कौन सी राशि के लिए खुशियों का पिटारा खोलेगा आज का राशिफल

कौन सी राशि के लिए खुशियों का पिटारा खोलेगा आज का राशिफल
daily horoscope 5 march 2021

हर रोज ग्रहों की चाल बदलती है जिसके कारण हर दिन हमारे लिए कुछ नया लेकर आता है। कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा और कुछ राशियों के लिए खराब। जानिए कौनसी राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और किसके लिए सामान्य जानिए आपका आज का राशिफल। 

मेष

व्यवसाय संबंधित यात्रा करने से बचें।  नए कार्यस्थल से जुड़ने या किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। कार्य स्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करें।  प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।

वृषभ

आज आपका दिन यात्रा में बितेगा। आप ऑफिस के किसी जरूरी काम से शहर से बाहर जा सकते हैं।  किसी रिश्तेदार से मिलने के योग भी बन रहे हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा।  इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

मिथुन

अपने भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास बनी रहेगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के आसार है। करियर के नजरिए से शुरू किया सफर कारगर रहेगा। आपको अपने निर्णय का सोच समझकर फैसला लेने की जरूरत है।

कर्क

लोगों से संबंध बढ़ाने के लिहाज से दिन अच्छा है। अपने काम और जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें।  कामकाज और करियर में आपको बहुत कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। करीबी लोगों से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं।  अचानक धन लाभ से आप खुश हो सकते हैं।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थकावट भरा रह सकता है। इसका कारण यह है कि आज कार्यों की अधिकता आपके साथ रहेगी आज कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। अचानक कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी आप को सौंपी जा सकती हैं।

कन्या

अपने खर्चों को नियंत्रित करना बेहतर रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी और बड़ों के साथ बेहतर संबंध बनेंगे।  स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, खान-पान का रखें ख्याल। नया कार्य करने के लिए आज का दिन उत्तम है।

 

तुला

किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से आपको बचना चाहिए।  आप धन प्राप्ति के लिये कुछ नये स्रोतों की तलाश कर सकते हैं। बड़े भाई से काम में पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट किसी अच्छी जगह पर घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक

आज अनावश्यक खर्चो में बढ़ोत्तरी होगी। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ लोग नाराज हो सकते हैं।  अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।  संतान सुख में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधो के लिए यह समय बेहद शुभ है।

धनु

कई चीजों को बेहतर ढंग से समझने में आपको मदद मिल सकती है। नई जानकारियां मिलेंगी। पैसों से जुड़े कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। समय आपके साथ रहेगा। प्रेम संबंधो में तनाव रहेगा।

मकर

मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा है।  आज अपने कार्यों को समय से निपटाना बेहद आवश्यक है। आज पारिवारिक सदस्यों के बीच तालमेल बनाना आपके लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है। कुछ ग्रहों के प्रभाव से दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ

आज आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के बीच सम्मानित हो सकते हैं।  व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी खुलेंगे।

मीन

आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपने किसी मित्र की मदद भी मिल सकती है। आपके विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे।  आपकी सोच परिवार के कुछ लोगों का नजरिया बदल सकती है।