मिथुन राशि में बुध का गोचर, जानिए क्या बदलाव लाएगा आपकी राशि में

मिथुन राशि में बुध का गोचर, जानिए क्या बदलाव लाएगा आपकी राशि में
daily horoscope 7 july 2021

हर रोज ग्रहों की चाल बदलती है जिसके कारण हर दिन हमारे लिए कुछ नया लेकर आता है। कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा और कुछ राशियों के लिए खराब। जानिए कौनसी राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और किसके लिए सामान्य जानिए आपका आज का राशिफल। 

मेष

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कुछ नया करने का दिन है। आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं। मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें।  इससे आपको फायदा मिलेगा। 

वृषभ

कारोबार में व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। मेहनत से धन कमा लेंगे।  जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे निपट सकते हैं।  नए एग्रीमेंट या नए संबंध बनने की संभावना है। समय अच्छा है।

मिथुन

अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। इन कारणों से आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और प्रचुर लाभ कमा पाएंगे। यात्रा से भी लाभ मिलेगा।

कर्क

आपके माता पिता और आपके परिजनों की निकटता आपसे बनी रहेगी।  बच्चे मित्रों के साथ पिकनिक अथवा छुट्टी की प्रोजेक्ट बना सकते हैं। व्यवसायियों को दिन धीमा रहेगा। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। आय के अच्छे साधन विकसित हो सकते हैं।

सिंह

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र बारहवी के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिये जाना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी होने का योग बन रहा है।

कन्या

कारोबार बढ़ेगा। अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है। आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है। आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं।

तुला

व्यावसायिक रूप से आज का दिन शुभ रहेगा। पदोन्नति या व्यावसायिक बेहतरी का प्रबल संकेत है। आपको लंबे समय से पोषित सपने एव परियोजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है। व्यावसायिक गतिविधि में तेजी संभव है।

वृश्चिक

आज आपकी उत्सुकता भी चरम पर रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।  विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।  प्रवास हो सकता है। आत्मविश्वास व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध पर आपको नियंत्रण बनके रखना पड़ सकता है।

धनु

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिये दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा।

मकर

नए सौदे आज न करें तो ही अच्छा है। पैसा भी रुक सकता है। दिन की शुरुआत ठीक नहीं रहेगी।  न चाहते हुए भी पैसा खर्चा हो सकता है।  परिवार के लोग आपको किसी कठिन स्थिति में डाल सकते हैं। आज आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखें।

कुंभ

आज भाग्य आपका साथ देगा। पहले आपके सामने आने वाली कठिनाइयों अब गायब हो जाएंगी और उसके बाद रुके हुए काम भी प्रगति करेंगे। रचनात्मक खोज आपको आकर्षित करेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखमय जीवन बितायेंगे।

मीन

आज आपको सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है।  जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। धार्मिक कार्य आपके सिद्ध हो सकते है। सभी कार्यो में आपकी रूचि रह सकती है। व्यापार में चीजें बेहतर होंगी।