कैसा रहेगा आज आपका सोमवार राशिफल?

कैसा रहेगा आज आपका सोमवार राशिफल?
daily horoscope 8 march 2021

हर रोज ग्रहों की चाल बदलती है जिसके कारण हर दिन हमारे लिए कुछ नया लेकर आता है। कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा और कुछ राशियों के लिए खराब। जानिए कौनसी राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और किसके लिए सामान्य जानिए आपका आज का राशिफल। 

मेष

आज आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे।  आपकी समझदारी आज किसी दूसरे व्यक्ति के काम आ सकती है।  आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे।  नौकरीपेशा लोगों को जॉब का कोई बेहतर ऑप्शन मिल सकता है।

वृषभ

आप बहुत महत्वपूर्ण लोगो के साथ संपर्क स्थापित कर सकतें हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में आप कमांडिंग स्थिति में रहेंगे। सामाजिक लोकप्रियता के चलते आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा।

मिथुन

आज आपको किसी बात से समझौता करना पड़ता है। लेकिन कुछ फायदों को देखते हुए इसमें कोई नुकसान भी नहीं है।  कोई निजी परेशानी है, तो आप को उससे संबंधित आवश्यक सूचना मिल सकती है। अपने महत्वपूर्ण कामों की सूची बनाएं और उन पर ध्यान दें।

कर्क

पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है।  कोई पार्ट-टाइम काम भी आपको मिल सकता है। एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिल सकती है।  पुराने कुछ मामलों में अनबन खत्म हो सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज मन को काबू करना बेहद आवश्यक है। आज आपकी राशि में खर्च की आशंका भी दिखाई दे रही हैं।  खर्च करते समय आपको सावधानी बरतनी है। अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने से आज आपको बचना चाहिए।

कन्या

स्टूडेंट्स के लिये आज दिन बहुत ही फेवरेबल रहेगा। आप पढ़ाई को पूरा इंज्वॉय करेंगे। कठिन विषयों को दूसरे तरीके से समझने की कोशिश करेंगे।  आपकी कोशिशें सफल होंगी।  अगर आप ज्वैलरी का बिजनेस करते हैं, तो आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

तुला

व्यवसायिक और आर्थिक प्रगति के लिए एवं सम्मान पाने के लिए, अवधि अनुकूल है।  पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते है।

वृश्चिक

आज साथी के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। रिश्ते से नकारात्मकता को दूर करने का प्रयास करे। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।

धनु

लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।  अपनी कोशिशों में आप सफल रहेंगे। कुछ नया सीखने को मिलेगा। नए स्थान पर भी जा सकते हैं। दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे।  अपने आप पर भरोसा रखें।

मकर

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा गुस्से वाला रह सकता है।  आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है।  आज आपके व्यक्तित्व में भी कठोरता हावी सकती है।  आज वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है।

कुंभ

ऑफिस में आपके प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। आप परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं। आपको वहां सबसे मिलकर अच्छा लगेगा।  व्यापारी वर्ग के लोग किसी मीटिंग के लिये जा सकते हैं।

मीन

आप खुश और हंसमुख रहेंगे। आपका पारिवारिक-जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा।  आप अच्छे स्वास्थ्य में होंगे।  सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।