कैसा रहेगा आज आपका राशिफल?

कैसा रहेगा आज आपका राशिफल?
daily horoscope 5 october 2020

मेष

आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी।   संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। कभी कभी ज्यादा सोचने की वजह से तनाव आ जाना आप की कार्य क्षमता को प्रभावित कर देगा।  और कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हाथ से निकल जाएगे।  व्यवसाय में सभी कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है।

वृष

कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा और बेचैनी से आज मुक्ति मिलेगी।  तथा खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।  आज अचानक से किसी असंभव कार्य के संभव हो जाने से मन में अति प्रसन्नता रहेगी।  अपनी महत्वपूर्ण वस्तु को संभालकर रखें उसके चोरी होने या कहीं खो जाने की आशंका है।  अगर व्यवसाय संबंधी कोई कानूनी विवाद चल रहा है।  तो आज उस पर ध्यान दें।

मिथुन

कुछ समय से चल रही उथल पुथल भरी जिंदगी से आज कुछ राहत मिलेगी।  आप अपने अंदर आत्मविश्वास महसूस करेंगे।  युवाओं को इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की संभावना है।  इसलिए पूरी तरह प्रयासरत रहें।  धन संबंधी कुछ मामलों को लेकर चिंता रह सकती है।  इस समय अपने कार्यों पर ध्यान लगाने से आपकी काफी प्रॉब्लम हल हो जाएंगी।  कार्यस्थल व नौकरी में आपका मान सम्मान बना रहेगा।

कर्क

परिवार और फाइनेंस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।  साथ ही घर में नवीनीकरण के लिए भी कुछ योजनाएं बनेगी।  वास्तु सम्मत नियमों का पालन अवश्य करें।  किसी नजदीकी या सगे संबंधी से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती है।   आपकी भावनाओं और उदारता का भी कोई फायदा उठा सकता है।

सिंह

आज सामाजिक गतिविधियों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।  जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।  किसी संस्था संबंधी कार्यभार की अधिकता रहेगी।  परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उसके विषय में गहरी छानबीन करने से उत्तम रिजल्ट मिलेंगे।  मकान गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभालकर रखें।  तथा निवेश भी सोच समझकर ही करें।  व्यवसायिक मामलों में सारे निर्णय स्वयं ही लें।

कन्या

कुछ दिनों से जिन कार्यों के प्रति आप कड़ी मेहनत कर रहे थे।  आज उनके शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से अधिक हो सकती हैं।  मित्रों व रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाकर रखने से मन प्रसन्न रहेगा।  धार्मिक कृत्यों के प्रति भी रुझान रहेगा।  आप कभी कभी सपनों में ही योजनाएं बनाते रहते हैं।  आज व्यवसाय में कुछ नए आयाम और अनुबंध प्राप्त होंगे। 

तुला

आज आपका दिन अच्छा रहेगा।  राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने की संभावना है।  समाज तथा परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।  आप एक श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे।    किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी सेवा संबंधी आपका योगदान रहेगा।  धन संबंधी निवेश में किसी प्रकार की कोई गलती हो सकती हैं।  किसी को पैसा उधार ना दें।  क्योंकि रुक रुक कर वापिस मिलने की संभावना है।

वृश्चिक

आज समय मिश्रित फलदायक है।  दूसरों से मान सम्मान प्राप्त करना है।  विरोधी भी परास्त रहेंगे।  पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।  आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों को पूरा करने में अपनी उर्जा लगाएं पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कोई निर्णय ना ही लें।  जीवन में सरलता होने के बावजूद भी आपको कोई ना कोई चिंता अपने सोच विचारों के कारण हो सकती है। 

धनु

आप अपनी कुशलता व समझदारी द्वारा सुखद परिणाम प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे।  अचानक ही कोई असंभव कार्य संभव हो सकता है।  घर में भाइयों के साथ किसी प्रकार का विवाद हो सकता है।  आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा उसे निपटाने में सक्षम भी रहेंगे।  पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कुछ गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी।   किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित ही रखें।

मकर

अपने काम को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे।  आपकी प्रतिभा व व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे।  आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे।  समाज में मान सम्मान भी बना रहेगा।  घर से संबंधित किसी कार्य में अत्यधिक फिजूलखर्ची हो सकती है।  अपने बजट का ध्यान रखें जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना अति आवश्यक है।  साझेदारी के व्यवसाय में काम पूर्ववत ही चलता रहेगा। 

कुंभ

आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लेकर वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें।  किसी भी प्रकार की दुविधा के समय परिवार के व्यक्तियों का सहयोग आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है।  किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने से तनाव रहेगा।  नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।  व्यवसाय में कार्य की प्रगति के कुछ महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मीन

घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह पर अवश्य ध्यान दें।  उनकी सलाह और आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा।  भाग्य का सितारा प्रबल होकर रुके हुए कार्यों को गति प्रदान कर रहा है।  भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं।  पिछले कुछ समय से व्यवसाय क्षेत्र में जो परेशानियां चल रही थी।  उनमें आज आंशिक रूप से सफलता मिलने की संभावना है।