव से भरा रहेगा आपको स्थिति अपने नियंत्रण में करनी होगी और मन को शांत रखना होगा। 

कन्या

आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। हर कोई आपके कामों से प्रभावित दिखायी देगा।  ऑफिस में आपके जूनियर आपसे कोई काम सीखना चाहेंगे। 

तुला

आपको मेहनत से सफलता मिलेगी।  आपकी इच्छाएं पूरी भी हो जाएंगी।  प्रमोशन मिलने के पूरे चांस भी बन रहे हैं. किसी भी तरह का मौका न जाने दें। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको जरूरी मदद मिलती जाएगी. दिन अच्छे से बीतेगा। आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक

अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।  छोटी पारिवारिक यात्रा कायाकल्प करने का एक शानदार तरीका होगा।  मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह इच्छा भी आपकी पूरी हो सकती है।

धनु

जीवनसाथी से सहायता मिल सकती है।  आज वरिष्ठ व्यक्तियों को अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्कता पड़ सकती है। यदि अति आवश्यक नहीं है तो चीजों से  छेड़छाड़ न करें।  आज  खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।

मकर

आज रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं।  किसी मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा।  आपको अपना कॉन्फिडेंस बनाये रखना चाहिए।  घर पर आप किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

कुंभ

करियर संबंधी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे।  पुराने विवाद भी सुलझाने की कोशिश करेंगे और स्थिति अपने फेवर में कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है।  कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।

मीन

मीन राशि वाले आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे लेकिन आपको माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।  दूसरों की सलाह लें। थकान महसूस करेंगे।